बाराबंकी में चंद्रशेखर के काफिले पर हमला:दो लोगों पर केस, रोहिणी घावरी के समर्थकों पर हमला करने का आरोप

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Barabanki
  • Barabanki Attack Case | Chandrashekhar Azad Convoy Assault Investigation

बाराबंकी में चंद्रशेखर के काफिले पर हमला:दो लोगों पर केस, रोहिणी घावरी के समर्थकों पर हमला करने का आरोपसरफराज वारसी | बाराबंकी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर की गई है। इसमें अमित और अजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सनी पटेल ने शिकायत में बताया कि 13 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे वह सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ कार से गोंडा जा रहे थे। रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की।

13 सितंबर को चंद्रशेखर आजाद के गोंडा जाते समय कार्यकर्ता पर हमला हुआ था।13 सितंबर को चंद्रशेखर आजाद के गोंडा जाते समय कार्यकर्ता पर हमला हुआ था।

आरोप है कि हमलावरों ने रॉड, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस हमले में कार को नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। इस घटना के बाद आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और डीएम ऑफिस के सामने ज्ञापन भी दिया।

इससे पहले 13 सितंबर को चंद्रशेखर आजाद 3 किलोमीटर पैदल चलकर एसपी ऑफिस पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर केस दर्ज करने की बात कही थी।

इसी घटना को लेकर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने भी अलग से शिकायत दी है। इसमें रोहिणी घावरी के समर्थकों पर सांसद के काफिले का विरोध करने और हमला करने का आरोप लगाया गया है।

बताया गया कि सांसद चंद्रशेखर आजाद रामनगर क्षेत्र में व्यापारी विनोद साहनी के परिवार से मिलने के बाद गोंडा जा रहे थे। इसी दौरान बुढ़वल के पास यह विवाद और हंगामा हुआ था।

पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े वीडियो और दूसरे सबूतों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कानपुर में ट्रैफिक सुधारने का नया प्लान:यातायात माह शुरू, A-B कैटेगरी में बंटेंगे चौराहे और पुलिसकर्मी

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Traffic Month Launch | Police Commissioner Raghuvir Lal Plan कानपुर में ट्रैफिक सुधारने का नया प्लान:यातायात माह शुरू, A-B कैटेगरी में बंटेंगे चौराहे…

    दिवंगत डायरेक्टर संजय गुप्ता के बच्चों ने किए अश्लील इशारे:फ्यूनरल में दिखाई मिडिल फिंगर; पत्नी-दोस्त ने सफाई में कहा- वो गम में हैं, माफ कर दें

    Hindi News Entertainment Bollywood Sanjay Gupta Funeral Controversy | Children Gesture Apology Statement दिवंगत डायरेक्टर संजय गुप्ता के बच्चों ने किए अश्लील इशारे:फ्यूनरल में दिखाई मिडिल फिंगर; पत्नी-दोस्त ने सफाई…

    You Missed

    16-year-old victim of Newark shooting charged with possessing gun; shooter still at large

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 2 views
    16-year-old victim of Newark shooting charged with possessing gun; shooter still at large

    कानपुर में ट्रैफिक सुधारने का नया प्लान:यातायात माह शुरू, A-B कैटेगरी में बंटेंगे चौराहे और पुलिसकर्मी

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 2 views
    कानपुर में ट्रैफिक सुधारने का नया प्लान:यातायात माह शुरू, A-B कैटेगरी में बंटेंगे चौराहे और पुलिसकर्मी

    Six Indian tourists stranded in Nepal’s National Park rescued safely

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 4 views
    Six Indian tourists stranded in Nepal’s National Park rescued safely

    दिवंगत डायरेक्टर संजय गुप्ता के बच्चों ने किए अश्लील इशारे:फ्यूनरल में दिखाई मिडिल फिंगर; पत्नी-दोस्त ने सफाई में कहा- वो गम में हैं, माफ कर दें

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 2 views
    दिवंगत डायरेक्टर संजय गुप्ता के बच्चों ने किए अश्लील इशारे:फ्यूनरल में दिखाई मिडिल फिंगर; पत्नी-दोस्त ने सफाई में कहा- वो गम में हैं, माफ कर दें

    WTA Hong Kong Day 1 Predictions Including Venus Williams vs Mary Stoiana – Last Word On Tennis

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 5 views
    WTA Hong Kong Day 1 Predictions Including Venus Williams vs Mary Stoiana – Last Word On Tennis

    बंद मकान में मिला बुजुर्ग का शव मिला:हाथरस में दो दिन से बंद मकान का दरवाजा तोड़कर निकाला, घर में अकेले रहते थे

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 5 views
    बंद मकान में मिला बुजुर्ग का शव मिला:हाथरस में दो दिन से बंद मकान का दरवाजा तोड़कर निकाला, घर में अकेले रहते थे