विजय सेतुपति ने क्या CM विजय पर कसा तंज:बिग बॉस में बिना नाम लिए लीडरशिप पर कमेंट किया; मेकर्स को देनी पड़ी सफाई

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Big Boss Tamil Controversy | Vijay Sethupathi Statement CM Vijay Tange

विजय सेतुपति ने क्या CM विजय पर कसा तंज:बिग बॉस में बिना नाम लिए लीडरशिप पर कमेंट किया; मेकर्स को देनी पड़ी सफाई12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ एक्टर विजय सेतुपति के रियलिटी शो बिग बॉस तमिल 10 में दिए एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। शो में होस्टिंग के दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पॉलिटिकल लीडरशिप और वादों पर बात की थी।

इसे दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने तमिलनाडु के सीएम और टीवीके प्रमुख विजय जोसेफ से जोड़कर देखा। टीवीके समर्थकों के विरोध के बाद शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर सफाई दी कि इस बात का बाहरी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

विजय सेतुपति ने बिग बॉस तमिल 10 में लीडरशिप पर बयान दिया है।विजय सेतुपति ने बिग बॉस तमिल 10 में लीडरशिप पर बयान दिया है।

लीडरशिप पर विजय सेतुपति का तंज

हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में होस्ट विजय सेतुपति ने कंटेस्टेंट शाथिगा से बात की। उन्होंने शो के नए डेमोक्रेसी रूम फॉर्मेट और लीडर की जिम्मेदारियों पर चर्चा की।

विजय ने कहा कि बिना सोचे-समझे वादे करना और फिर दिक्कत आने पर विपक्ष पर आरोप लगाकर पीछे हट जाना लीडरशिप नहीं, बल्कि लोगों के साथ धोखा है।

सेतुपति ने किसी भी नेता या पार्टी का नाम नहीं लिया था। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके पार्टी प्रमुख विजय पर तंज मान लिया। विजय के समर्थकों ने आरोप लगाया कि टीवी शो के मंच का इस्तेमाल राजनीतिक कमेंट्री के लिए किया जा रहा है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जारी की सफाई

बवाल बढ़ने पर चैनल और शो के मेकर्स ने एक्स (X) पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से एक एंटरटेनमेंट शो है। शो में होने वाली बातचीत और स्थितियां गेम के फॉर्मेट का हिस्सा हैं और उन्हें उसी संदर्भ में समझा जाना चाहिए।

मेकर्स ने कहा कि शो में कही गई किसी भी बात का मकसद बाहरी व्यक्ति, संगठन, संस्था या राजनीतिक विचारधारा पर टिप्पणी करना या उसका समर्थन करना नहीं है।

सेतुपति की ‘महाराजा’ का बनेगा हॉलीवुड रीमेक

दूसरी ओर, तमिल सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म का ऑफिशियल हॉलीवुड रीमेक बनने जा रहा है। विजय सेतुपति की 2024 में आई क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘महाराजा’ को अब हॉलीवुड में नए सिरे से बनाया जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में फिल्म के प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चीन के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद एक हॉलीवुड एजेंसी ने रीमेक राइट्स के लिए संपर्क किया था। फिल्म ने चीन में लगभग 91.65 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। इस रीमेक के लिए ऑस्कर विजेता एक्टर मैथ्यू मैकोनाहे से बात चलने की चर्चाएं हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

'महाराजा' में विजय सेतुपति ने नाई का किरदार निभाया है।‘महाराजा’ में विजय सेतुपति ने नाई का किरदार निभाया है।

नाई और गायब डस्टबिन की कहानी है ‘महाराजा’

निथिलन स्वामीनाथन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘महाराजा’ एक नाई की कहानी है, जो अपने घर से चोरी हुए डस्टबिन की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचता है। साधारण सी लगने वाली यह शिकायत आगे चलकर एक गहरे और सस्पेंस भरे बदले की कहानी में बदल जाती है।

फिल्म में विजय सेतुपति के साथ अनुराग कश्यप ने मुख्य विलेन का रोल निभाया था। वहीं, सेतुपति की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचना नामीदास को इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला।

——————————————-

ये खबर भी पढ़ें

तृषा को थलापति विजय के साथ न दिखने की सलाह:एक्ट्रेस अंबिका बोलीं- अगर इससे वो शर्मिंदगी का सामना करते हैं, तो सावधानी बरतनी चाहिए

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय तथा अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन की हालिया साथ मौजूदगी फिर चर्चा में है। दोनों ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन में अजित कुमार की ले मैन्स कप रेस में नजर आए। विजय ने इस इवेंट को फ्लैग ऑफ किया। रेस से एक वीडियो सामने आया, जिसमें तृषा, विजय के साथ बालकनी में नजर आईं। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हाथरस में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चचेरा भाई घायल, चालक गाड़ी लेकर भागा

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Road Accident | Bolero Hits Bike Near Jalalpur, One Dead हाथरस में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चचेरा भाई घायल, चालक…

    हैलोवीन पर ‘नगिना’ के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें

    Hindi News Entertainment Bollywood Janhvi Kapoor & Orry Recreate Nagina Iconic Look | Halloween Photos हैलोवीन पर ‘नगिना’ के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के…

    You Missed

    Mass. election guide: Races, ballot questions and voting info

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 2 views
    Mass. election guide: Races, ballot questions and voting info

    हाथरस में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चचेरा भाई घायल, चालक गाड़ी लेकर भागा

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    हाथरस में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चचेरा भाई घायल, चालक गाड़ी लेकर भागा

    Nebraska’s perfect fumble run in 2026 might be Matt Rhule’s most underrated turnaround

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    Nebraska’s perfect fumble run in 2026 might be Matt Rhule’s most underrated turnaround

    हैलोवीन पर ‘नगिना’ के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    हैलोवीन पर ‘नगिना’ के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें

    JACKSON THOMPSON: Angel Reese trash talk timeline, from mocking Caitlin Clark to beefing with Bidens

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    JACKSON THOMPSON: Angel Reese trash talk timeline, from mocking Caitlin Clark to beefing with Bidens

    नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में खुली लाइब्रेरी:लॉन्च इवेंट में पहुंचे करीना-सैफ और शाहिद-मीरा, बेटी न्यासा के साथ नजर आईं काजोल

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में खुली लाइब्रेरी:लॉन्च इवेंट में पहुंचे करीना-सैफ और शाहिद-मीरा, बेटी न्यासा के साथ नजर आईं काजोल