बुलंदशहर में 'ऑपरेशन साइ-वज्र' के तहत 5 साइबर ठग गिरफ्तार:बैंक खातों से अन्य राज्यों में लाखों रुपए की धोखाधड़ी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bulandshahar
  • Bulandshahr Cyber Thugs Arrested | Operation Sai Vajra

बुलंदशहर में ‘ऑपरेशन साइ-वज्र’ के तहत 5 साइबर ठग गिरफ्तार:बैंक खातों से अन्य राज्यों में लाखों रुपए की धोखाधड़ीप्रदुमन कौशिक | बुलंदशहरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर पुलिस ने ‘अभियान साइ-वज्र’ के तहत पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में विभिन्न थानों की पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल के डेटा का विश्लेषण कर इन आरोपियों को पकड़ा। इनके बैंक खातों से देश के विभिन्न राज्यों में लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले जुड़े हैं।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में धारा 318(4) बीएनएस (BNS) और 66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने प्रत्येक आरोपी से जुड़ी धोखाधड़ी के विवरण भी साझा किए हैं।

थाना खुर्जा नगर पुलिस ने नवलपुरा निवासी मोंटू (पुत्र चंद्र मोहन) को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि उसके बैंक खाते के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से साइबर धोखाधड़ी की 63 शिकायतें दर्ज थीं। मोंटू ने लोगों को झांसा देकर लगभग 2,24,624 रुपए की ठगी की थी।

सिकंदराबाद पुलिस ने मोहल्ला अंसारियान के अतीबुर रहमान (पुत्र आतुर रहमान) को पकड़ा। उस पर विभिन्न राज्यों से दो शिकायतें थीं। वह पीड़ितों को फर्जी रिश्तेदार बनकर या नौकरी दिलाने का झांसा देकर 88,500 रुपए की साइबर ठगी करता था।

थाना डिबाई पुलिस ने गालिबपुर निवासी जयश्री (पुत्री तेजपाल सिंह) को गिरफ्तार किया। उसने पीड़ित से धोखाधड़ी और अन्य ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग कर 38,000 रुपये की साइबर ठगी की थी।

अहमदगढ़ पुलिस ने गंगावास निवासी अभिषेक (पुत्र जगपाल) को गिरफ्तार किया। उसके बैंक खाते के खिलाफ कर्नाटक, तमिलनाडु, सहारनपुर और लखीमपुर खीरी जैसे राज्यों व जिलों से चार शिकायतें दर्ज थीं। अभिषेक ने लगभग 23,149 रुपये की ठगी की थी।

जहांगीराबाद पुलिस ने ग्राम सलगवा निवासी अरविंद (पुत्र विनोद) को गिरफ्तार किया। उसके बैंक खाते के विरुद्ध महाराष्ट्र, तेलंगाना और बिहार जैसे राज्यों से साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें मिली थीं, जिसमें लगभग 5,500 रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मूवी रीव्यू – ‘टॉक्सिक’:यश की फिल्म में स्टाइल, स्टारडम और एक्शन का पूरा ओवरडोज, लेकिन कहानी उलझी; तीन घंटे बाद सिरदर्द होता है

    Hindi News Entertainment Bollywood Toxic Movie Review | Yash Stardom Action Overdose But Confusing Story मूवी रीव्यू – ‘टॉक्सिक’:यश की फिल्म में स्टाइल, स्टारडम और एक्शन का पूरा ओवरडोज, लेकिन…

    कृति सेनन एड विवाद पर राहुल-कंगना आमने-सामने:कंगना बोलीं- ट्रिपल तलाक पर क्यों चुप रहे; राहुल ने कहा- महिलाओं के कपड़ों पर ट्रोलिंग बंद करो

    Hindi News Entertainment Bollywood Kangana Ranaut Vs Rahul Gandhi | Kriti Sanon Ad Controversy & Statement कृति सेनन एड विवाद पर राहुल-कंगना आमने-सामने:कंगना बोलीं- ट्रिपल तलाक पर क्यों चुप रहे;…

    You Missed

    Rays vs Tigers Prediction, Picks & Odds for Today’s MLB Game

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 1 views
    Rays vs Tigers Prediction, Picks & Odds for Today’s MLB Game

    मूवी रीव्यू – ‘टॉक्सिक’:यश की फिल्म में स्टाइल, स्टारडम और एक्शन का पूरा ओवरडोज, लेकिन कहानी उलझी; तीन घंटे बाद सिरदर्द होता है

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 1 views
    मूवी रीव्यू – ‘टॉक्सिक’:यश की फिल्म में स्टाइल, स्टारडम और एक्शन का पूरा ओवरडोज, लेकिन कहानी उलझी; तीन घंटे बाद सिरदर्द होता है

    Current ARM mortgage rates report for Aug. 26, 2026 | Fortune

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 3 views
    Current ARM mortgage rates report for Aug. 26, 2026 | Fortune

    कृति सेनन एड विवाद पर राहुल-कंगना आमने-सामने:कंगना बोलीं- ट्रिपल तलाक पर क्यों चुप रहे; राहुल ने कहा- महिलाओं के कपड़ों पर ट्रोलिंग बंद करो

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 3 views
    कृति सेनन एड विवाद पर राहुल-कंगना आमने-सामने:कंगना बोलीं- ट्रिपल तलाक पर क्यों चुप रहे; राहुल ने कहा- महिलाओं के कपड़ों पर ट्रोलिंग बंद करो

    Judge rejects Ghislaine Maxwell’s ‘frivolous’ attempt to overturn conviction

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 4 views
    Judge rejects Ghislaine Maxwell’s ‘frivolous’ attempt to overturn conviction

    नेपाल में बाढ़ के बाद गोरखपुर प्रशासन अलर्ट:डीएम बोले- गोरखपुर में खतरा नहीं, कुशीनगर भेजी गई NDRF

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 5 views
    नेपाल में बाढ़ के बाद गोरखपुर प्रशासन अलर्ट:डीएम बोले- गोरखपुर में खतरा नहीं, कुशीनगर भेजी गई NDRF