बांदा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर लगा आरोप, पिता ने थाने में शिकायत की

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Banda
  • Banda Primary School Teacher Accused Of Rape | Minor Girl Complaint

बांदा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर लगा आरोप, पिता ने थाने में शिकायत कीशिवम तिवारी | बांदा1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांदा जनपद के बदौसा थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने रविवार की शाम को बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

पिता के मुताबिक, घटना 8 अक्टूबर की दोपहर की है। उस समय वह अपनी पत्नी के साथ मैहर देवी की पैदल यात्रा पर गए थे। घर लौटने पर बच्ची ने अपनी मां को रोते हुए घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बच्ची बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है। उसके पिता ने आरोप लगाया कि 8 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे विद्यालय के शिक्षक ने बच्ची को पानी लाने के बहाने कार्यालय कक्ष में ले गए। आरोप है कि वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया।

पिता ने तहरीर में बताया कि वह 6 अक्टूबर को अपनी पत्नी के साथ मैहर देवी की पैदल यात्रा पर गए थे। इस दौरान बच्ची घर पर अपनी दादी और बड़ी मां के साथ थी। यात्रा के दौरान बच्ची अपनी बड़ी मां के माध्यम से पिता से बार-बार फोन पर बात करने की बात कह रही थी, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

तहरीर के मुताबिक, 10 अक्टूबर को दंपती घर लौटे तो बच्ची ने अपनी मां को रोते हुए घटना के बारे में बताया। जानकारी होने के बाद पिता 11 अक्टूबर को बच्ची के साथ बदौसा थाने पहुंचे और शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज करने तथा कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि शाम को मामले में तहरीर मिली थी। इसमें एक बच्ची के साथ गलत काम किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Movie Release Date | Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Poster फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए…

    लखनऊ में 800 पदों पर भर्ती का मौका:16 अक्टूबर को ITI अलीगंज में रोजगार मेला, हीरो मोटोकॉर्प और बैक्स एनर्जी करेंगी चयन

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow ITI Aliganj Rozgar Mela | Hero Motocorp Bax Energy Job Fair लखनऊ में 800 पदों पर भर्ती का मौका:16 अक्टूबर को ITI अलीगंज…

    You Missed

    Martha Stewart says Kmart once paid her $65 million a year in royalties—enough to bankroll her entire empire | Fortune

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 2 views
    Martha Stewart says Kmart once paid her  million a year in royalties—enough to bankroll her entire empire | Fortune

    बांदा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर लगा आरोप, पिता ने थाने में शिकायत की

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 3 views
    बांदा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर लगा आरोप, पिता ने थाने में शिकायत की

    Steelers-Colts scouting report: Stopping Jonathan Taylor will be the top priority

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 4 views
    Steelers-Colts scouting report: Stopping Jonathan Taylor will be the top priority

    फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 4 views
    फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर

    Lecce vs Bologna: Italian Serie A stats & head-to-head

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 5 views
    Lecce vs Bologna: Italian Serie A stats & head-to-head

    लखनऊ में 800 पदों पर भर्ती का मौका:16 अक्टूबर को ITI अलीगंज में रोजगार मेला, हीरो मोटोकॉर्प और बैक्स एनर्जी करेंगी चयन

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 6 views
    लखनऊ में 800 पदों पर भर्ती का मौका:16 अक्टूबर को ITI अलीगंज में रोजगार मेला, हीरो मोटोकॉर्प और बैक्स एनर्जी करेंगी चयन