अधिवक्ता से अभद्रता के आरोप पर हापुड़ में हंगामा:कोतवाली पहुंचे वकील, ब्रजघाट टोल पर चेकिंग के दौरान विवाद; आंदोलन की चेतावनी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hapud
  • Hapur Garh Kotwali Protest | Lawyers Protest Over Toll Tax Controversy

अधिवक्ता से अभद्रता के आरोप पर हापुड़ में हंगामा:कोतवाली पहुंचे वकील, ब्रजघाट टोल पर चेकिंग के दौरान विवाद; आंदोलन की चेतावनीदानिश, हापुड़।11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ में नेशनल हाईवे-09 पर ब्रजघाट टोल टैक्स के पास चेकिंग के दौरान अधिवक्ता से अभद्रता के आरोप को लेकर शनिवार रात गढ़ कोतवाली में हंगामा हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में वकील कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो बार स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

बाइक रोकने के बाद विवाद का आरोप

अधिवक्ता अर्जुन शर्मा ने बताया कि वह शनिवार देर शाम करीब 8 बजे मोटरसाइकिल से ब्रजघाट से अपने घर गढ़ लौट रहे थे। ब्रजघाट टोल टैक्स के पास पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली।

अर्जुन शर्मा का आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपना परिचय अधिवक्ता के रूप में दिया, लेकिन मौके पर मौजूद एक सब-इंस्पेक्टर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई।

अधिवक्ता के मुताबिक, उन्होंने खुद को गढ़ क्षेत्र का स्थानीय वकील भी बताया था, इसके बावजूद उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया।

रात 10 बजे कोतवाली पहुंचे वकील

घर पहुंचने के बाद अर्जुन शर्मा ने घटना की जानकारी बार अध्यक्ष और साथी अधिवक्ताओं को दी। इसके बाद रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में वकील गढ़ कोतवाली पहुंच गए।

वकीलों ने थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट से मामले को लेकर बातचीत की। इस दौरान संबंधित सब-इंस्पेक्टर को भी कोतवाली बुलाया गया। बातचीत के दौरान सब-इंस्पेक्टर की कुछ बातों पर वकीलों ने आपत्ति जताई। इसके बाद कोतवाली परिसर में हंगामा शुरू हो गया।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, आंदोलन की चेतावनी

काफी देर तक वकीलों ने विरोध और नारेबाजी की। इसके बाद वे कोतवाली से बाहर आ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। वकीलों ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वकीलों का कहना था कि यदि अधिवक्ता से अभद्रता के मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो बार स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

गढ़ थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिवक्ता से अभद्रता के लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस; सभी आरोपियों पर लगा MCOCA:अब आसानी से नहीं मिलेगी जमानत, वसूली और दहशत फैलाने के लिए बनाया था निशाना

    Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Firing Case | Mumbai Police Invokes MCOCA Against Accused टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस; सभी आरोपियों पर लगा MCOCA:अब आसानी से नहीं मिलेगी जमानत, वसूली…

    नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के:बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं; सब याद रखा जाएगा, एक्टर ने फिर अपशब्द कहे

    Hindi News Entertainment Bollywood Naseeruddin Shah Vs BJP Modi Govt; Dimagi Naxal Video | Bollywood News नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के:बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं;…

    You Missed

    Alphabet set to report Q3 earnings after the bell as shaky AI trade looks for signs of strength

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 0 views
    Alphabet set to report Q3 earnings after the bell as shaky AI trade looks for signs of strength

    AC Milan vs Bologna: Italian Serie A stats & head-to-head

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 6 views
    AC Milan vs Bologna: Italian Serie A stats & head-to-head

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस; सभी आरोपियों पर लगा MCOCA:अब आसानी से नहीं मिलेगी जमानत, वसूली और दहशत फैलाने के लिए बनाया था निशाना

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 6 views
    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस; सभी आरोपियों पर लगा MCOCA:अब आसानी से नहीं मिलेगी जमानत, वसूली और दहशत फैलाने के लिए बनाया था निशाना

    America’s largest budget airline reports 71% jump in airfare

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 6 views
    America’s largest budget airline reports 71% jump in airfare

    नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के:बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं; सब याद रखा जाएगा, एक्टर ने फिर अपशब्द कहे

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 6 views
    नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के:बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं; सब याद रखा जाएगा, एक्टर ने फिर अपशब्द कहे

    Thierry Henry responds to backlash over Ballon d’Or comments

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 6 views
    Thierry Henry responds to backlash over Ballon d’Or comments