- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Double Decker E Bus Route Fixed | Jhusi To Patthar Girjaghar
प्रयागराज में चलेगी डबल डेकर ई-बस:पत्थर गिरजाघर से झूंसी त्रिवेणीपुरम तक रूट फाइनल,किराया 20-30 रुपएप्रयागराज5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन झूंसी रूट पर फाइनल कर दिया गया है। सिविल लाइंस के पत्थर गिरिजाघर से बसें झूंसी के त्रिवेणीपुरम तक चलाई जाएंगी। जिसका न्यूनतम किराया 20 रुपये, अधिकतम 30 रुपये रहेगा। रूट व किराया ईटीएम मशीन में फीड किए
.
रूट व संचालन
शहर के सिविल लाइन्स पत्थर गिरिजाघर से बसें सुभाष चौराहा व हनुमान मंदिर मेडिकल चौराहा होते हुए रामबाग फ्लाईओवर के मार्ग से अलोपीबाग जाएंगी। इसके बाद शास्त्री पुल पार कर झूंसी त्रिवेणीपुरम तक पहुंचना होगा।
वापसी में भी यही मार्ग अपनाया जाएगा। महाकुंभ के दौरान 26 ई‑अटल बसें मिली थीं, जिनमें से दो डबल डेकर थीं। बाकी बसों का संचालन शुरू हो गया था, पर डबल डेकर रूट तय न होने के कारण पहले वापस भेज दी गई थीं।
क्यों रुकी थीं बसें?
शहर में रूट पर बिजली के तार, आरयूबी‑आरओबी जैसे संरचनात्मक अवरोध और ऊंचाई सम्बन्धी मसले सामने आए थे, जिनके कारण डबल डेकर बसें पहले प्रयागराज में नहीं चल पाईं। अब इन अड़चनों को ध्यान में रखकर पत्थर गिरिजाघर—झूंसी रूट को अंतिम रूप दिया गया है।
परिवहन निगम का बयान
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र सिंह के मुताबिक जल्द ही डबल डेकर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल 28 अगस्त तक सावन के कारण शास्त्री पुल पर आवागमन डायवर्ट है। डायवर्जन हटने के बाद बसें झुसी तक चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रयाग डिपो इन बसों का संचालन करेगा और रूट‑किराये की जानकारी ईटीएम में फीड की जा रही है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



