बिजनौर में गंगा तटबंध का हिस्सा धंसा:तेज धारा से हुआ नुकसान, सिंचाई विभाग ने शुरू किया बचाव कार्य

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bijnor
  • Bijnor Ganga Tatbandh Collapse | Irrigation Dept Rescue Operation

बिजनौर में गंगा तटबंध का हिस्सा धंसा:तेज धारा से हुआ नुकसान, सिंचाई विभाग ने शुरू किया बचाव कार्यजहीर अहमद | बिजनौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर में गंगा बैराज से रावली तक बने तटबंध का एक हिस्सा गंगा की तेज धारा के कारण नीचे धंस गया है। इससे तटबंध पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। सिंचाई विभाग की टीम ने तटबंध को बचाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

पिछले साल तटबंध का काफी हिस्सा पानी के तेज बहाव में कट गया था, जिसके बाद इसका 40 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया गया था। लगभग 1 किलोमीटर हिस्से का निर्माण आर्टिकुलेटिंग कंक्रीट ब्लॉक मैट्ट्रेस (ACBS) तकनीक से किया गया था, जिस पर अब खतरा मंडरा रहा है।

सिंचाई विभाग के अनुसार, गंगा का जलस्तर भले ही कम हो रहा हो, लेकिन उसकी धारा की रफ्तार बरकरार है। इसी तेज धारा के कारण रावली बैराज तटबंध पर असर पड़ा है। कुछ जगहों पर तटबंध नीचे बैठ गया है और उसमें कई दरारें आ गई हैं।

तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए सिंचाई विभाग अलर्ट हो गया है और मौके पर राहत कार्य तेज कर दिया गया है। विभाग रेत और मिट्टी की बोरियों के साथ-साथ सीमेंट के पिलर के पिंजरों में पेड़ों को काटकर बांधकर नदी में डाल रहा है।

बिजनौर डीएम जसजीत कौर ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तटबंध को बचाने के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता करणपाल सिंह ने बताया कि तटबंध को कोई खतरा नहीं है। तटबंध से गंगा की धारा को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सुल्तानपुर में हाईटेंशन लाइन से घर में फैला करंट:महिला, बच्ची समेत 3 झुलसे; पेड़ काटने से 132 KV लाइन से टकराया

    Hindi News Local Uttar pradesh Sultanpur Sultanpur High Tension Line Accident: Women And Child Injured | Current सुल्तानपुर में हाईटेंशन लाइन से घर में फैला करंट:महिला, बच्ची समेत 3 झुलसे;…

    नोएडा में रिटायर्ड कर्मचारी से 18 लाख की ठगी:आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के नाम पर डराया,डिजिटल अरेस्ट कर पैसे ट्रांसफर कराए

    Hindi News Local Uttar pradesh Gautambudh nagar Noida Digital Arrest Case | ATS Pune Fraud Retired Professor Duped नोएडा में रिटायर्ड कर्मचारी से 18 लाख की ठगी:आतंकवादी गतिविधियों में शामिल…

    You Missed

    Pirates Make Nick Gonzales Position Change Before Dodgers Game

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 0 views
    Pirates Make Nick Gonzales Position Change Before Dodgers Game

    बिजनौर में गंगा तटबंध का हिस्सा धंसा:तेज धारा से हुआ नुकसान, सिंचाई विभाग ने शुरू किया बचाव कार्य

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 1 views
    बिजनौर में गंगा तटबंध का हिस्सा धंसा:तेज धारा से हुआ नुकसान, सिंचाई विभाग ने शुरू किया बचाव कार्य

    Bitcoin, ether surge as Trump urges Congress to pass crypto Clarity Act

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 2 views
    Bitcoin, ether surge as Trump urges Congress to pass crypto Clarity Act

    सुल्तानपुर में हाईटेंशन लाइन से घर में फैला करंट:महिला, बच्ची समेत 3 झुलसे; पेड़ काटने से 132 KV लाइन से टकराया

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 1 views
    सुल्तानपुर में हाईटेंशन लाइन से घर में फैला करंट:महिला, बच्ची समेत 3 झुलसे; पेड़ काटने से 132 KV लाइन से टकराया

    Broncos Camp Observations: WR Jaylen Waddle, Broncos show explosive-play potential on Day 14

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 3 views