मनोज तिवारी की बेटी रीति की बिग बॉस में एंट्री:सलमान बोले- ‘बाप पे मत जाना’; अंडों को लेकर झगड़ा न करने की सलाह भी दी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bigg Boss 20 | Salman Khan Warns Manoj Tiwari Over Daughter Reeti Entry

मनोज तिवारी की बेटी रीति की बिग बॉस में एंट्री:सलमान बोले- ‘बाप पे मत जाना’; अंडों को लेकर झगड़ा न करने की सलाह भी दी40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रीति तिवारी, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। - Dainik Bhaskarरीति तिवारी, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं।

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर आज रात होगा। इससे पहले शो का एक प्रोमो सामने आया। जिसमें भोजपुरी एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी नजर आए। हालांकि, इस बार वह कंटेस्टेंट बनकर नहीं, बल्कि अपनी बेटी रीति तिवारी को शो में छोड़ने पहुंचे।

प्रोमो की शुरुआत मनोज तिवारी के गाना गाते हुए स्टेज पर आने से होती है। सलमान उन्हें दोबारा शो में आने को लेकर चिढ़ाते हैं। इस पर मनोज बताते हैं कि वह खुद हिस्सा लेने नहीं, बल्कि अपनी बेटी को शो में छोड़ने आए हैं।

मनोज तिवारी साल 2010 में 'बिग बॉस सीजन 4' के घर में कुल 62 दिन (करीब 9 हफ्ते) रहे थे।मनोज तिवारी साल 2010 में ‘बिग बॉस सीजन 4’ के घर में कुल 62 दिन (करीब 9 हफ्ते) रहे थे।

इसके बाद रीति स्टेज पर आती हैं और परफॉर्म करती हैं। सलमान उन्हें घर के अंदर होने वाले झगड़ों को लेकर सलाह देते हुए कहते हैं कि अंडों को लेकर मत लड़ना। इसके बाद सलमान कहते हैं, “ऐ बाप पे मत जाना।”

रीति तिवारी की बात करें तो वह सिंगर, सॉन्गराइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने कवर सॉन्ग्स के साथ ओरिजिनल म्यूजिक पर भी काम किया है।रीति तिवारी की बात करें तो वह सिंगर, सॉन्गराइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने कवर सॉन्ग्स के साथ ओरिजिनल म्यूजिक पर भी काम किया है।

मनोज और डॉली के बीच अंडों को लेकर विवाद हुआ था

रीति की बिग बॉस एंट्री के साथ मनोज तिवारी की करीब 16 साल पुरानी बिग बॉस जर्नी भी चर्चा में आ गई। मनोज तिवारी ने 2010 में ‘बिग बॉस सीजन 4’ में हिस्सा लिया था। उस सीजन में श्वेता तिवारी, खली, डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी जैसे चर्चित चेहरे घर में मौजूद थे। उस सीजन की विनर श्वेता तिवारी बनी थीं।

मनोज तिवारी के इस सीजन को याद करने की सबसे बड़ी वजह उनका डॉली बिंद्रा के साथ हुआ विवाद है। दरअसल, मनोज और डॉली के बीच अंडों को लेकर विवाद हुआ था। मनोज नाश्ते में ऑमलेट बनाना चाहते थे, जबकि डॉली चाहती थीं कि पहले बचा हुआ खाना खत्म किया जाए।

मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा की लड़ाई को लेकर बने मीम्स आज भी सोशल मीडिया पर बनते हैं।मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा की लड़ाई को लेकर बने मीम्स आज भी सोशल मीडिया पर बनते हैं।

इसी बहस के दौरान मनोज तिवारी ने कहा था, “किचन किसी के बाप का नहीं है।” इसके जवाब में डॉली बिंद्रा ने कहा था, “बाप पे बोलना नहीं।” दोनों के बीच हुई यह बहस बाद में काफी चर्चित हुई और इसका डायलॉग मीम्स का हिस्सा भी बना।

निरहुआ भी बिग बॉस 20 के प्रोमो में नजर आए

वहीं शो का एक और प्रोमो सामने आया, जिसमें भोजपुरी एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ नजर आए। निरहुआ रिक्शे पर सवार होकर शो के सेट पर पहुंचे। बैकग्राउंड में उनका फेमस गाना ‘निरहुआ रिक्शावाला’ बजता सुनाई दिया। सलमान ने उनका स्वागत करते हुए कहा, “स्वागत है, आवा आवा निरहुआ।”

प्रोमो में सलमान निरहुआ से मजाक करते हुए कहते हैं, “आपने सिर्फ दो फेर लिए हैं, इस वजह से लगता है कि आप साथ ले के जाओगे यहां से।” इसके बाद निरहुआ सलमान को दोबारा बिग बॉस के घर में मौका देने के लिए धन्यवाद देते हैं।

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' साल 2012 में प्रसारित हुए बिग बॉस 6 में एक प्रतियोगी के रूप में आए थे। निरहुआ ने शो में लगभग 40 दिन बिताए थे।दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ साल 2012 में प्रसारित हुए बिग बॉस 6 में एक प्रतियोगी के रूप में आए थे। निरहुआ ने शो में लगभग 40 दिन बिताए थे।

हालांकि, सलमान उन्हें रोकते हुए कहते हैं, “शुक्रिया सर, लेकिन वो थोड़ी सी गलतफहमी हो गई है, आप सिर्फ यहीं तक हैं।” इस पर निरहुआ हैरानी जताते हुए कहते हैं, “सर, ये लोग तो बोले थे तथा-टू हैं।” उनकी बात सुनकर सलमान हंस पड़ते हैं।

प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे की शो में एंट्री की चर्चा तेज हो गई। यह कहा जाने लगा कि निरहुआ आम्रपाली दुबे को एंट्री करवाने आए हैं।

बिग बॉस 20 में कौन-कौन आ रहा है?

‘बिग बॉस 20’ में कौन-कौन कंटेस्टेंट्स आ रहे हैं, यह आज रात पता चलेगा। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में जो नाम सामने आए हैं, उनमें माही विज, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, अरिश्फा खान, कनिका मान, ईशा रिखी और काजी तौकीर शामिल हैं।

इसके अलावा मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, आसिफ खान, रोहेद खान, फैसल खान, युंग डीएसए और स्काउट जैसे नाम भी चर्चा में हैं। वहीं रिह्या अहीर और लव गिल में से सिर्फ एक को ही जनता के वोटों के आधार पर बिग बॉस के मुख्य घर में एंट्री मिलेगी।

……………..

यह खबर भी पढ़ें…

बिग बॉस 20 का घर बना ‘हाउस ऑफ इल्यूजन’:गार्डन में शार्क से लेकर बेडरूम में बिच्छू तक, हर कोना सुनाएगा नई कहानी

‘बिग बॉस 20’ का घर इस बार सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि एक अलग ही दुनिया नजर आ रहा है। शो की थीम ‘हाउस ऑफ इल्यूजन’ और ‘ड्युअलिटी’ को ध्यान में रखते हुए घर के हर हिस्से को अलग अंदाज में डिजाइन किया गया है। गार्डन में जानवरों और पक्षियों की आकृतियां, दीवारों पर कई आंखें, तालाब में शार्क, पेड़ पर सांप और एक अलग जिम एरिया नजर आता है। पूरी खबर यहां पढें….

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

    Hindi News Entertainment Bollywood Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi Against Minister | Controversy Update दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम…

    नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली कराकर सौंपने की मांग की, अभी भी अंदर बंद है सामान

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Neele Drum Murder Case | House Owner Approaches SSP Office For Possession नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली…

    You Missed

    $2.25M Jefferson County Health Center data breach class action settlement

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 2 views
    .25M Jefferson County Health Center data breach class action settlement

    दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 1 views
    दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

    Swiatek withdraws from Ningbo, ends season to ‘rest and recover’

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    Swiatek withdraws from Ningbo, ends season to ‘rest and recover’

    नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली कराकर सौंपने की मांग की, अभी भी अंदर बंद है सामान

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली कराकर सौंपने की मांग की, अभी भी अंदर बंद है सामान

    McDonald’s Boo Buckets are back with a new look. Nostalgic fans have thoughts.

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    McDonald’s Boo Buckets are back with a new look. Nostalgic fans have thoughts.

    रिटायर्ड शिक्षक के घर से 13.50 लाख रुपए चोरी:देवरिया में दशहरा पर परिवार गया था दूसरे मकान, तीन कमरों को खंगाल ले गए चोर

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    रिटायर्ड शिक्षक के घर से 13.50 लाख रुपए चोरी:देवरिया में दशहरा पर परिवार गया था दूसरे मकान, तीन कमरों को खंगाल ले गए चोर