आज कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे:चंदौली में भारी बारिश के रेड अलर्ट पर प्रशासन का फैसला, शिक्षक और कर्मचारी निपटाएंगे काम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Chandauli
  • Mugalsarai
  • Chandauli Heavy Rain Red Alert | School Holiday Declared | News Update

आज कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे:चंदौली में भारी बारिश के रेड अलर्ट पर प्रशासन का फैसला, शिक्षक और कर्मचारी निपटाएंगे कामआशोक कुमार | मुगलसराय (चंदौली), चंदौली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंदौली में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए बुधवार, 19 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जिले में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एक दिन के लिए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सचिन कुमार ने जिलाधिकारी के निर्देश पर इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक पठन-पाठन बुधवार को पूरी तरह बंद रहेगा।

प्रशासन ने भारी बारिश की आशंका को देखते हुए बच्चों को स्कूल आने-जाने के दौरान होने वाली परेशानी और संभावित जोखिम से बचाने के लिए यह फैसला लिया है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों से भी मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की गई है।

शिक्षक और कर्मचारी ऑनलाइन निपटाएंगे जरूरी काम

विद्यालय बंद रहने के दौरान शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने आवश्यक विभागीय कार्य ऑनलाइन माध्यम से पूरा करेंगे। यानी छात्रों के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन स्कूल से जुड़े जरूरी काम प्रभावित न हों, इसके लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी निभानी होगी।

बीईओ और प्रधानाचार्यों को आदेश के पालन के निर्देश

बीएसए सचिन कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय स्तर पर अभिभावकों और विद्यार्थियों तक अवकाश की सूचना पहुंचाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने को कहा गया है।

बारिश में स्कूल जाने की चिंता से मिली राहत

प्रशासन के इस फैसले से कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को राहत मिली है। लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच बच्चों को स्कूल भेजने की चिंता फिलहाल टल गई है। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आज 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का शुभारंभ करेंगे CM योगी:भदोही में 65 देशों से आएंगे 430 खरीदार, 1340 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

    Hindi News Local Uttar pradesh Bhadohi Bhadohi Carpet Fair Inauguration | Yogi Adityanath 1340 Crore Projects आज 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का शुभारंभ करेंगे CM योगी:भदोही में 65 देशों से…

    लड़की को डराने के लिए युवक ने की थी फायरिंग:आधी रात को आजमगढ़ पुलिस ने किया मामले का खुलासा, अग्रिम कार्रवाई में जुटी पुलिस

    Hindi News Local Uttar pradesh Azamgarh Azamgarh Police Reveal Aryan Yadav Staged Shooting Case | Crime News लड़की को डराने के लिए युवक ने की थी फायरिंग:आधी रात को आजमगढ़…

    You Missed

    Vivek Ramaswamy Dealt Double Polling Blow Against Amy Acton Within 24 Hours

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 0 views
    Vivek Ramaswamy Dealt Double Polling Blow Against Amy Acton Within 24 Hours

    आज 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का शुभारंभ करेंगे CM योगी:भदोही में 65 देशों से आएंगे 430 खरीदार, 1340 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 2 views
    आज 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का शुभारंभ करेंगे CM योगी:भदोही में 65 देशों से आएंगे 430 खरीदार, 1340 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

    लड़की को डराने के लिए युवक ने की थी फायरिंग:आधी रात को आजमगढ़ पुलिस ने किया मामले का खुलासा, अग्रिम कार्रवाई में जुटी पुलिस

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 3 views
    लड़की को डराने के लिए युवक ने की थी फायरिंग:आधी रात को आजमगढ़ पुलिस ने किया मामले का खुलासा, अग्रिम कार्रवाई में जुटी पुलिस

    South Carolina vs. Kentucky: Kickoff time, TV info, what to know

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 3 views
    South Carolina vs. Kentucky: Kickoff time, TV info, what to know

    दृश्यम 3 ने ओपनिंग डे पर बनाए रिकॉर्ड:वर्ल्डवाइड कमाई हुई 95 करोड़, धुरंधर, पठान-एनिमल के रिकॉर्ड टूटे, अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 3 views
    दृश्यम 3 ने ओपनिंग डे पर बनाए रिकॉर्ड:वर्ल्डवाइड कमाई हुई 95 करोड़, धुरंधर, पठान-एनिमल के रिकॉर्ड टूटे, अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग

    Jordan Hicks reminds SF Giants how he should’ve been used all along with dominant White Sox Wild Card outings

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 3 views
    Jordan Hicks reminds SF Giants how he should’ve been used all along with dominant White Sox Wild Card outings