हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली चोरी का पहला केस:3 जेई, TG-2, 6 लाइनमैन समेत 23 नामजद; अवैध कनेक्शन से करोड़ों की वसूली का आरोप

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gautambudh nagar
  • Noida Hindon Floodplain Electricity Theft Case | FIR Against 23 Staff

हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली चोरी का पहला केस:3 जेई, TG-2, 6 लाइनमैन समेत 23 नामजद; अवैध कनेक्शन से करोड़ों की वसूली का आरोपनोएडा1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नोएडा के हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली के कनेक्शन। - Dainik Bhaskarनोएडा के हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली के कनेक्शन।

हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में बिजली चोरी और अवैध कनेक्शन के मामले में पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-63 विद्युत सबस्टेशन के जेई अनुज कुमार की शिकायत पर सेक्टर-63 थाने में शनिवार रात एफआईआर दर्ज हुई। मुकदमे में विद्युत निगम के तीन जेई, एक टीजी-2,

.

छिजारसी से पर्थला तक चल रहा था नेटवर्क एफआईआर के मुताबिक हिंडन डूब क्षेत्र में छिजारसी कॉलोनी, छिजारसी, चोटपुर, पर्थला और आसपास के इलाकों में अवैध बिजली कनेक्शन देने, बिजली लाइन चलाने और बिजली चोरी कराने का नेटवर्क संचालित होने की जानकारी मिली। प्रारंभिक जांच और अन्य स्रोतों से सामने आए नामों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों की वास्तविक भूमिका और उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

हर महीने करोड़ों की वसूली का आरोप मुकदमे में कहा गया है कि मामला सिर्फ बिजली चोरी और राजस्व नुकसान तक सीमित नहीं है। इससे सार्वजनिक सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, सरकारी संपत्ति और विभागीय कर्मचारियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही थी। आरोप है कि डूब क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन के जरिए हर महीने करोड़ों रुपये की वसूली की जाती थी। इस क्षेत्र में करीब 70 हजार परिवार रहते हैं।

लखनऊ शिकायत के बाद खुला मामला डूब क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन को लेकर लखनऊ मुख्यालय में शिकायत की गई थी। इसके बाद स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश ने गोपनीय तरीके से मामले की जांच की। जांच के दौरान छिजारसी के डूब क्षेत्र में करीब 13 हजार अवैध बिजली कनेक्शन होने की बात सामने आई थी। इसके बाद अब बिजली चोरी और अवैध कनेक्शन के मामले में यह पहला मुकदमा दर्ज हुआ है।

इन लोगों के नाम एफआईआर में नामजद आरोपियों में टीजी-2 चित्रांश गुप्ता, जेई शशि भूषण, राजीव शर्मा और नितिन अरोड़ा शामिल हैं। लाइनमैन आरिफ, घनश्याम, सर्वेश, अजीत, बबी शर्मा और देवेंद्र कुमार को भी आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा मनोज उपाध्याय, नुरूल हसन, कैलाश यादव, मुन्नी नूरानी, बब्बन सिंह, हंसमुख, बन्नी यादव, बिजेंद्र यादव, शिवकुमार, सोनू यादव, राहुल यादव और सूरज कुमार समेत अन्य लोगों के नाम हैं। आरोपियों पर बीएनएस, भारतीय विद्युत अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

625 से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके इसी डूब क्षेत्र में विद्युत निगम की ओर से वैध बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया भी चल रही है। अब तक 625 से अधिक उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। बुधवार को भी क्षेत्र में शिविर लगाकर कनेक्शन देने की तैयारी है। विद्युत निगम के वाणिज्यिक अधीक्षण अभियंता उमेश कुमार यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के मौखिक आदेश के बाद कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं

Hindi News Local Uttar pradesh Sant kabir nagar Santkabirnagar Shivling Vandalism Case | Youth Detained In Mehdawal शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ…

वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया

Hindi News Entertainment Bollywood Varun Dhawan & Sidharth Malhotra Friendship Photo | Kiara Advani Bhabhi वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन…

You Missed

Why isn’t Johnny Cardoso playing for Atletico Madrid against Levante? USMNT midfielder injury status

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 0 views
Why isn’t Johnny Cardoso playing for Atletico Madrid against Levante? USMNT midfielder injury status

शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 0 views
शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं

‘The bench is a good motivator’: Nick Saban advises Texas to use hard-line approach with Arch Manning

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 2 views
‘The bench is a good motivator’: Nick Saban advises Texas to use hard-line approach with Arch Manning

वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 3 views
वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया

In 2024, Jason Statham bought a 20-acre English coastal estate for about £20 million; in 2026, a planning rule from 1973 put its two-storey summerhouse under scrutiny over use as guest accommodation

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 6 views
In 2024, Jason Statham bought a 20-acre English coastal estate for about £20 million; in 2026, a planning rule from 1973 put its two-storey summerhouse under scrutiny over use as guest accommodation

रिलीज से पहले शाहरुख की ‘किंग’ ने बनाया रिकॉर्ड:175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स, मुनाफे के लिए अब ‘पठान’-‘जवान’ जितनी कमाई की चुनौती

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 4 views
रिलीज से पहले शाहरुख की ‘किंग’ ने बनाया रिकॉर्ड:175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स, मुनाफे के लिए अब ‘पठान’-‘जवान’ जितनी कमाई की चुनौती