गायिका एस जानकी का आज शाम अंतिम संस्कार:PM मोदी ने श्रद्धांजलि दी; 'बोल बेबी बोल', 'यार बिना चैन' समेत 48 हजार गाने गाए थे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Singer S Janaki Death | PM Modi Condolence Mysuru

गायिका एस जानकी का आज शाम अंतिम संस्कार:PM मोदी ने श्रद्धांजलि दी; ‘बोल बेबी बोल’, ‘यार बिना चैन’ समेत 48 हजार गाने गाए थेमैसूर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एस जानकी का पूरा नाम सिष्टला श्रीराममूर्ति जानकी था। - Dainik Bhaskarएस जानकी का पूरा नाम सिष्टला श्रीराममूर्ति जानकी था।

मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का शनिवार को मैसूर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे मैसूर के एचडी कोटे तालुक स्थित उनके पैतृक फार्महाउस में होगा।

एस. जानकी को शुक्रवार रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

एस. जानकी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रविवार सुबह मैसूर के महाराजा ग्राउंड लाया गया।एस. जानकी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रविवार सुबह मैसूर के महाराजा ग्राउंड लाया गया।

एस. जानकी ने अपने करियर में 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। इनमें ज्यादातर हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में हैं।

एस. जानकी को ‘बोल बेबी बोल (मेरी जंग), प्रभु मोरे अवगुण (सुर संगम), ओ मारिया (सागर), गोपाला-गोपाला (हमसे है मुकाबला) जैसे हिंदी गानों के लिए जाना जाता है। एस. जानकी को चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और कई राज्य-स्तरीय सम्मानों से नवाजा गया है।

2013 में सरकार ने एस जानकी को पद्म भूषण देने की घोषणा की, लेकिन उन्होंने यह सम्मान स्वीकार नहीं किया। - फाइल फोटो2013 में सरकार ने एस जानकी को पद्म भूषण देने की घोषणा की, लेकिन उन्होंने यह सम्मान स्वीकार नहीं किया। – फाइल फोटो

पीएम मोदी ने एस. जानकी को श्रद्धांजलि दी

एस. जानकी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि एस. जानकी की आवाज ने हर भावना को खूबसूरती से लोगों तक पहुंचाया।

पीएम मोदी का ट्वीट।पीएम मोदी का ट्वीट।

राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें भारतीय संगीत जगत की अमूल्य धरोहर बताया।

राष्ट्रपति मुर्मू का ट्टीट।राष्ट्रपति मुर्मू का ट्टीट।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने भी उनके निधन को संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया। वहीं, एक्ट्रेस तृषा ने कहा कि आपकी आवाज हमेशा जिंदा रहेगी।

पद्मभूषण ठुकरा दिया था

जानकी ने 1957 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला हिंदी गाना साल 1958 में आई फिल्म ‘मिस 58’ में था, जिसका संगीत जी. रामनाथन ने तैयार किया था।

2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण देने की घोषणा की, लेकिन उन्होंने यह सम्मान स्वीकार नहीं किया। उनका कहना था कि दक्षिण भारतीय कलाकारों को अक्सर राष्ट्रीय स्तर पर देर से पहचान मिलती है और उन्हें यह सम्मान बहुत देर से दिया गया। उन्होंने यह भी कहा था कि दक्षिण भारतीय कलाकारों को उनका उचित हक नहीं मिलता है।

संगीत जगत की जानकी अम्मा, 60 साल गाने गाए

एस. जानकी को संगीत की दुनिया में जानकी अम्मा के नाम से जाना जाता था। वे हमेशा कहती थीं कि सिंगिंग ईश्वर का दिया हुआ उपहार है। वे अपनी सफलता का श्रेय संगीतकारों और गीतकारों को भी देती थीं। उनकी और एसपी बालसुब्रह्मण्यम की जोड़ी भारतीय फिल्म संगीत की सबसे सफल जोड़ियों में मानी जाती है। दोनों ने साथ मिलकर हजारों डुएट गाए।

करीब छह दशक तक एक्टिव रहने के बाद उन्होंने 2017 में स्वयं घोषणा की कि अब वे नई रिकॉर्डिंग नहीं करेंगी। उनका कहना था, ‘मैं बहुत गा चुकी हूं, अब आराम करना चाहती हूं।’ उन्होंने मैसूर में एक कार्यक्रम के साथ अपने गायन करियर को विराम दिया।

जनवरी में बेटे का निधन हुआ था

एस जानकी की शादी साल 1959 में वी. रामप्रसाद से हुई थी। साल 1997 में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। वहीं, उनके इकलौते बेटे मुरली कृष्ण अपना ऑडियो बिजनेस चलाते थे। जनवरी 2026 में 65 साल की उम्र में मुरली का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

एस जानकी के पति ने उनके संगीत करियर में उनका पूरा सहयोग किया और रिकॉर्डिंग के दौरान अक्सर उनके साथ रहते थे।एस जानकी के पति ने उनके संगीत करियर में उनका पूरा सहयोग किया और रिकॉर्डिंग के दौरान अक्सर उनके साथ रहते थे।एस जानकी के बेटे मुरली कृष्ण ने भरतनाट्यम का प्रशिक्षण भी लिया था।एस जानकी के बेटे मुरली कृष्ण ने भरतनाट्यम का प्रशिक्षण भी लिया था।

…………..

यह खबर भी पढ़ें…

फिल्ममेकर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन: राजेश खन्ना की फिल्म समेत 40 से ज्यादा फिल्में बनाई थीं; 6 नेशनल अवार्ड मिले

फिल्ममेकर भारतीराजा का लंबी बीमारी और उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण 10 जून, 2026 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। भारतीराजा को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • बोल बेबी बोल फेम सिंगर एस जानकी का निधन: 88 साल की थीं, 60 साल के करियर में कई भाषाओं में 48 हजार गाने गाए

    88 साल की थीं, 60 साल के करियर में कई भाषाओं में 48 हजार गाने गाए|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:51Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनू मिश्रा ने मेकर्स का लीगल नोटिस फाड़ा: ‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर से बोले- गीदड़ धमकी से डरने वाला नहीं हूं; हनुमान जी का भक्त हूं

    'काला हिरण' के प्रोड्यूसर से बोले- गीदड़ धमकी से डरने वाला नहीं हूं; हनुमान जी का भक्त हूं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:48Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘स्पाइडरमैन’ फेम टॉम हॉलैंड ने पी कटिंग चाय: ‘द ओडिसी’ के भारत में प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ पहुंचे कैफे

    'द ओडिसी' के भारत में प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ पहुंचे कैफे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:31Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आमिर खान सिलक्यारा टनल हादसे पर बनाएंगे फिल्म: कबीर खान करेंगे डायरेक्ट, ऑस्ट्रेलिया में लिखी स्क्रिप्ट; 17 दिन तक फंसे थे 41 मजदूर

    0:45Play videoPlay videoउत्तरकाशी

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

लव मैरिज के झगड़े में सास की हत्या की:बांदा में पुलिस ने दामाद को बताया आरोपी, बेटी ने लगाए जमीन विवाद के आरोप

Hindi News Local Uttar pradesh Banda Banda Murder Case: Police Name Son in Law Accused; Daughter Cites Land Dispute लव मैरिज के झगड़े में सास की हत्या की:बांदा में पुलिस…

'स्पाइडरमैन' फेम टॉम हॉलैंड ने पी कटिंग चाय:'द ओडिसी' के भारत में प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ पहुंचे कैफे

Hindi News Entertainment Bollywood Nolan & Tom Holland Visit Mumbai Cafe Before Oppenheimer Premiere ‘स्पाइडरमैन’ फेम टॉम हॉलैंड ने पी कटिंग चाय:‘द ओडिसी’ के भारत में प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर…

You Missed

Want a piece of the World Cup final field? FIFA is selling the grass for $450

  • By dp
  • July 12, 2026
  • 1 views
Want a piece of the World Cup final field? FIFA is selling the grass for 0

लव मैरिज के झगड़े में सास की हत्या की:बांदा में पुलिस ने दामाद को बताया आरोपी, बेटी ने लगाए जमीन विवाद के आरोप

  • By dp
  • July 12, 2026
  • 2 views
लव मैरिज के झगड़े में सास की हत्या की:बांदा में पुलिस ने दामाद को बताया आरोपी, बेटी ने लगाए जमीन विवाद के आरोप

High prices take center stage in S.C. governor’s race – Statehouse

  • By dp
  • July 12, 2026
  • 4 views
High prices take center stage in S.C. governor’s race – Statehouse

गायिका एस जानकी का आज शाम अंतिम संस्कार:PM मोदी ने श्रद्धांजलि दी; 'बोल बेबी बोल', 'यार बिना चैन' समेत 48 हजार गाने गाए थे

  • By dp
  • July 12, 2026
  • 4 views
गायिका एस जानकी का आज शाम अंतिम संस्कार:PM मोदी ने श्रद्धांजलि दी; 'बोल बेबी बोल', 'यार बिना चैन' समेत 48 हजार गाने गाए थे

‘New Girl’ Cast Had To “Fight” To Get Lamorne Morris On Fox Comedy, Recalls Zooey Deschanel

  • By dp
  • July 12, 2026
  • 5 views
‘New Girl’ Cast Had To “Fight” To Get Lamorne Morris On Fox Comedy, Recalls Zooey Deschanel

'स्पाइडरमैन' फेम टॉम हॉलैंड ने पी कटिंग चाय:'द ओडिसी' के भारत में प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ पहुंचे कैफे

  • By dp
  • July 12, 2026
  • 6 views
'स्पाइडरमैन' फेम टॉम हॉलैंड ने पी कटिंग चाय:'द ओडिसी' के भारत में प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ पहुंचे कैफे