बलरामपुर में बारिश से सड़कें जर्जर:गहरे गड्ढों में फंसकर गिर रहे बाइक सवार, दुर्घटनाएं बढ़ीं

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Balrampur
  • Balrampur Road Potholes | Bike Riders Facing Accidents Due To Rain

बलरामपुर में बारिश से सड़कें जर्जर:गहरे गड्ढों में फंसकर गिर रहे बाइक सवार, दुर्घटनाएं बढ़ींसुजीत कुमार | बलरामपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलरामपुर में बारिश के कारण नगर की सड़कें राहगीरों के लिए खतरनाक बन गई हैं। कई मोहल्लों में गहरे गड्ढे पानी से भर गए हैं, जिससे उनका अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते बाइक और साइकिल सवार आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। नगर के तुलसीपार्क और नई बस्ती जैसे वीआईपी मोहल्लों में स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है।

तुलसीपार्क को जाने वाले मुख्य मार्ग पर सीवर और पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। कार्य पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था ने गड्ढों को केवल मिट्टी से भरकर छोड़ दिया। बारिश के कारण मिट्टी धंस गई, जिससे गहरे गड्ढे बन गए। पानी भरने के बाद ये गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। मुख्य मार्ग के एक ओर खुली नाली होने से स्थिति और गंभीर हो गई है।

सड़कों पर गड्ढों में पानी भरने और कीचड़ से बाइक सवार फिसल रहे हैं।सड़कों पर गड्ढों में पानी भरने और कीचड़ से बाइक सवार फिसल रहे हैं।

इसी तरह, नई बस्ती में भी सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। पाइप डालने के बाद मिट्टी तो भर दी गई, लेकिन सड़क की पक्की मरम्मत नहीं की गई। अब बारिश में पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है और कमजोर मिट्टी लगातार धंस रही है। हाल ही में, बाइक सवार वसीम इसी तरह के एक गड्ढे में फंसकर गिर गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने उठाया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस क्षेत्र में आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

सीवर और पेयजल पाइपलाइन डालने वाली कंपनी ने जगह-जगह खुदाई कर रखी है।सीवर और पेयजल पाइपलाइन डालने वाली कंपनी ने जगह-जगह खुदाई कर रखी है।

तुलसीपार्क और नई बस्ती के अलावा, नगर के पुरैनिया तालाब, सराय फाटक, अलीजानपुरवा, गोविंदबाग, चिकनी और पूरबटोला सहित कई अन्य मोहल्लों में भी सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं। बारिश के कारण ये गड्ढे और अधिक खतरनाक हो गए हैं।

इस संबंध में, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि सीवर और पेयजल पाइपलाइन डालने वाली कार्यदायी संस्था से सड़क मरम्मत के लिए कई बार पत्राचार किया गया है। उन्होंने बताया कि जल निगम ने गड्ढों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है और इसके लिए एक पुनः स्मरण पत्र भी भेजा गया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

    Hindi News Entertainment Bollywood Yami Gautam Statement On AI Deepfake Controversy | Mumbai News तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें;…

    गोरखपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता:विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते; प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी के खिलाड़ी चमके

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Taekwondo Competition Gorakhpur | Prayagraj Agra Players Win Gold गोरखपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता:विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते; प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी के खिलाड़ी चमकेगोरखपुर3…

    You Missed

    Of all places, if the Packers can change their fortunes in Tampa …

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 2 views
    Of all places, if the Packers can change their fortunes in Tampa …

    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 1 views
    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

    Selma Blair Reveals Extent of Fallout After Anti-Islam Instagram Comment: “I Didn’t Have a Career at All”

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views
    Selma Blair Reveals Extent of Fallout After Anti-Islam Instagram Comment: “I Didn’t Have a Career at All”

    गोरखपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता:विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते; प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी के खिलाड़ी चमके

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views
    गोरखपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता:विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते; प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी के खिलाड़ी चमके

    Angie Nixon responds to Vice President JD Vance’s remarks that she doesn’t belong in America

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 5 views
    Angie Nixon responds to Vice President JD Vance’s remarks that she doesn’t belong in America

    यामी गौतम और आदित्य धर ने छोड़ा मुंबई:हिमाचल के 100 साल पुराने हेरिटेज घर में शिफ्ट हुआ कपल; इसी घर में की थी शादी

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 6 views
    यामी गौतम और आदित्य धर ने छोड़ा मुंबई:हिमाचल के 100 साल पुराने हेरिटेज घर में शिफ्ट हुआ कपल; इसी घर में की थी शादी