बाराबंकी में शिक्षक ने की आत्महत्या का मामला:पिता से विवाद और कर्ज का दबाव निकला कारण, दो बार पहले भी की थी सुसाइड की कोशिश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Barabanki
  • Barabanki Teacher Suicide Case | Family Dispute & Debt Pressure

बाराबंकी में शिक्षक ने की आत्महत्या का मामला:पिता से विवाद और कर्ज का दबाव निकला कारण, दो बार पहले भी की थी सुसाइड की कोशिशसरफराज वारसी | बाराबंकी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाराबंकी के रामनगर कस्बे में सोमवार को एक शिक्षक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुभास्कर तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और आर्थिक दबाव की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सुभास्कर के पिता चाहते थे कि उनकी विवाहित बेटी लखनऊ स्थित मकान में रहे। बताया गया कि करीब एक वर्ष पहले बेटी के इंजीनियर पति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद वह कमर के नीचे से अशक्त हो गए। इसी वजह से पिता ने बेटी को लखनऊ वाले मकान में रखने का निर्णय लिया था।

लखनऊ के मकान को लेकर था मतभेद

परिजनों के मुताबिक, पिता ने सुभास्कर और उनकी पत्नी के लिए रामनगर में अलग मकान बनवाया था। साथ ही सआदतगंज रोड स्थित अपनी भूमि पर निर्माण कर वह संपत्ति भी बेटे को देने की योजना थी। सुभास्कर लखनऊ वाले मकान में ही रहना चाहते थे। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। परिजनों के समझाने के बावजूद वह नाराज होकर तीन दिन पहले रामनगर लौट आए थे।

पहले भी कर चुके थे आत्महत्या का प्रयास

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सुभास्कर ने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। सिद्धार्थनगर में तैनाती के दौरान और बाद में लखनऊ में भी उन्होंने ऐसा कदम उठाने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों बार उन्हें बचा लिया गया था। इसके अलावा उन पर काफी कर्ज होने की जानकारी भी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि

सोमवार को घटना की सूचना मिलने पर मोहल्ले के लोग उन्हें बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फांसी बताया गया है। इसके बाद परिजनों ने उसी दिन लखनऊ में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस बोली- हर पहलू की हो रही जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सोनम वांगचुक ने आमिर को कहा गजनी:3 इडियट्स से पहले न मिलने के दावे पर कहा- गजनी की भूमिका में इतने डूबे कि मुलाकात भूल गए

    Hindi News Entertainment Bollywood Sonam Wangchuk Statement On Aamir Khan | 3 Idiots Ghajini Controversy सोनम वांगचुक ने आमिर को कहा गजनी:3 इडियट्स से पहले न मिलने के दावे पर…

    हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि, अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में गई जान

    Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Ayodhya Hanumangarhi Priest Mukesh Pandey Death | Gonda Road Accident Report हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत…

    You Missed

    Kelly Osbourne in a ‘happier place’ after messy Sid Wilson split, brother Jack reveals

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 1 views
    Kelly Osbourne in a ‘happier place’ after messy Sid Wilson split, brother Jack reveals

    सोनम वांगचुक ने आमिर को कहा गजनी:3 इडियट्स से पहले न मिलने के दावे पर कहा- गजनी की भूमिका में इतने डूबे कि मुलाकात भूल गए

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 1 views
    सोनम वांगचुक ने आमिर को कहा गजनी:3 इडियट्स से पहले न मिलने के दावे पर कहा- गजनी की भूमिका में इतने डूबे कि मुलाकात भूल गए

    Olivia Rodrigo’s Daisy Chain Fields Festival Was a Day Full of Superstars, Nonprofits, and Joy

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 3 views
    Olivia Rodrigo’s Daisy Chain Fields Festival Was a Day Full of Superstars, Nonprofits, and Joy

    हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि, अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में गई जान

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 3 views
    हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि, अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में गई जान

    Roger Federer, Mary Carillo inducted into International Tennis Hall of Fame – The Boston Globe

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 4 views
    Roger Federer, Mary Carillo inducted into International Tennis Hall of Fame – The Boston Globe

    फरीदाबाद के कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा ने मचाया धमाल:झूम उठे स्टूडेंट्स, तालियों-सीटियों से गूंजा परिसर; पंजाबी सुरों से सजी शाम

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 5 views
    फरीदाबाद के कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा ने मचाया धमाल:झूम उठे स्टूडेंट्स, तालियों-सीटियों से गूंजा परिसर; पंजाबी सुरों से सजी शाम