पूर्वजों की जन्मभूमि खोजने उन्नाव पहुंचे बृजभूषण सिंह:मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बोले- गांव और परिवार की तलाश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Unnao
  • Brijbhushan Sharan Singh In Unnao | Visit Ancestral Roots & History

पूर्वजों की जन्मभूमि खोजने उन्नाव पहुंचे बृजभूषण सिंह:मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बोले- गांव और परिवार की तलाशविशाल मौर्य | उन्नाव6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्वजों की जन्मभूमि तलाशने उन्नाव पहुंचे बृजभूषण सिंह का हुआ स्वागत। - Dainik Bhaskarपूर्वजों की जन्मभूमि तलाशने उन्नाव पहुंचे बृजभूषण सिंह का हुआ स्वागत।

उन्नाव में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार दोपहर असोहा क्षेत्र स्थित आदि शक्ति पीठ मां पूर्वी देवी मंदिर पहुंचे। यहां कार्यक्रम के आयोजक सतीश त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया।

बृजभूषण शरण सिंह के साथ गोल्डी सिंह भी हेलीकॉप्टर से पहुंचे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और अपने पूर्वजों से जुड़े इतिहास का जिक्र किया।

असोहा में स्थित आदि शक्ति पीठ मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पूर्व सांसद।असोहा में स्थित आदि शक्ति पीठ मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पूर्व सांसद।

बृजभूषण शरण सिंह ने पुरवा तहसील को अपने पूर्वजों की जन्मभूमि और कर्मभूमि बताते हुए कहा कि उनका यहां से पारिवारिक जुड़ाव है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों की जड़ों को तलाशने और उनसे जुड़े लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए यहां आए हैं।

उन्नाव पहुंचने पर पूर्व सांसद का हुआ भव्य स्वागत।उन्नाव पहुंचने पर पूर्व सांसद का हुआ भव्य स्वागत।मंच पर बड़ी कुर्सी पर बैठे नजर आए पूर्व सांसद बृजभूषण।मंच पर बड़ी कुर्सी पर बैठे नजर आए पूर्व सांसद बृजभूषण।

बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि उनके पूर्वज उन्नाव की पुरवा तहसील के रंजीत पूर्वा गांव से गोंडा गए थे। उनके अनुसार, वर्ष 1857 के दौर में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष के कारण उनके पूर्वजों को यहां से जाना पड़ा था।

उन्होंने बताया कि उनके घर में बने ठाकुरद्वारे के जीर्णोद्धार के दौरान भी पूर्वजों के इतिहास से जुड़ी जानकारियों का उल्लेख मिला था। वह लंबे समय से अपने पूर्वजों के गांव और परिवार से जुड़े लोगों की तलाश कर रहे हैं।

पूर्व सांसद ने मंदिर में किया दर्शन और पूजन।पूर्व सांसद ने मंदिर में किया दर्शन और पूजन।

उन्होंने कहा, ‘मुझे यह कहते हुए गर्व है कि मैं किसी राजा-महाराजा का बेटा नहीं हूं। मेरे पूर्वज यहीं से गए थे।

कई पीढ़ियां बीत चुकी हैं, लेकिन अपनी जन्मभूमि से जुड़ने की इच्छा हमेशा रही है। अगर मुझे वह गांव और वहां के लोग मिल जाएं तो उनसे हमेशा के लिए संबंध बनाना चाहता हूं। आना-जाना बना रहे, यही मेरी इच्छा है।’

पूर्व सांसद बृजभूषण के स्वागत में जुटी भारी भीड़।पूर्व सांसद बृजभूषण के स्वागत में जुटी भारी भीड़।

राष्ट्रकथा में शामिल होने के लिए सभी को दिया निमंत्रण

बृजभूषण शरण सिंह ने स्थानीय लोगों को राष्ट्रकथा के आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अमीर हो या गरीब, हर व्यक्ति आ सकता है। आने वाले लोगों के खाने और रहने की व्यवस्था वह स्वयं कराएंगे।

उन्होंने कहा कि 10 हजार या 20 हजार लोग भी आएंगे तो सभी के लिए व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा

    Hindi News Entertainment Bollywood Jailer 2 Movie Review | Rajinikanth Swag & Action Vs Weak Storyline मूवी रिव्यू- ‘जेलर 2’:रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी…

    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Imran Khan Citizenship Controversy | Akshay Kumar Adnan Sami List इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना…

    You Missed

    Elon Musk says Trump is ‘ultimately’ responsible for any curbs on Ukraine’s Starshield systems

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 0 views
    Elon Musk says Trump is ‘ultimately’ responsible for any curbs on Ukraine’s Starshield systems

    पूर्वजों की जन्मभूमि खोजने उन्नाव पहुंचे बृजभूषण सिंह:मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बोले- गांव और परिवार की तलाश

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 1 views
    पूर्वजों की जन्मभूमि खोजने उन्नाव पहुंचे बृजभूषण सिंह:मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बोले- गांव और परिवार की तलाश

    All Fortnitemares 2026 Collabs Coming In the October 15 Update

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    All Fortnitemares 2026 Collabs Coming In the October 15 Update

    मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 7 views
    मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा

    Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद