2 छात्रों की मौत, मूंग की दाल में मिले कीड़े:16 अगस्त 3 छात्रों की तबीयत बिगड़ी थी, 7 अन्य सैंपल सही पाए गए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Banda
  • Banda School Student Death Case | Food Poisoning Investigation Report

2 छात्रों की मौत, मूंग की दाल में मिले कीड़े:16 अगस्त 3 छात्रों की तबीयत बिगड़ी थी, 7 अन्य सैंपल सही पाए गएशिवम तिवारी | बांदा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांदा के बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में 16 अगस्त की रात तीन छात्रों की तबीयत बिगड़ने और इलाज के दौरान दो की मौत के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में विद्यालय की रसोई से लिए गए मूंग की दाल के नमूने में कीड़े मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं, जांच किए गए सात अन्य नमूनों में कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है।

रसोई से लिए गए थे दाल, आटा और सब्जी समेत 6 नमूने

घटना के अगले दिन 17 अगस्त को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय की रसोई की जांच की थी। टीम ने वहां से मूंग की दाल, आटा, रिफाइंड, पका चावल, रोटी और कद्दू की सब्जी के छह नमूने लिए थे। सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ की प्रयोगशाला भेजा गया था।

जांच रिपोर्ट में मूंग की दाल में कीड़े मिलने की पुष्टि हुई है। इससे विद्यालय में खाद्य सामग्री के रखरखाव और छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

संचालक ने कहा था- छात्रों ने बाहर से मंगाए थे मोमोज

घटना के बाद विद्यालय प्रबंधक ओम प्रकाश कुशवाहा ने कहा था कि छात्रों ने बाहर से मोमोज मंगाकर खाए थे। वहीं, मृत छात्रों नितिन कुमार और अरुण कुमार के परिजनों ने विद्यालय में दिए गए भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे।

इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोमोज बेचने वाले व्यक्ति के यहां से रिफाइंड और आरारोट के दो नमूने भी लिए थे। इन दोनों नमूनों की जांच रिपोर्ट में कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है।

संचालक को नोटिस देकर मांगा जाएगा पक्ष

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय संचालक को नोटिस दिया जाएगा। उनसे रिपोर्ट के संबंध में पक्ष पूछा जाएगा। संचालक को रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका मिलेगा।

उन्होंने बताया कि यदि संचालक रिपोर्ट पर आपत्ति करता है तो संबंधित नमूने को उसके खर्च पर कोलकाता की केंद्रीय प्रयोगशाला में दोबारा जांच के लिए भेजा जा सकता है। निर्धारित समय में आपत्ति नहीं आने पर खाद्य सुरक्षा विभाग नियमानुसार कोर्ट में केस दर्ज करेगा।

दाल में कीड़े मिले, लेकिन मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट में मूंग की दाल में कीड़े मिलने की पुष्टि हुई है, लेकिन इससे छात्रों की मौत का कारण स्वतः साबित नहीं होता। पोस्टमार्टम में भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी।

दोनों मृत छात्रों का विसरा सुरक्षित कराया गया है। पुलिस अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण को लेकर विवेचना आगे बढ़ेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट को भी पुलिस अपनी विवेचना में शामिल करेगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हरतालिका तीज पर काशी में पूजन:राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की टीम ने पार्वती पूजन के साथ महामृत्युंजय मंदिर में की आराधना

    Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Kashi Mahamrityunjay Temple Kuber Kua Jal | Sarv Rog Nivaran Upay हरतालिका तीज पर काशी में पूजन:राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की टीम ने पार्वती…

    गणपति उत्सव, शिल्पा ने पैपराजी संग किया डांस:गोविंदा ने मांगी बेटे के लिए मन्नत; संजय दत्त ने घायल फोटोग्राफर का पूछा हाल, अजय देवगन लालबागचा राजा पहुंचे

    Hindi News Entertainment Bollywood Mumbai Ganesh Utsav | Govinda Sanjay Dutt Ajay Devgn Bappa Darshan गणपति उत्सव, शिल्पा ने पैपराजी संग किया डांस:गोविंदा ने मांगी बेटे के लिए मन्नत; संजय…

    You Missed

    Massive lines form for 30th anniversary Pokémon cards in S.A.

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 0 views
    Massive lines form for 30th anniversary Pokémon cards in S.A.

    2 छात्रों की मौत, मूंग की दाल में मिले कीड़े:16 अगस्त 3 छात्रों की तबीयत बिगड़ी थी, 7 अन्य सैंपल सही पाए गए

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 1 views
    2 छात्रों की मौत, मूंग की दाल में मिले कीड़े:16 अगस्त 3 छात्रों की तबीयत बिगड़ी थी, 7 अन्य सैंपल सही पाए गए

    Joey Ortiz officially returns to level of production Brewers fans didn’t think was possible

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 3 views
    Joey Ortiz officially returns to level of production Brewers fans didn’t think was possible

    हरतालिका तीज पर काशी में पूजन:राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की टीम ने पार्वती पूजन के साथ महामृत्युंजय मंदिर में की आराधना

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 3 views
    हरतालिका तीज पर काशी में पूजन:राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की टीम ने पार्वती पूजन के साथ महामृत्युंजय मंदिर में की आराधना

    Ciara Miller is the first ‘Summer House’ star to enter the ‘DWTS’ ballroom — these are her rehearsal recovery essentials