मिर्जापुर: द मूवी ने दूसरे दिन ₹32 करोड़ कमाए:हनुमान अंश ने 5वें शनिवार को ₹16.50 करोड़ कमाकर धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Hanuman Ansh Box Office Record | Mirzapur Movie Collection Update

मिर्जापुर: द मूवी ने दूसरे दिन ₹32 करोड़ कमाए:हनुमान अंश ने 5वें शनिवार को ₹16.50 करोड़ कमाकर धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ा14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म 'हनुमान अंश' भारत में 7 अगस्त 2026 को और 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को रिलीज हुई हैं। - Dainik Bhaskarफिल्म ‘हनुमान अंश’ भारत में 7 अगस्त 2026 को और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को रिलीज हुई हैं।

फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर पांचवें हफ्ते में भी मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने हिंदी में 5वें शनिवार की सबसे बड़ी कमाई दर्ज करते हुए धुरंधर का पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शनिवार फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा कमाई वाला दिन भी रहा।

सैकनिल्क के मुताबिक, हनुमान अंश ने पांचवें शनिवार को हिंदी भाषा में 16.50 करोड़ रुपए नेट का कलेक्शन किया। जबकि धुरंधर ने 5वें शनिवार को 11.75 करोड़ रुपए कमाए थे।

हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10 लाख रुपए नेट की ओपनिंग की थी। पहले दो हफ्तों में फिल्म ने करीब 1.50 करोड़ रुपए नेट कमाए। तीसरे हफ्ते में कमाई बढ़कर 10.40 करोड़ रुपए नेट हुई और चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ रुपए नेट का कलेक्शन किया।

पांचवें हफ्ते के पहले दो दिनों में ही फिल्म 26.25 करोड़ रुपए नेट कमा चुकी है। आगे भी इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

पांचवें शनिवार की कमाई के बाद हनुमान अंश भारत में 100 करोड़ रुपए नेट के आंकड़े के करीब पहुंच गई। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹99.38 करोड़ हो गया है। आज पूरी उम्मीद है कि फिल्म 100 करोड़ रुपए नेट का आंकड़ा पार कर लेगी।

जिसके बाद यह पहली भारतीय फिल्म बनेगी जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपए से कम की ओपनिंग के बाद 100 करोड़ रुपए नेट क्लब में जगह बनाई है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने दूसरे दिन ₹32 करोड़ कमाए

वहीं, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन भारत में ₹32.00 करोड़ नेट कलेक्शन किया। फिल्म का अब तक का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹69.30 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन ₹57.75 करोड़ हो गया है।

वहीं, ओवरसीज में दूसरे दिन फिल्म ने ₹6.00 करोड़ कमाए, जिससे कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹10.25 करोड़ हो गया है। दो दिनों में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹79.55 करोड़ पहुंच गया है।

करण जौहर ने कहा- ‘सॉलिड, कड़क और मसालेदार फिल्म’ फिल्ममेकर करण जौहर ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ देखने के बाद फिल्म की तारीफ की है। फिल्म रिलीज होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका ट्रेलर शेयर किया और अपना रिएक्शन दिया।

करण ने लिखा, “मिर्जापुर एक सॉलिड, कड़क और मसालेदार फिल्म है। मुझे यह सीरीज बहुत पसंद है और मैंने फिल्म को भी खूब एंजॉय किया। सभी पुराने और फेमस किरदार शानदार हैं और नए किरदारों के लिए भी जगह बनाते हैं। अगर आपने सीरीज नहीं भी देखी है, तब भी आपको फिल्म पसंद आएगी।”

करण जौहर की स्टोरी।करण जौहर की स्टोरी।

गौरतलब है कि मिर्जापुर द मूवी एक्सेल एंटरटेनमेंट की पहली बड़ी थिएट्रिकल फिल्मों में से एक है, जो एक सफल स्ट्रीमिंग फ्रेंचाइजी से आई है। ‘मिर्जापुर’ सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन 16 नवंबर 2018 को रिलीज हुआ था, जिसमें कुल 9 एपिसोड थे। इसके बाद दूसरा सीजन 23 अक्टूबर 2020 को आया, जिसमें 10 एपिसोड शामिल थे। वहीं, तीसरा सीजन 5 जुलाई 2024 को रिलीज किया गया। इस सीजन में भी कुल 10 एपिसोड थे।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा के अलावा श्वेता त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास भी नजर आ रहे हैं।

…………

यह खबर भी पढ़ें…

मूवी रिव्यू- मिर्जापुरः द फिल्म:मुन्ना का पागलपन, कालीन भैया का ठहराव और गुड्डू का गुस्सा, ‘मिर्जापुर’ में फिर गरजी बंदूकें, लेकिन कहानी हुई लंबी

मिर्जापुर की दुनिया में कानून से ज्यादा ताकतवर है बंदूक और बंदूक से ज्यादा ताकतवर है सही वक्त पर चली गई चाल। तीन सीजन तक ओटीटी पर इस दुनिया का भौकाल देखने के बाद अब गुरमीत सिंह इसे बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं। अच्छी बात यह है कि फिल्म को सिर्फ सीरीज का लंबा एपिसोड बनाने की कोशिश नहीं की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

    Hindi News Entertainment Bollywood Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi Against Minister | Controversy Update दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम…

    नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली कराकर सौंपने की मांग की, अभी भी अंदर बंद है सामान

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Neele Drum Murder Case | House Owner Approaches SSP Office For Possession नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली…

    You Missed

    $2.25M Jefferson County Health Center data breach class action settlement

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 2 views
    .25M Jefferson County Health Center data breach class action settlement

    दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 1 views
    दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

    Swiatek withdraws from Ningbo, ends season to ‘rest and recover’

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    Swiatek withdraws from Ningbo, ends season to ‘rest and recover’

    नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली कराकर सौंपने की मांग की, अभी भी अंदर बंद है सामान

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली कराकर सौंपने की मांग की, अभी भी अंदर बंद है सामान

    McDonald’s Boo Buckets are back with a new look. Nostalgic fans have thoughts.

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    McDonald’s Boo Buckets are back with a new look. Nostalgic fans have thoughts.

    रिटायर्ड शिक्षक के घर से 13.50 लाख रुपए चोरी:देवरिया में दशहरा पर परिवार गया था दूसरे मकान, तीन कमरों को खंगाल ले गए चोर

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    रिटायर्ड शिक्षक के घर से 13.50 लाख रुपए चोरी:देवरिया में दशहरा पर परिवार गया था दूसरे मकान, तीन कमरों को खंगाल ले गए चोर