मोहर्रम पर प्रशासन सख्त, नई परंपराओं पर लगाई पूर्ण रोक:12 फीट से ऊंचे नहीं होंगे ताजिये, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bareilly
  • Bareilly Moharram Taziya Height Limit | Admin Strict Security Measures

मोहर्रम पर प्रशासन सख्त, नई परंपराओं पर लगाई पूर्ण रोक:12 फीट से ऊंचे नहीं होंगे ताजिये, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कसी कमरबरेलीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली में मोहर्रम के पर्व को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जीआईसी ऑडिटोरियम में डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। इस दौरान डीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि मोहर्रम के दौरान किसी भी सूरत में कान

.

ऊंचाई पर विशेष निगरानी और सतर्कता बैठक में सबसे अहम निर्देश ताजियों की ऊंचाई को लेकर दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के जुलूस में कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं होगी और ताजियों की ऊंचाई जमीन से 12 फीट से अधिक कतई नहीं होनी चाहिए। यह आदेश हर ताजियेदार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी स्थानीय अधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही, जुलूस के साथ विद्युत विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम का रहना अनिवार्य कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

जुलूस मार्ग की कमियां होंगी दूर शहर और ग्रामीण इलाकों के निवासियों ने जुलूस के रास्तों में बिजली के लटकते तारों, गड्ढों और जलभराव की समस्याएं उठाईं। इस पर डीएम ने संबंधित विभागों को फटकार लगाते हुए मोहर्रम से पहले सभी रास्तों को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन रास्तों से जुलूस निकलेगा, वहां के गड्ढे भरे जाएं, बिजली के तारों को ऊंचा किया जाए और पेड़ों की लटकती हुई टहनियों को समय रहते छांट दिया जाए ताकि ताजिये के संपर्क में आने से कोई दुर्घटना न हो।

ड्रोन से होगी निगरानी पुलिस अधीक्षक नगर और दक्षिणी ने भी सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। पुलिस टीमों को हिदायत दी गई है कि वे जुलूस शुरू होने से दो घंटे पहले ही निर्धारित मार्गों का निरीक्षण करें। सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके अलावा, ताजियों के साथ चलने वाले अलम (झंडों) की ऊंचाई को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि वे कहीं भी बिजली के खंभों या ट्रांसफार्मर के संपर्क में न आएं।

युवाओं को दी गई खास हिदायत प्रशासन ने बैठक में शामिल गणमान्य नागरिकों के माध्यम से युवाओं को भी सख्त हिदायत भेजने को कहा है। डीएम ने कहा कि नई उम्र के युवाओं को यह समझना होगा कि वे माहौल खराब न करें। प्रशासन का पूरा जोर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न कराने पर है। बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एसपी सिटी मानुष पारिक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

कानपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता:सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर कार्यशाला, वैक्सीनेशन और स्क्रीनिंग की दी जानकारी

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Cervical Cancer Awareness Workshop In Kanpur | Vaccination Screening News कानपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता:सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर कार्यशाला, वैक्सीनेशन…

मोनू हत्याकांड के 2 फरार आरोपियों की तलाश:4 जिलों में छापेमारी, 2 दिन में 30 लोगों से पूछताछ

Hindi News Local Uttar pradesh Deoria Deoria Monu Singh Murder Case | Police Raids In 4 Districts मोनू हत्याकांड के 2 फरार आरोपियों की तलाश:4 जिलों में छापेमारी, 2 दिन…

You Missed

Drake Reveals ‘Fear of Missing Out’ Is a ‘Not So Short Film’

  • By dp
  • September 15, 2026
  • 0 views
Drake Reveals ‘Fear of Missing Out’ Is a ‘Not So Short Film’

कानपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता:सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर कार्यशाला, वैक्सीनेशन और स्क्रीनिंग की दी जानकारी

  • By dp
  • September 15, 2026
  • 0 views
कानपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता:सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर कार्यशाला, वैक्सीनेशन और स्क्रीनिंग की दी जानकारी

What MLB scouts really say happened to Cal Raleigh, Paul Skenes this season

  • By dp
  • September 15, 2026
  • 1 views
What MLB scouts really say happened to Cal Raleigh, Paul Skenes this season

मोनू हत्याकांड के 2 फरार आरोपियों की तलाश:4 जिलों में छापेमारी, 2 दिन में 30 लोगों से पूछताछ

  • By dp
  • September 15, 2026
  • 3 views
मोनू हत्याकांड के 2 फरार आरोपियों की तलाश:4 जिलों में छापेमारी, 2 दिन में 30 लोगों से पूछताछ

THR and SAG-AFTRA Toast This Year’s Top TV Talent at Emmy Nominees Night

  • By dp
  • September 15, 2026
  • 3 views
THR and SAG-AFTRA Toast This Year’s Top TV Talent at Emmy Nominees Night

बॉलीवुड सेलेब्स ने किया बप्पा का स्वागत:राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी ने किए दर्शन, अमिताभ बच्चन के पहनावे में दिखी आस्था, सोनू सूद ने की आरती

  • By dp
  • September 15, 2026
  • 3 views
बॉलीवुड सेलेब्स ने किया बप्पा का स्वागत:राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी ने किए दर्शन, अमिताभ बच्चन के पहनावे में दिखी आस्था, सोनू सूद ने की आरती