इटावा में चाय दुकान में सिलेंडर फटा:एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, दीवार तोड़कर बुझाई लपटें

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Etawah
  • Etawah Tea Shop Gas Cylinder Blast | Fire Controlled After One Hour

इटावा में चाय दुकान में सिलेंडर फटा:एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, दीवार तोड़कर बुझाई लपटेंउवैस चौधरी | इटावा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दमकल ने दूसरी ओर से दीवार तोड़कर आग पर पाया काबू। - Dainik Bhaskarदमकल ने दूसरी ओर से दीवार तोड़कर आग पर पाया काबू।

इटावा के भरथना कस्बे में सोमवार सुबह 10 बजे एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि दमकल कर्मियों को करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

आखिरकार दुकान की दूसरी ओर की दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना भरथना कस्बे के जवाहर रोड स्थित एसएवी इंटर कॉलेज के सामने की है। यहां चाय की दुकान चलाने वाले शिवराम निवासी मोहल्ला रजागंज दुकान पर दूध गर्म कर रहे थे।

इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

आग की तीव्रता अधिक होने के कारण टीम को दुकान के दूसरी ओर की दीवार तोड़नी पड़ी, जिसके बाद अंदर तक पानी पहुंचाकर आग पर काबू पाया जा सका। दुकान संचालक शिवराम ने बताया कि दूध गर्म करते समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे पूरी दुकान में आग फैल गई।

आग से दुकान में रखा सामान जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने राहत कार्य की निगरानी की।

पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक तौर पर सिलेंडर फटने को आग लगने की वजह माना जा रहा है। फिलहाल किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj Hospital News | Viral Fever Dengue Typhoid Patient Surge महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिकसंजय कुमार…

    कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका

    Hindi News Entertainment Bollywood CINTAA Controversy: Kunika Sadanand Alleges Poonam Dhillon Misconduct कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा…

    You Missed

    Arnold Schwarzenegger and Maria Shriver Smile Together in New Photo Shared by Daughter Katherine

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 0 views
    Arnold Schwarzenegger and Maria Shriver Smile Together in New Photo Shared by Daughter Katherine

    महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 0 views
    महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक

    Spain basketball star Megan DiLeo weighs in on Caitlin Clark’s World Cup bench role ahead of semifinal

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    Spain basketball star Megan DiLeo weighs in on Caitlin Clark’s World Cup bench role ahead of semifinal

    कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका

    Clancy holdout juror mimicked strangling during deliberations, juror claims

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    Clancy holdout juror mimicked strangling during deliberations, juror claims

    POCSO केस में एक्टर रोहित चंदेल जेल से रिहा:2 महीने पहले गिरफ्तार हुए थे, 16 साल की लड़की से छेड़छाड़-मारपीट का आरोप; चार्जशीट में धर्म-पेशा गलत

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    POCSO केस में एक्टर रोहित चंदेल जेल से रिहा:2 महीने पहले गिरफ्तार हुए थे, 16 साल की लड़की से छेड़छाड़-मारपीट का आरोप; चार्जशीट में धर्म-पेशा गलत