सीएम विजय और संगीता के तलाक मामले की सुनवाई टली:आदेश के बावजूद दोनों खुद कोर्ट में नहीं पहुंचे, अगली सुनवाई 7 अगस्त को

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Vijay Sangeetha Divorce | Tamil Nadu CM Vijay Separation Case Update Chengalpattu News

सीएम विजय और संगीता के तलाक मामले की सुनवाई टली:आदेश के बावजूद दोनों खुद कोर्ट में नहीं पहुंचे, अगली सुनवाई 7 अगस्त को11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पूर्व एक्टर विजय तथा उनकी पत्नी संगीता के बीच चल रहे तलाक मामले की सुनवाई सोमवार को चेंगलपट्टू जिले के महिला कोर्ट में हुई, लेकिन दोनों पक्ष अदालत में पेश नहीं हुए। कोर्ट ने पहले व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया था। मामले की अगली सुनवाई अब 7 अगस्त को होगी।

इस मामले की पहली सुनवाई 20 अप्रैल को हुई थी। तब भी विजय और संगीता कोर्ट नहीं पहुंचे थे और उनकी ओर से सिर्फ वकील पेश हुए थे।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वकीलों ने सुरक्षा और दूसरी व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए ऑनलाइन हियरिंग की अनुमति मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने यह मांग खारिज कर दी थी। कोर्ट ने दोनों को 15 जून की सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया था। इसके बावजूद सोमवार को दोनों अदालत नहीं पहुंचे।

बता दें कि 2026 की शुरुआत में संगीता ने विजय से तलाक की याचिका दायर की थी।

विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा

विजय ने 1999 में संगीता सोरनालिंगम से शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे जेसन संजय और दिव्या साशा हुए।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने अपनी तलाक याचिका में पति विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।

विजय और संगीता सोरनालिंगम की पुरानी तस्वीर।विजय और संगीता सोरनालिंगम की पुरानी तस्वीर।

तृषा और विजय की डेटिंग चर्चा

गौरतलब है कि तलाक की खबर सामने आने के बाद तृषा का नाम विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

हाल ही में सीएम विजय के एक फैसले की भी काफी चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ के लिए सुबह 9 बजे के मॉर्निंग शो (स्पेशल स्क्रीनिंग) की विशेष अनुमति दी। बता दें कि मॉर्निंग शो पर राज्य में पिछले 3 सालों से प्रतिबंध लगा हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

इससे पहले 10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं।

शपथ ग्रहण समारोह में तृषा ने विजय के परिवार से मुलाकात की और उनकी मां से गले मिलीं।शपथ ग्रहण समारोह में तृषा ने विजय के परिवार से मुलाकात की और उनकी मां से गले मिलीं।

वहीं, 4 मई को चुनाव परिणाम के दिन तृषा विजय के नीलांकरई स्थित घर भी पहुंची थीं। खास बात यह रही कि उसी दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था।

तृषा मंदिर के बाद विजय के घर पहुंची थीं।तृषा मंदिर के बाद विजय के घर पहुंची थीं।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ‘किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे’: संचिता उगले सुसाइड केस के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

    संचिता उगले सुसाइड केस के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर उठाए सवाल|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:36Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मिथुन चक्रवर्ती@76, कभी बिल्डिंग की टंकी-फुटपाथ पर सोए: झूठ से खतरे में डाली ऋषि कपूर की जान, राजकुमार देखकर बोले- किस स्ट्रगलिंग एक्टर को उठा लाए

    झूठ से खतरे में डाली ऋषि कपूर की जान, राजकुमार देखकर बोले- किस स्ट्रगलिंग एक्टर को उठा लाए|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:24Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सपना चौधरी ने मासूम शर्मा संग गाने से मना किया: दिल्ली शो में बोलीं-आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही; सिंगर सिर झुकाए खड़े रहे

    दिल्ली शो में बोलीं-आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही; सिंगर सिर झुकाए खड़े रहे|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:36Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे: जंगल सफारी का उठाया लुत्फ, हाथी के साथ खिंचवाई तस्वीर

    जंगल सफारी का उठाया लुत्फ, हाथी के साथ खिंचवाई तस्वीर|नैनीताल,Nainital - Dainik Bhaskar0:33Play videoPlay videoनैनीताल

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

Hindi News Entertainment Bollywood Nora Fatehi Summons | Delhi Court Directs Appearance In Sukesh Case ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश…

बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Bulandshahr Shradhanjali Sabha: Kailasho Devi Remembered By Dignitaries बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमनबुलंदशहर3…

You Missed

Reports: Riverchase Galleria on lockdown after shooting

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 1 views
Reports: Riverchase Galleria on lockdown after shooting

₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 1 views
₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

Round one of rain, storms arrives in Phoenix area; wet weekend ahead

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 2 views
Round one of rain, storms arrives in Phoenix area; wet weekend ahead

बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 2 views
बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

ATP Vienna Best Bets Including Paul vs Alcaraz

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 5 views
ATP Vienna Best Bets Including Paul vs Alcaraz

मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 6 views
मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी