फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ramayan Movie Release Date | Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Poster

फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने नवरात्रि के पहले दिन फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है।

इस पोस्टर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, माता सीता के रूप में साई पल्लवी, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और रावण के अवतार में यश नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के पहले भाग की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘रामायण पार्ट 1’ 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसकी एडवांस बुकिंग दशहरा से शुरू की जाएगी।

नवरात्रि पर पोस्टर के साथ लिखा- ‘यह राम के युग का आरंभ है’

फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक नए युग की शुरुआत हो रही है। उन्होंने टैगलाइन दी- “यह राम के युग का आरंभ है”।

रिलीज किए गए पोस्टर में आगे की तरफ रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे अपने-अपने किरदारों में दिखाई दे रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में यश का रावण अवतार नजर आ रहा है। इस पोस्टर में किरदारों के कॉस्ट्यूम और विस्तृत सेट की झलक देखने को मिल रही है।

5 भाषाओं और IMAX फॉर्मेट में होगी रिलीज

‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े रूपांतरण प्रोजेक्ट्स में से एक के रूप में तैयार किया जा रहा है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

मेकर्स इस फिल्म को IMAX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स पर दर्शकों के सामने पेश करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को आएगा, जबकि इसका दूसरा भाग यानी ‘रामायण पार्ट 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में लाया जाएगा।

फिल्म रामायण के अन्य नए पोस्टर देखिए-

भगवान श्री राम बने रणबीर कपूर का पोस्टर।भगवान श्री राम बने रणबीर कपूर का पोस्टर।राजा दशरथ बने अरुण गोविल का पोस्टर।राजा दशरथ बने अरुण गोविल का पोस्टर।

रणबीर कपूर और अरुण गोविल से पहले शुक्रवार को फिल्म में कैकेयी बनीं लारा दत्ता और मंथरा बनीं शीबा चड्ढा के पोस्टर भी जारी किए गए हैं।

फिल्म रामायण में शीबा चड्ढा मंथरा के किरदार में हैं।फिल्म रामायण में शीबा चड्ढा मंथरा के किरदार में हैं।लारा दत्ता फिल्म में कैकेयी का किरदार निभा रही हैं।लारा दत्ता फिल्म में कैकेयी का किरदार निभा रही हैं।

4000 करोड़ के बजट में बन रही है ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इस पौराणिक फिल्म को लगभग 4,000 करोड़ रुपए के बजट पर तैयार किया जा रहा है। इसका संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान मिलकर तैयार कर रहे हैं।

फिल्म में रणबीर के साथ साई पल्लवी लीड रोल में हैं।फिल्म में रणबीर के साथ साई पल्लवी लीड रोल में हैं।

हॉलीवुड स्तर का काम कर रही है DNEG

नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस इस फिल्म को बना रही है। मनोरंजन जगत में यह विजुअल इफेक्ट्स (VFX), एनिमेशन, पोस्ट-प्रोडक्शन और कंटेंट क्रिएशन का काम करती है।

नमित मल्होत्रा इस रामायण फिल्म का निर्माण एक्टर यश की कंपनी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ और ‘DNEG’ के साथ मिलकर कर रही है।

DNEG इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स संभाल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) की भूमिका में हैं। वहीं सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), अरुण गोविल (दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी) और रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) के किरदारों में नजर आएंगे।

देखें ट्रेलर की झलक-

शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि में रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली नजर आया था।शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि में रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली नजर आया था।भगवान राम के प्रति समर्पित लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे का लुक दमदार नजर आया था।भगवान राम के प्रति समर्पित लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे का लुक दमदार नजर आया था।माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के लुक में सादगी और शालीनता नजर आ रही थीं।माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के लुक में सादगी और शालीनता नजर आ रही थीं।दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में यश का रावण सबसे ज्यादा चर्चा में था।दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में यश का रावण सबसे ज्यादा चर्चा में था।गरिमामयी व्यक्तित्व के साथ अरुण गोविल का दशरथ का रोल प्रभावी लगा था।गरिमामयी व्यक्तित्व के साथ अरुण गोविल का दशरथ का रोल प्रभावी लगा था।फिल्म 'रामायण' में लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी।फिल्म ‘रामायण’ में लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी।फिल्म 'रामायण' में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।फिल्म ‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ में 800 पदों पर भर्ती का मौका:16 अक्टूबर को ITI अलीगंज में रोजगार मेला, हीरो मोटोकॉर्प और बैक्स एनर्जी करेंगी चयन

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow ITI Aliganj Rozgar Mela | Hero Motocorp Bax Energy Job Fair लखनऊ में 800 पदों पर भर्ती का मौका:16 अक्टूबर को ITI अलीगंज…

    काकोरी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:बाल विवाह रोकने पर चर्चा, रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow International Girls Day In Kakori | Rally Against Child Marriage & Rights काकोरी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:बाल विवाह रोकने पर चर्चा, रैली निकालकर…

    You Missed

    Steelers-Colts scouting report: Stopping Jonathan Taylor will be the top priority

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 0 views
    Steelers-Colts scouting report: Stopping Jonathan Taylor will be the top priority

    फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 1 views
    फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर

    Lecce vs Bologna: Italian Serie A stats & head-to-head

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 5 views
    Lecce vs Bologna: Italian Serie A stats & head-to-head

    लखनऊ में 800 पदों पर भर्ती का मौका:16 अक्टूबर को ITI अलीगंज में रोजगार मेला, हीरो मोटोकॉर्प और बैक्स एनर्जी करेंगी चयन

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 5 views
    लखनऊ में 800 पदों पर भर्ती का मौका:16 अक्टूबर को ITI अलीगंज में रोजगार मेला, हीरो मोटोकॉर्प और बैक्स एनर्जी करेंगी चयन

    Ben Affleck Opens Up About Co-Parenting With Jennifer Garner

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 6 views
    Ben Affleck Opens Up About Co-Parenting With Jennifer Garner

    काकोरी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:बाल विवाह रोकने पर चर्चा, रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 6 views
    काकोरी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:बाल विवाह रोकने पर चर्चा, रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश