चंदौली में सड़क-नाली निर्माण की मांग:डेढ़ साल से अटका पड़ा काम, PWD ने बताई तकनीकी कमी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Chandauli
  • Chandauli PWD Road Drain Delay | Technical Snag Stops Work

चंदौली में सड़क-नाली निर्माण की मांग:डेढ़ साल से अटका पड़ा काम, PWD ने बताई तकनीकी कमीरविकांत सिंह | चंदौली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंदौली जिले के सकलडीहा ब्लॉक क्षेत्र के रेवसा (धुस), पचफेड़वा, सोनकर बस्ती, बसरतिया और आसपास के गांवों के ग्रामीण सड़क और नाली निर्माण की वर्षों से उपेक्षा के कारण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 2.5 किलोमीटर लंबा कच्चा मार्ग पिछले डेढ़ वर्ष से निर्माण की प्रतीक्षा कर रहा है, जिससे प्रतिदिन दो हजार से अधिक ग्रामीण, किसान, छात्र, महिलाएं और बुजुर्ग आवागमन करते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलभराव से भर जाती है। नाली के अभाव में गंदा पानी रास्तों और घरों तक पहुंच जाता है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

इस मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग (PWD) से संपर्क किया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव से रेवसा (धुस) से सोनकर बस्ती होते हुए बसरतिया तक जाने वाले मार्ग एवं पक्की नाली निर्माण को विधायक प्राथमिकता सूची में स्पष्ट रूप से शामिल कर लोक निर्माण विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की थी।

ग्रामीणों ने बताया कि 14 अप्रैल 2025 को विधायक को आवेदन दिया गया था। इसके बाद 28 अप्रैल 2025 को विधायक ने अपने लेटरहेड पर लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि, विभाग की ओर से प्राप्त उत्तर में कहा गया कि मार्ग और नाली निर्माण का प्रस्ताव विधायक प्राथमिकता सूची में स्पष्ट रूप से अंकित नहीं है, इसलिए इसे सामान्य मांग मानते हुए कार्ययोजना में शामिल नहीं किया जा सका।

रेवसा गांव निवासी अमरीश कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 से यह सड़क कच्ची है। बरसात शुरू होते ही सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने विधायक, सांसद और पीडब्ल्यूडी विभाग से कई बार सड़क और नाली निर्माण की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Set Photos: Ranbir Kapoor Fun Moments With Daughter Raha & Alia ‘रामायण’ के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच…

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

    You Missed

    Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 1 views
    Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 2 views
    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 5 views
    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 7 views
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया