दिवाली पर माधुरी के जल गए थे बाल:अमिताभ के हाथ में फटा था बम, शाहरुख ने जैकेट से बुझाई आग; दिवाली सेलिब्रेशन में सेलेब्स के यादगार किस्से

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bollywood Diwali Celebration | Amitabh Bachchan Shah Rukh Khan Memories

दिवाली पर माधुरी के जल गए थे बाल:अमिताभ के हाथ में फटा था बम, शाहरुख ने जैकेट से बुझाई आग; दिवाली सेलिब्रेशन में सेलेब्स के यादगार किस्से46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में आज धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही हैं। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई दिवाली पर जश्न मना रहा है।

इस खास मौके पर पढिए हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारों- अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिवाली पर हुए यादगार किस्से।

अमिताभ के हाथ में फटा था बम, पॉकेट में छिपाया था जख्मी हाथ

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पोस्ट पर दिवाली के एक बड़े हादसे का जिक्र किया था। दिवाली पर पटाखे जलाते समय उनके हाथ में ही एक बम फट गया था, जिससे उनका दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया था।

अंगूठे और उंगलियों की मूवमेंट ठीक होने में उन्हें दो महीने से ज्यादा का समय लगा। उस दौरान फिल्मों की शूटिंग रुकने न देने के लिए उन्होंने अनोखा तरीका निकाला।

उन्होंने फिल्म ‘इंकलाब’ की शूटिंग के दौरान हाथ पर रुमाल बांधा और फिल्म ‘शराबी’ के दौरान अपना जख्मी हाथ पैंट की जेब में रखकर सीन शूट किए। दर्शकों ने इसे उनका नया स्टाइल मान लिया था।

फिल्म 'शराबी' में जख्मी हाथ पैंट में छिपाते हुए अमिताभ।फिल्म ‘शराबी’ में जख्मी हाथ पैंट में छिपाते हुए अमिताभ।फिल्म 'इंकलाब' की शूटिंग के दौरान जख्मी हाथ पर रुमाल बांधा था।फिल्म ‘इंकलाब’ की शूटिंग के दौरान जख्मी हाथ पर रुमाल बांधा था।

पटाखे में लगी आग, माधुरी के जल गए थे बाल

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन की एक दिवाली पर उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया था। वे अपनी सहेलियों के साथ पटाखे फोड़ रही थीं, तभी एक लड़के ने उनके हाथ में पकड़े पटाखे में आग लगा दी।

पटाखा तेजी से फूटा और आग उनके बालों तक फैल गई। गनीमत रही कि उनका चेहरा बच गया, लेकिन काफी बाल जल जाने के कारण उन्हें कुछ समय के लिए गंजा रहना पड़ा था। इस हादसे के बाद से माधुरी दिवाली पर हमेशा पटाखों से दूरी बनाकर रखती हैं।

लहंगे में लगी आग, शाहरुख ने जैकेट से बुझाई

2019 में अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ में आयोजित दिवाली पार्टी के दौरान एक बड़ी दुर्घटना टल गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी में ऐश्वर्या राय की मैनेजर अर्चना सदानंद का लहंगा एक दिए के संपर्क में आने से जलने लगा। वहां मौजूद अभिनेता शाहरुख खान ने तुरंत अपनी जैकेट उतारी और उसकी मदद से आग को बुझा दिया। इस दौरान शाहरुख खान के हाथ भी हल्के झुलस गए थे, लेकिन उनकी समझदारी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

अस्पताल के कमरे में बीती प्रियंका की दिवाली

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने एक इंटरव्यू में दिवाली से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा साझा किया था। प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा जब कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका के अस्पताल में भर्ती थे, तब बाहर लोग दिवाली का जश्न मना रहे थे।

प्रियंका अस्पताल के कमरे में बैठकर अपने पिता के सफल ऑपरेशन के लिए प्रार्थना कर रही थीं। ऑपरेशन सफल रहने के बाद जब वे घर लौटे, तो परिवार ने पिता की सलामती की खुशी को दिवाली की तरह सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने बताया कि उस दिन उन्हें अहसास हुआ कि अपनों की अच्छी सेहत ही सबसे बड़ी दिवाली है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें

    Hindi News Entertainment Bollywood Priyanka Chopra Maltie Marie & Rajinikanth Diwali Celebration Photos सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद,…

    तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच भावुक पोस्ट:अमिताभ बच्चन बोले- हाथ में दर्द है, लिख नहीं पा रहा; दावा- KBC की शूटिंग रोकी गई

    Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Health Update | KBC Shooting Paused, Diwali Wishes Shared तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच भावुक पोस्ट:अमिताभ बच्चन बोले- हाथ में दर्द है, लिख…

    You Missed

    Desmond Howard jabs Nick Saban over sign-stealing comment when talking Alabama-LSU

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    Desmond Howard jabs Nick Saban over sign-stealing comment when talking Alabama-LSU

    सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 3 views
    सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें

    Protecting Competitive Integrity in VCT 2027

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    Protecting Competitive Integrity in VCT 2027

    तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच भावुक पोस्ट:अमिताभ बच्चन बोले- हाथ में दर्द है, लिख नहीं पा रहा; दावा- KBC की शूटिंग रोकी गई

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 3 views
    तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच भावुक पोस्ट:अमिताभ बच्चन बोले- हाथ में दर्द है, लिख नहीं पा रहा; दावा- KBC की शूटिंग  रोकी गई

    Sunny Deol praises ‘Ramayana: Rise of a Legend’ after appearing as Lord Hanuman in post-credit scene: ‘This film is not less than any Hollywood film; but I would say it is better than them’

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 6 views
    Sunny Deol praises ‘Ramayana: Rise of a Legend’ after appearing as Lord Hanuman in post-credit scene: ‘This film is not less than any Hollywood film; but I would say it is better than them’

    विश्वनाथ धाम में मनाया गया अक्षयवट हनुमान का जन्मोत्सव:51 किलो लड्डू का लगा भोग, संकटमोचन मंदिर में भी उमड़े श्रद्धालु

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    विश्वनाथ धाम में मनाया गया अक्षयवट हनुमान का जन्मोत्सव:51 किलो लड्डू का लगा भोग, संकटमोचन मंदिर में भी उमड़े श्रद्धालु