लौहरी-ड्रिंक की पेटियों के नीचे मिली 65 लाख की शराब:हिमाचल के 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब में करना था सप्लाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sonbhadra
  • Sonbhadra Illegal Liquor Smuggling Case | Police Arrest Two Smugglers

लौहरी-ड्रिंक की पेटियों के नीचे मिली 65 लाख की शराब:हिमाचल के 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब में करना था सप्लाईमनोज कुमार वर्मा | सोनभद्रकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने एक ट्रक से 625 पेटियों में भरी 9,588 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।

पुलिस के मुताबिक, शराब की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपए है। इसके अलावा लाहौरी जीरा कोल्ड ड्रिंक की 1,275 यूनिट, एक ट्रक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 93 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन में कार्रवाई का खुलासा किया।

हिंदुआरी के पास चेकिंग में पकड़ा गया ट्रक

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि 14 और 15 अक्टूबर की दरमियानी रात SOG और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की टीम हिंदुआरी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध ट्रक में सामान की आड़ में अवैध शराब ले जाई जा रही है।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बैरिकेडिंग की और ट्रक रोककर तलाशी ली। ट्रक के बाहरी हिस्से में लाहौरी जीरा पेय पदार्थ लदा था, जबकि पीछे भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई थी। जांच के दौरान विभिन्न ब्रांडों की 625 पेटियां बरामद हुईं। शराब की पेटियों पर ‘ओनली फॉर सेल इन पंजाब स्टेट’ लिखा था

हरियाणा से रांची ले जाई जा रही थी शराब

पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक और खलासी से पूछताछ में पता चला कि शराब हरियाणा से लादकर झारखंड के रांची ले जाई जा रही थी। वहां एक चौराहे के पास शराब किसी अन्य व्यक्ति को सौंपनी थी। इसके बाद दूसरा व्यक्ति ट्रक को ले जाकर खाली करता।

इस मामले में हिमाचल प्रदेश निवासी नसीम चंद राजपूत और कृष्ण पाल राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शराब की 625 पेटियों से लदा ट्रक और उसकी आड़ में इस्तेमाल किया जा रहा लाहौरी जीरा पेय पदार्थ भी बरामद किया है।

अन्य लोगों की भूमिका की जांच, गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई

एसपी ने बताया कि शराब ट्रक पर लदवाने वाले कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है। पुलिस के अनुसार, अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पूर्वजों की जन्मभूमि खोजने उन्नाव पहुंचे बृजभूषण सिंह:मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बोले- गांव और परिवार की तलाश

    Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Brijbhushan Sharan Singh In Unnao | Visit Ancestral Roots & History पूर्वजों की जन्मभूमि खोजने उन्नाव पहुंचे बृजभूषण सिंह:मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन…

    मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा

    Hindi News Entertainment Bollywood Jailer 2 Movie Review | Rajinikanth Swag & Action Vs Weak Storyline मूवी रिव्यू- ‘जेलर 2’:रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी…

    You Missed

    Advancing subseasonal forecasting with machine learning – Nature

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 1 views
    Advancing subseasonal forecasting with machine learning – Nature

    लौहरी-ड्रिंक की पेटियों के नीचे मिली 65 लाख की शराब:हिमाचल के 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब में करना था सप्लाई

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 2 views
    लौहरी-ड्रिंक की पेटियों के नीचे मिली 65 लाख की शराब:हिमाचल के 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब में करना था सप्लाई

    Elon Musk says Trump is ‘ultimately’ responsible for any curbs on Ukraine’s Starshield systems

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    Elon Musk says Trump is ‘ultimately’ responsible for any curbs on Ukraine’s Starshield systems

    पूर्वजों की जन्मभूमि खोजने उन्नाव पहुंचे बृजभूषण सिंह:मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बोले- गांव और परिवार की तलाश

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    पूर्वजों की जन्मभूमि खोजने उन्नाव पहुंचे बृजभूषण सिंह:मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बोले- गांव और परिवार की तलाश

    All Fortnitemares 2026 Collabs Coming In the October 15 Update

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 6 views

    • 8 views
    मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा