बस्ती में नए सीवरेज सिस्टम के लिए पहली किस्त जारी:नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की, प्रमुख मार्गों पर ढक्कन वाले नाले बनेंगे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Basti
  • Basti Sewerage System Upgrade | Municipality Tenders New Drainage Project

बस्ती में नए सीवरेज सिस्टम के लिए पहली किस्त जारी:नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की, प्रमुख मार्गों पर ढक्कन वाले नाले बनेंगेराज प्रकाश | बस्ती2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बस्ती में जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है। सरकार ने नए सीवरेज सिस्टम के निर्माण के लिए 3.41 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसकी पहली किस्त के तौर पर 1.71 करोड़ रुपए नगर पालिका को मिल चुके हैं। नगर पालिका ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

हल्की बारिश में भी भर जाता है पानी

शहर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। हल्की बारिश में भी कई गली-मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाता है। अंग्रेजों के समय बनाया गया पुराना सीवरेज सिस्टम काफी पहले खराब हो चुका है। इसके चलते तेज बारिश में पानी की निकासी प्रभावित होती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

5 साल से भेजा जा रहा था सीवरेज का प्रस्ताव

जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका पिछले पांच साल से सीवरेज निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज रही थी। जून में भी करीब 4 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया था। अब सरकार ने 3.41 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

इन इलाकों में बनेंगे ढक्कनयुक्त आरसीसी नाले

सीवरेज निर्माण के तहत शहर में कई जगह ढक्कनयुक्त आरसीसी नाले बनाए जाएंगे। मंगल बाजार मार्ग पर शिव मंदिर से करुवा बाबा तिराहा तक और इसी मार्ग पर साड़ी सेंटर की दुकान से करुवा बाबा मंदिर की पुलिया तक नाला बनाया जाएगा।

सुर्तीहट्टा में निर्मली कुंड स्थित बबलू सोनी के मकान से पानी की टंकी, निर्मली कुंड गेट और सेंट्रल बैंक चौराहा होते हुए मेंहदावल मार्ग तक भी ढक्कनयुक्त आरसीसी नाला बनाया जाएगा। इसके अलावा मंगल बाजार में आराध्या स्वर्ण कला केंद्र से आरबी इंटरप्राइजेज की दुकान तक भी नाला निर्माण कराया जाएगा।

टेंडर के बाद शुरू होगा काम

नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही सीवरेज निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस; सभी आरोपियों पर लगा MCOCA:अब आसानी से नहीं मिलेगी जमानत, वसूली और दहशत फैलाने के लिए बनाया था निशाना

    Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Firing Case | Mumbai Police Invokes MCOCA Against Accused टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस; सभी आरोपियों पर लगा MCOCA:अब आसानी से नहीं मिलेगी जमानत, वसूली…

    नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के:बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं; सब याद रखा जाएगा, एक्टर ने फिर अपशब्द कहे

    Hindi News Entertainment Bollywood Naseeruddin Shah Vs BJP Modi Govt; Dimagi Naxal Video | Bollywood News नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के:बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं;…

    You Missed

    Alphabet set to report Q3 earnings after the bell as shaky AI trade looks for signs of strength

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 0 views
    Alphabet set to report Q3 earnings after the bell as shaky AI trade looks for signs of strength

    AC Milan vs Bologna: Italian Serie A stats & head-to-head

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 6 views
    AC Milan vs Bologna: Italian Serie A stats & head-to-head

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस; सभी आरोपियों पर लगा MCOCA:अब आसानी से नहीं मिलेगी जमानत, वसूली और दहशत फैलाने के लिए बनाया था निशाना

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 6 views
    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस; सभी आरोपियों पर लगा MCOCA:अब आसानी से नहीं मिलेगी जमानत, वसूली और दहशत फैलाने के लिए बनाया था निशाना

    America’s largest budget airline reports 71% jump in airfare

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 6 views
    America’s largest budget airline reports 71% jump in airfare

    नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के:बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं; सब याद रखा जाएगा, एक्टर ने फिर अपशब्द कहे

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 6 views
    नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के:बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं; सब याद रखा जाएगा, एक्टर ने फिर अपशब्द कहे

    Thierry Henry responds to backlash over Ballon d’Or comments

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 6 views
    Thierry Henry responds to backlash over Ballon d’Or comments