लव मैरिज के झगड़े में सास की हत्या की:बांदा में पुलिस ने दामाद को बताया आरोपी, बेटी ने लगाए जमीन विवाद के आरोप

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Banda
  • Banda Murder Case: Police Name Son in Law Accused; Daughter Cites Land Dispute

लव मैरिज के झगड़े में सास की हत्या की:बांदा में पुलिस ने दामाद को बताया आरोपी, बेटी ने लगाए जमीन विवाद के आरोपशिवम तिवारी | बांदा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के अनुसार, यह घटना प्रेम विवाह से जुड़े पारिवारिक विवाद का परिणाम है, जिसमें दामाद आरोपी है। वहीं, मृतका की बेटी ने जमीन विवाद और पुलिस की लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

मृतका बानो की बेटी गुल अफरोज उर्फ आलिया ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने जमीन कब्जाने के विवाद में उसकी मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आलिया का कहना है कि वह कई महीनों से पुलिस से शिकायत कर रही थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना वाले दिन भी पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी, जिसके कारण यह वारदात हुई।

लव मैरिज से नाराज थी बानो हालांकि, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने इस मामले में अलग जानकारी दी है। उनके अनुसार, आरोपी युवक अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से है, जबकि युवती मुस्लिम समुदाय की है। दोनों ने करीब एक वर्ष पहले प्रेम प्रसंग के बाद विवाह कर लिया था और गांव में ही साथ रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मृतका बानो इस विवाह के पक्ष में नहीं थीं। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार गांव स्तर पर और थाने में पंचायत भी कराई गई थी।

रास्ते में दामाद ने हमला किया पुलिस अधीक्षक के अनुसार, घटना वाले दिन भी मृतका ने अपनी बेटी को बुलाकर डांटा था। इसकी जानकारी मिलने पर दामाद वहां पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद यूपी-112 को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला को थाने जाकर प्रार्थना पत्र देने और दोबारा पंचायत कराने की सलाह दी थी।

कुछ देर बाद जब महिला थाने जाने के लिए निकली, तभी रास्ते में उसके दामाद ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में जमीन विवाद जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखीमपुर खीरी में हिस्ट्रीशीटर का शव बरामद:धान के खेत में मिला शव, परिजनों को हत्या की आशंका

    Hindi News Local Uttar pradesh Lakhimpur kheri Ramiabehar Lakhimpur Kheri History Sheeter Found Dead In Paddy Field | Murder Case लखीमपुर खीरी में हिस्ट्रीशीटर का शव बरामद:धान के खेत में…

    जयपुर पहुंची 'मुन्ना माइकल' की एक्ट्रेस निधी अग्रवाल:एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं एक्ट्रेस

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Nidhhi Agerwal Jaipur Visit | Rambagh Palace Wedding Fans Photos जयपुर पहुंची ‘मुन्ना माइकल’ की एक्ट्रेस निधी अग्रवाल:एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, साउथ…

    You Missed

    Ex-Lakers star Byron Scott’s sexual assault trial nears as Campbell Hall settles with accuser

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 1 views
    Ex-Lakers star Byron Scott’s sexual assault trial nears as Campbell Hall settles with accuser

    लखीमपुर खीरी में हिस्ट्रीशीटर का शव बरामद:धान के खेत में मिला शव, परिजनों को हत्या की आशंका

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 3 views
    लखीमपुर खीरी में हिस्ट्रीशीटर का शव बरामद:धान के खेत में मिला शव, परिजनों को हत्या की आशंका

    Zelenskyy awards Elon Musk Ukraine’s Order of Freedom for Starlink role

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 4 views
    Zelenskyy awards Elon Musk Ukraine’s Order of Freedom for Starlink role

    जयपुर पहुंची 'मुन्ना माइकल' की एक्ट्रेस निधी अग्रवाल:एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं एक्ट्रेस

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 4 views
    जयपुर पहुंची 'मुन्ना माइकल' की एक्ट्रेस निधी अग्रवाल:एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं एक्ट्रेस

    A New Update On ‘Lioness’ Season 4 On Paramount+

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 4 views
    A New Update On ‘Lioness’ Season 4 On Paramount+

    नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 4 views
    नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए