शरारत एक्ट्रेस आएशा खान ने शेयर कीं सगाई की तस्वीरें:मिस्ट्री मैन के साथ डायमंड रिंग फ्लॉन्ट की, करण औजला से जुड़ा नाम

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ayesha Khan Engagement Photos | Mystery Man & Karan Aujla Rumors

शरारत एक्ट्रेस आएशा खान ने शेयर कीं सगाई की तस्वीरें:मिस्ट्री मैन के साथ डायमंड रिंग फ्लॉन्ट की, करण औजला से जुड़ा नाम36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के हिट गाने ‘शरारत’ में नजर आईं आयशा खान सगाई की तस्वीरों से सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सगाई की थीम जैसी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखी हैं। हालांकि कई फैंस का मानना है कि ये उनके किसी गाने का पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है। वहीं कुछ लोग तस्वीरों में दिखे मिस्ट्री मैन की तुलना सिंगर करण औजला से कर रहे हैं।

आएशा खान ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, एक सपना।

देखिए आएशा खान की तस्वीरें-

आएशा खान की पोस्ट में राखी सावंत, अर्चना गौतम, रश्मि देसाई जैसे सेलेब्स ने उन्हें कमेंट कर बधाई दी। रश्मि ने लिखा है, दुआ है तुम्हारे सारे सपने पूरे हों। वहीं अर्चना ने आएशा को मुबारकबाद दी।

क्या आएशा खान ने कर ली है सगाई?

आएशा खान की ये तस्वीरें किसी जूलरी ब्रांड का प्रमोशन हो सकती हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में एक जूलरी ब्रांड को मेंशन करते हुए लिखा है, अपनी परफेक्ट डायमंड एंगेजमेंट रिंग यहां पाइए।

बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट रहीं, मुनव्वर पर लगाए चीटिंग के आरोप

आएशा खान को बिग बॉस 18 से पहचान मिली थी। वो शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुईं और शो में उन्होंने मुनव्वर फारूकी पर चीटिंग के आरोप लगाए। आएशा ने दावा किया कि मुनव्वर उनके साथ रिलेशनशिप में थे, जबकि बाद में उन्हें पता चला कि वो किसी और लड़की के साथ भी थे।

उन्होंने बताया था कि मुनव्वर ने अपनी एक्स वाइफ के साथ भी चीट किया है। आयशा ने यह भी कहा था कि मुनव्वर एक साथ कई लड़कियों के साथ रिश्ते में रहे हैं। आएशा की शो में एंट्री से काफी ड्रामा हुआ था।

धुरंधर के शरारत गाने से मिली पहचान

‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में आयशा खान क्रिस्टल डिसूजा के साथ नजर आई थीं। गाना जबरदस्त हिट रहा और आएशा को देश भर में पहचान मिल गई। इस गाने को यूट्यूब पर 810 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

गाने में पीरियड होने का खुलासा कर हुई थीं ट्रोल

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में आयशा ने कहा था, ‘शूटिंग दो दिन चली। यह बहुत ही व्यस्तता भरा था। शूटिंग के दौरान मुझे पीरियड्स हो रहे थे और आप जानते हैं कि आप फूले हुए होने के कारण अपना बेस्ट परफॉर्मेंस नहीं कर पा रहे होते हैं।’

उन्होंने आगे कहा था, ‘काश, मैं अपने पूरे जोश में होती। दो दिन में इतना सारा काम था, समय बहुत कम था। हम बहुत थक गए थे, इतना नाचने के बाद हमारी हड्डियां दुख रही थीं।’

इस बयान के बाद आएशा खान को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

ट्रोलिंग पर दिया था बेबाक बयान

मोजो स्टोरी की समिट में आयशा ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग उनके कपड़ों को लेकर भी कमेंट करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं इंस्टाग्राम पर लगभग हर दिन अपनी बॉडी को लेकर सेक्शुअल कमेंट्स का सामना करती हूं। अगर मैं नॉर्मल टॉप पहनती हूं तो लोगों को समस्या होती है। अगर मैं स्कर्ट पहनती हूं तो भी लोगों को दिक्कत होती है। मुझे कुछ पोस्ट करने से पहले भी सोचना पड़ता है।”

उन्होंने कहा कि कई बार इस तरह की बातें उन्हें इमोशनली परेशान करती हैं। उनके मुताबिक अगर किसी को कपड़े पहनने या फोटो पोस्ट करने से पहले सोचना पड़े, सिर्फ इसलिए कि लोग उसे सेक्शुअल तरीके से देखेंगे, तो यह एक दुखद स्थिति है।

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट से चर्चा में रहीं

आएशा खान कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्हें डीटेन किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद आएशा की जमकर सराहना हुई थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बाल सेवा योजना का पैसा अब खाते में आएगा:आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी से भेजी जाएगी धनराशि, अभिभावक दो दिन में प्रक्रिया पूरी करें

    Hindi News Local Uttar pradesh Ambedkarnagar Ambedkarnagar Bal Sewa Yojana | Bank Account DBT Aadhaar Link Update बाल सेवा योजना का पैसा अब खाते में आएगा:आधार लिंक बैंक खाते में…

    पुराने विवाद में युवक से मारपीट, सिर-आंख में चोट:गांव के तीन लोगों पर लाठी-ईंट से हमला करने का आरोप, केस दर्ज

    Hindi News Local Uttar pradesh Siddharthnagar Siddharthnagar Marpeet Case | Youth Attacked Over Old Dispute In Dhauri पुराने विवाद में युवक से मारपीट, सिर-आंख में चोट:गांव के तीन लोगों पर…

    You Missed

    Iga Świątek gra w hicie w Pekinie! Trudny test, my wierzymy, jazda!

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 0 views
    Iga Świątek gra w hicie w Pekinie! Trudny test, my wierzymy, jazda!

    बाल सेवा योजना का पैसा अब खाते में आएगा:आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी से भेजी जाएगी धनराशि, अभिभावक दो दिन में प्रक्रिया पूरी करें

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 0 views
    बाल सेवा योजना का पैसा अब खाते में आएगा:आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी से भेजी जाएगी धनराशि, अभिभावक दो दिन में प्रक्रिया पूरी करें

    WTA Beijing Day 6 Predictions Including Swiatek vs Vekic

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 2 views
    WTA Beijing Day 6 Predictions Including Swiatek vs Vekic

    पुराने विवाद में युवक से मारपीट, सिर-आंख में चोट:गांव के तीन लोगों पर लाठी-ईंट से हमला करने का आरोप, केस दर्ज

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 2 views
    पुराने विवाद में युवक से मारपीट, सिर-आंख में चोट:गांव के तीन लोगों पर लाठी-ईंट से हमला करने का आरोप, केस दर्ज

    Panthers at Ducks projected lineups | NHL.com

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 3 views
    Panthers at Ducks projected lineups | NHL.com

    हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील करेंगे शिक्षामित्र:TET परीक्षा में शामिल करने की मांग, संघ बोला- 73 हजार के भविष्य का मामला

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 3 views
    हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील करेंगे शिक्षामित्र:TET परीक्षा में शामिल करने की मांग, संघ बोला- 73 हजार के भविष्य का मामला