SIT ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच पूरी की:आज प्रमुख सचिव को सौंपी जा सकती है रिपोर्ट, चंपत राय की भूमिका का भी जिक्र

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ayodhya
  • Ram Mandir Chadhava Case | SIT Investigation Report Champat Rai Ayodhya

LIVESIT ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच पूरी की:आज प्रमुख सचिव को सौंपी जा सकती है रिपोर्ट, चंपत राय की भूमिका का भी जिक्रअयोध्या1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच पूरी हो गई है। SIT आज अपनी फाइनल रिपोर्ट प्रमुख सचिव(गृह) संजय प्रसाद को सौंप सकती है।

.

रिपोर्ट में जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों को भी शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट में चंपत राय की भूमिका को लेकर भी कई बातों का जिक्र किया गया हैं।

माना जा रहा है कि रिपोर्ट जैसे ही प्रमुख सचिव को मिलेगी। वे उसे अविलंब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकते हैं। उसके बाद कुछ अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

इससे पहले बुधवार को चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रमाशंकर मिश्रा और रिटायर्ड बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव को रात करीब 9:30 बजे पुलिस लाइंस से फैजाबाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों को सुबह 8 बजे 14 घंटे के लिए रिमांड पर लिया था।

पुलिस ने पहले दोनों आरोपियों से पुलिस लाइंस में लंबी पूछताछ की। इसके बाद आरोपी रमाशंकर मिश्रा को लेकर अयोध्या स्थित उसके किराए के घर पहुंची।

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया, रमाशंकर की निशानदेही पर तलाशी के दौरान एक बैग से जमीन से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने उसके कमरे को सील कर दिया है। साथ ही घर में लगे CCTV कैमरे का DVR भी कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। रमाशंकर चढ़ावे की गिनती करता था।

पुलिस ने आरोपी सुभाष श्रीवास्तव से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया। वहां भी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान की जांच की गई है।

रमाशंकर के पास चढ़ावे को काउंटिंग रूम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी। पुलिस को उसके बैंक खाते में 7.32 लाख रुपए मिले थे। सुभाष चढ़ावा गिनने वालों की निगरानी करते थे। वह SBI के रिटायर कर्मचारी हैं।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या चढ़ावे के कथित गबन की रकम का इस्तेमाल जमीन खरीदने या अन्य निवेश में किया गया था।

14 जुलाई (मंगलवार) को पुलिस ने रमाशंकर और सुभाष श्रीवास्तव को कोर्ट में पेश कर 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 14 घंटे की रिमांड मंजूर की थी।

इससे पहले, पुलिस आरोपी अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को 40 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।

पुलिस राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 2 आरोपियों को रिमांड पर लेने जेल पहुंची।पुलिस राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 2 आरोपियों को रिमांड पर लेने जेल पहुंची।

इधर, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा-

QuoteImage

जिन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान के मंदिर में पैसा अर्पित नहीं किया, उन्हीं का पैसा चोरी हुआ है। हमारा पैसा चोरी नहीं हुआ, हमारा पैसा मंदिर में लगा है। मंदिर का भव्य स्वरूप इसका प्रमाण है।

QuoteImage

आरोपी लवकुश की पत्नी अफसरों से बोली- मकान मत ढहाइए

आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा बुधवार को अपनी बेटी और पिता के साथ अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने फैजाबाद स्थित निर्माणाधीन मकान से जुड़े अधूरे दस्तावेजों के संबंध में एक लेटर दिया है। दस्तावेज जमा करने के लिए एक महीने का समय मांगा, लेकिन प्राधिकरण ने केवल 7 दिन का वक्त दिया है।

राम मंदिर का CEO बनने के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन

सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर के सीईओ बनने के लिए देशभर से 1000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के 24 घंटे के भीतर ही चयन समिति के आधिकारिक ई-मेल पर इतने आवेदन पहुंच गए। सबसे ज्यादा आवेदन रिटायर्ड अफसरों ने किए हैं।

राम मंदिर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

Hindi News Entertainment Bollywood Imran Khan Citizenship Controversy | Akshay Kumar Adnan Sami List इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना…

हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Controversy | Bhim Army Protest Against Police Over Tractor Issue हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस…

You Missed

Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 3 views
Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 2 views
इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 6 views
छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर