'हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं':'बिग बॉस' में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bigg Boss 20: Rohit Shetty Statement On Firing Incident | Salman Khan

‘हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं’:‘बिग बॉस’ में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस हफ्ते 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड की होस्टिंग सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने की है। - Dainik Bhaskarइस हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड की होस्टिंग सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने की है।

टीवी शो बिग बॉस 20 के लेटेस्ट ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में रोहित शेट्टी ने अपने घर पर हुई फायरिंग का जिक्र किया। उन्होंने कंटेस्टेंट यंग DSA से बात करते हुए कहा कि हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं।

सलमान खान पहले से तय कामों के कारण एपिसोड में मौजूद नहीं थे। उनकी जगह रोहित शेट्टी ने शो होस्ट किया।

शो के दौरान कंटेस्टेंट्स यंग DSA, स्काउट OP और आसिफ खान के एक ग्रुप बनाकर काजी तौकीर को बुली करने और आक्रामक व्यवहार दिखाने को लेकर रोहित शेट्टी ने तीनों को फटकार लगाई।

रोहित ने आसिफ खान को उनके आक्रामक व्यवहार के लिए फटकार लगाई। उन्होंने स्काउट OP को अरिश्फा खान का पैर पकड़कर घसीटने के लिए भी डांटा।

रोहित ने आसिफ से कहा, “अगर शो में काजी नहीं है, तो चर्चा के लिए कोई मुद्दा नहीं रहेगा। मैं शो देख रहा हूं और यहां आया हूं।”

उन्होंने कहा, “नॉमिनेशन टास्क के दौरान आपकी और काजी की बहस हुई थी। काजी ने तुरंत माफी मांग ली थी।”

शो के दौरान रोहित शेट्टी ने काजी की तारीफ की।शो के दौरान रोहित शेट्टी ने काजी की तारीफ की।

रोहित के मुताबिक, ऐसा लगा कि आसिफ और उनके साथी काजी को उकसा रहे थे। वे चाहते थे कि काजी हाथ उठाएं और शो से बाहर हो जाएं।

उन्होंने आसिफ से कहा, “आप बहुत आक्रामक हो जाते हैं। आपको देखना डरावना लगता है। आपने काजी को लगभग हेडबट कर दिया था।”

आसिफ से बात करते हुए रोहित शेट्टी।आसिफ से बात करते हुए रोहित शेट्टी।

यंग DSA से बोले- गैंगस्टर जैसे मत घूमो

यंग DSA को फीडबैक देते हुए रोहित ने कहा कि उनका अकेले खेलना अच्छी बात है। उन्होंने यंग से अपनी क्षमता दिखाने और अकेले खेलने की सलाह दी।

रोहित ने कहा, “यह शो आपको बहुत कुछ देता है। इसलिए यंग, अकेले खेलना शुरू करो। आपमें क्षमता है।”

उन्होंने कहा, “मैंने कई बार देखा है कि आप लोग गैंगस्टर की तरह घूमते हैं, लेकिन आप किसी गैंग में नहीं रहते।”

डायरेक्टर ने कहा कि हमारे शो के होस्ट (सलमान) 60 के हैं। कुछ हफ्ते पहले टी-शर्ट उतारकर पूरे इंटरनेट को हिला दिया। तुम्हारे सामने जो खड़ा है, वो 52 का है।

रोहित ने यंग DSA, स्काउट OP और आसिफ खान से कहा, “आप खुद को गैंगस्टर समझते हैं, लेकिन दसवीं कक्षा के छात्रों जैसे दिखते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “यहां हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं। आप लोग किस वजह से गैंगस्टर की तरह घूम रहे हैं?”

रोहित ने कहा, “लोग सोचते हैं कि अगर उन्होंने आपको कुछ कहा, तो उन्हें ट्रोल किया जाएगा। लेकिन जिंदगी में हमारे साथ जो हो रहा है, क्या उससे हम ट्रोलिंग से डर जाएंगे?”

फरवरी में रोहित के घर पर चली थीं पांच गोलियां

इस साल फरवरी में मुंबई के जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर पर पांच राउंड फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के सदस्यों ने ली थी।

मुंबई पुलिस ने इस घटना के मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

इससे पहले अप्रैल 2024 में सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर भी फायरिंग हुई थी।

टाइगर श्रॉफ की कार पर भी हुई थी फायरिंग

हाल ही में 18 अक्टूबर को जुहू में एक फुटबॉल ग्राउंड से निकलते समय टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की गई थी।

टाइगर को गोली नहीं लगी। हालांकि, उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे।

इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने टाइगर, सलमान खान, आमिर खान और रोहित शेट्टी समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी थी।

जनवरी में रिलीज होगी ‘गोलमाल 5’

काम की बात करें तो रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘गोलमाल 5’ अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मुरादाबाद में पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:जिलाधिकारी अनुनय झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने खुद कमान संभाली

    Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad PET Exam Update | DM Anunay Jha & SSP Satpal Antil Inspect मुरादाबाद में पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:जिलाधिकारी अनुनय झा और…

    ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

    Hindi News Entertainment Bollywood Mumin Chen Praises Aamir Khan Movies | Taiwan Film Festival New Delhi ताइवान के राजदूत ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे…

    You Missed

    Marine Corps Marathon 2026 road closures in DC, Arlington

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 0 views
    Marine Corps Marathon 2026 road closures in DC, Arlington

    मुरादाबाद में पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:जिलाधिकारी अनुनय झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने खुद कमान संभाली

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 0 views
    मुरादाबाद में पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:जिलाधिकारी अनुनय झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने खुद कमान संभाली

    Jay-Z burnishes his legend at SoFi Stadium

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 3 views
    Jay-Z burnishes his legend at SoFi Stadium

    'हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं':'बिग बॉस' में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    'हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं':'बिग बॉस' में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र

    A new study gives us a clearer picture on how many people have been deported

    • 6 views
    ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा