ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Mumin Chen Praises Aamir Khan Movies | Taiwan Film Festival New Delhi

ताइवान के राजदूत ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत में ताइवान के राजदूत मुमिन चेन ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। शनिवार को दिल्ली में चल रहे ताइवान फिल्म फेस्टिवल में चेन ने कहा कि पिछले साल देखी गई भारतीय फिल्मों में ‘धुरंधर’ सबसे प्रभावशाली लगी। चेन ने आमिर खान और शाहरुख खान की भी तारीफ की।

ताइवान फिल्म फेस्टिवल के जरिए भारतीय दर्शकों को वहां की संस्कृति, तकनीक और सिनेमा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। यह फेस्टिवल 24 और 25 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद 31 अक्टूबर को मुंबई में इसका आयोजन होगा।

बता दें कि भारत और ताइवान के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध नहीं हैं, इसलिए चेन आधिकारिक तौर पर नई दिल्ली स्थित ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र (TECC) के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं, जो वास्तविक राजदूत के रूप में काम करता है।

न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में मुमिन चेन ने कहा, “क्योंकि मैं राजनीतिक विज्ञान का प्रोफेसर हूं और अभी राजदूत के तौर पर काम कर रहा हूं। इसलिए मैं भारत में कई राजनीतिक फिल्में देखता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल मैंने जो सबसे प्रभावशाली फिल्म देखी, वह ‘धुरंधर’ थी।”

चेन ने आमिर खान की भी तारीफ की

मुमिन चेन ने कहा, “भारतीय अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं की बात करें, तो आमिर खान बहुत प्रभावशाली हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं उनकी फिल्में तब से देख रहा हूं, जब वह युवा थे। अब वह फिल्मों में एक्टिंग कम करते हैं। वह निर्माता के तौर पर भारतीय समाज और गंभीर मुद्दों पर बहुत अच्छी फिल्में बनाते हैं।”

चेन ने आगे कहा, “शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे दूसरे बड़े फिल्मी सितारे भी मुझे बहुत पसंद हैं।”

चेन ने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान को अपने पसंदीदा भारतीय अभिनेता बताया। बातचीत के दौरान उन्होंने ‘बाहुबली’ देखने का भी जिक्र किया।चेन ने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान को अपने पसंदीदा भारतीय अभिनेता बताया। बातचीत के दौरान उन्होंने ‘बाहुबली’ देखने का भी जिक्र किया।

ताइवान के लोग भी फिल्में पसंद करते हैं: चेन

चेन ने कहा कि ताइवान के लोग भी भारतीयों की तरह फिल्में पसंद करते हैं। हालांकि, भारत में बहुत कम लोग ताइवान की फिल्मों के बारे में जानते हैं। ऐसे में यह फेस्टिवल दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाने का मौका है।

फेस्टिवल में खेल, तकनीक और संस्कृति से जुड़ी फिल्मों पर खास ध्यान दिया गया है। इनमें बेसबॉल पर आधारित एक फिल्म भी शामिल है। इसके जरिए ताइवान में खेलों की लोकप्रियता को दिखाने की कोशिश की गई है।

पिछले साल भारत और ताइवान के सहयोग से बनी फिल्म ‘डेमन हंटर’ दिखाई गई थी। लिंग ने भारतीय सिनेमा की तारीफ करते हुए कहा कि यहां रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों से भी खूबसूरत कहानियां बनाई जाती हैं।

फेस्टिवल में ताइवान की संस्कृति और रामायण पर आधारित डांस फ्यूजन ड्रामा भी पेश किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस पहल से दोनों देशों के बीच फिल्म और संस्कृति का आदान-प्रदान बढ़ेगा।

आमिर की फिल्मों को ताइवान में काफी पसंद किया गया

ताइवान में भारतीय फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं और वहां के लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। यहां भारतीय फिल्मों को मुख्य रूप से चीनी भाषा के सबटाइटल्स के साथ दिखाया जाता है।

ताइवान में आमिर खान की फिल्मों को काफी पसंद किया गया है। आमिर की फिल्म ‘दंगल’ ताइवान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। फिल्म ने वहां करीब 16.7 करोड़ ताइवानी डॉलर कमाए थे। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 41 करोड़ रुपए होती है।

आमिर खान की‘दंगल’ (2016) भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने दुनियाभर में 2,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया था।आमिर खान की‘दंगल’ (2016) भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने दुनियाभर में 2,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया था।

इसके बाद ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने भी ताइवान में अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने वहां करीब 8.55 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसे एक साथ 73 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। उस समय यह किसी भारतीय फिल्म की ताइवान में सबसे बड़ी रिलीज थी।

आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ भी ताइवान के दर्शकों को पसंद आई थी। इस फिल्म ने वहां 5.98 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे। इसके अलावा ‘द लंचबॉक्स’, ‘अंधाधुन’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी भारतीय फिल्मों को भी ताइवान में दर्शकों ने पसंद किया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

    Hindi News Entertainment Bollywood Mumin Chen Praises Aamir Khan Movies | Taiwan Film Festival New Delhi ताइवान के राजदूत ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे…

    बदायूं में पुलिस लाइन से मैराथन:प्रशिक्षु आरक्षियों में शोएब और हारिश ने संयुक्त रूप से जीता पहला स्थान

    Hindi News Local Uttar pradesh Badaun Budaun Police Line Marathon Results | Shoaib And Harish Win Joint First बदायूं में पुलिस लाइन से मैराथन:प्रशिक्षु आरक्षियों में शोएब और हारिश ने…

    You Missed

    A new study gives us a clearer picture on how many people have been deported

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 3 views
    A new study gives us a clearer picture on how many people have been deported

    ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

    Israel begins demolitions in West Bank city after two soldiers killed in shooting attack | CNN

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 7 views

    Zendaya Sets ‘Dune 3’ Oscar Campaign for Best Actress in Category Shake-Up (EXCLUSIVE)

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 6 views