सीएम कल हाथरस आएंगे:486 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, जनसभा भी होगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hathras
  • CM Yogi Inaugurates 486 Cr Projects In Hathras | Jan Sabha

सीएम कल हाथरस आएंगे:486 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, जनसभा भी होगीहाथरस2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल हाथरस का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जिले में कुल 486.38 करोड़ रुपये की 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

उनके आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इन परियोजनाओं में 251.18 करोड़ रुपये लागत की 47 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, जबकि 235.20 करोड़ रुपये लागत की 78 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। कुल मिलाकर 125 परियोजनाओं पर 486.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे जिले के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। वे सुबह 10:10 बजे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हैलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा हाथरस के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10:35 बजे उनका आगमन सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हैलीपैड पर होगा।

सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल, सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचेंगे। यहां वे जनपद हाथरस के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। लगभग एक घंटे हाथरस में रहने के बाद, वे 11:55 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

सीएम के आगमन को लेकर सियासी हलचलें तेज…

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। मंच से लेकर हेलीपैड और बैरिकेडिंग आदि का काम अंतिम चरण में है। अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यक्रम स्थल पर करीब 2000 पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

अन्य व्यवस्थाओं को भी मूर्त रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सियासी हलचलें भी तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री आने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे और जनसभा के माध्यम से अपनी सरकार की उपलब्धियां का भी बखान करेंगे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर सपा में घमासान:जेल से छूटते ही अपनी पार्टी पर हमलावर हुए डक्कू; जिलाध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष को उनका जेबी बताया

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur SP Controversy | Zafar Amin Dakku Attacks Party Leaders गोरखपुर सपा में घमासान:जेल से छूटते ही अपनी पार्टी पर हमलावर हुए डक्कू; जिलाध्यक्ष…

    इंटरव्यू:‘द कन्फ़ेशन…’ की कहानी घटना से ज्यादा नैतिक सवालों पर है: आदिल हुसैन

    Hindi News Entertainment Bollywood The Story Of ‘The Confession…’ Is More About Moral Questions Than The Incident: Adil Hussain इंटरव्यू:‘द कन्फ़ेशन…’ की कहानी घटना से ज्यादा नैतिक सवालों पर है:…

    You Missed

    Chiefs’ Andy Reid’s 3:30 A.M. Routine Reveals What Always Came Before Football

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 0 views
    Chiefs’ Andy Reid’s 3:30 A.M. Routine Reveals What Always Came Before Football

    गोरखपुर सपा में घमासान:जेल से छूटते ही अपनी पार्टी पर हमलावर हुए डक्कू; जिलाध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष को उनका जेबी बताया

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 0 views
    गोरखपुर सपा में घमासान:जेल से छूटते ही अपनी पार्टी पर हमलावर हुए डक्कू; जिलाध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष को उनका जेबी बताया

    Xavier Worthy Explains Miscue With Patrick Mahomes vs. Broncos

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 2 views
    Xavier Worthy Explains Miscue With Patrick Mahomes vs. Broncos

    इंटरव्यू:‘द कन्फ़ेशन…’ की कहानी घटना से ज्यादा नैतिक सवालों पर है: आदिल हुसैन

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 2 views
    इंटरव्यू:‘द कन्फ़ेशन…’ की कहानी घटना से ज्यादा नैतिक सवालों पर है: आदिल हुसैन

    Mediaplanet Launches Women vs. Cancer Campaign in the Los Angeles Times to Advance Awareness, Early Detection and Advocacy

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 3 views
    Mediaplanet Launches Women vs. Cancer Campaign in the Los Angeles Times to Advance Awareness, Early Detection and Advocacy

    अयोध्या में 2 बाइकें आमने-सामने भिड़ीं, 2 युवकों की मौत:सूर्यकुंड-भरतकुंड मार्ग पर हादसा हुआ, दोनों पूराकलंदर क्षेत्र के रहने वाले थे

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 3 views
    अयोध्या में 2 बाइकें आमने-सामने भिड़ीं, 2 युवकों की मौत:सूर्यकुंड-भरतकुंड मार्ग पर हादसा हुआ, दोनों पूराकलंदर क्षेत्र के रहने वाले थे