प्रयागराज में 17वें एलिमिनेशन राउंड में 6 प्रत्याशी बाहर:बार काउंसिल चुनाव में अनुराग पांडेय 4,862 वोट के साथ टॉप पर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Bar Council Election Prayagraj: Anurag Pandey Leads Vote Count

प्रयागराज में 17वें एलिमिनेशन राउंड में 6 प्रत्याशी बाहर:बार काउंसिल चुनाव में अनुराग पांडेय 4,862 वोट के साथ टॉप परसचिन प्रजापति | प्रयागराज4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चुनाव की मतगणना के दूसरे चरण में शनिवार को 17वां एलिमिनेशन राउंड पूरा हुआ। इस राउंड में छह प्रत्याशी चुनावी दौड़ से बाहर हो गए। उनके मत निर्धारित प्रक्रिया के तहत शेष प्रत्याशियों के खाते में ट्रांसफर किए गए। 1432 मतों की गणना में 1352 वैध मत ट्रांसफर हुए, जबकि 80 मत एक्सपायर्ड घोषित किए गए।

प्रयागराज के 3 प्रत्याशी भी बाहर

17वें राउंड में बाहर होने वाले छह प्रत्याशियों में प्रयागराज के राजीव कुमार सैनी, अरुण कुमार सोनकर और प्रभात मिश्रा शामिल हैं। इनके अलावा मुजफ्फरनगर के सानुज मलिक, लखनऊ के वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव और आगरा के रघुवीर सिंह मौर्य चुनाव से बाहर हुए। दस्तावेजों में इन प्रत्याशियों के नाम क्रमशः 172 से 177 तक दर्ज हैं।

राजीव कुमार सैनी को मिले 246 मतों में से 3 मत ट्रांसफर हुए। अरुण कुमार सोनकर को मिले 241 और सानुज मलिक के 237 मतों में से कोई मत ट्रांसफर नहीं हुआ। प्रभात मिश्रा के 235, रघुवीर सिंह मौर्य के 235 और वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव के 235 मत अंतिम तालिका में दर्ज किए गए।

1352 मत हुए ट्रांसफर

छह एलिमिनेशन प्रक्रियाओं में क्रमशः 205, 223, 228, 233, 223 और 240 वैध मत ट्रांसफर हुए। वहीं 30, 12, 7, 4, 18 और 9 मत एक्सपायर्ड घोषित किए गए। इस तरह कुल 1432 मतों में से 1352 वैध मत ट्रांसफर हुए और 80 मत एक्सपायर्ड रहे।

अनुराग पांडेय सबसे आगे

17वें एलिमिनेशन राउंड के बाद भी अनुराग पांडेय बढ़त बनाए हुए हैं। उनके खाते में 4862 मत हैं। प्रशांत सिंह अटल 4585 मतों के साथ दूसरे और देवेंद्र मिश्रा नागराहा 4041 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दूसरे चरण की मतगणना आगे बढ़ने के साथ प्रत्याशियों की संख्या लगातार कम हो रही है। हर एलिमिनेशन राउंड में वैध मतों के ट्रांसफर से शीर्ष प्रत्याशियों के बीच मुकाबले की तस्वीर भी लगातार साफ होती जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur Private Ambulance Rental Rates Demand | DM Memorandum मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम…

    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Loader Driver Murder Case | Family Accuses Illegal Mining Mafia हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप…

    You Missed

    Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 7 views
    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 6 views
    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके