इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग पर हरिद्वार में बवाल:सेट पर लगाया 'बार' का बोर्ड; हिंदूवादी संगठनों ने काटा हंगामा, हटाना पड़ा नाम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttarakhand
  • Haridwar
  • Haridwar Emraan Hashmi Film Shoot: Bar Board Sparks Hindutva Protest, Name Removed

इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग पर हरिद्वार में बवाल:सेट पर लगाया ‘बार’ का बोर्ड; हिंदूवादी संगठनों ने काटा हंगामा, हटाना पड़ा नामहरिद्वार7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग के दौरान हिंदूवादी संगठन और तीर्थ पुरोहित हंगामा करते हुए। - Dainik Bhaskarइमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग के दौरान हिंदूवादी संगठन और तीर्थ पुरोहित हंगामा करते हुए।

हरिद्वार में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग के दौरान बार एंड रेस्टोरेंट के सीन को लेकर विवाद हो गया। जैसे ही कुछ हिंदूवादी संगठनों और तीर्थ पुरोहितों को सेट के बारे में पता चला, वे मौके पर पहुंच गए।

.

इसके बाद उन्होंने बार एंड रेस्टोरेंट के सेट का जोरदार विरोध शुरू कर दिया। बढ़ते विरोध को देखते हुए फिल्म यूनिट और मकान संचालकों को बोर्ड से “बार” शब्द हटाना पड़ा, जिसके बाद मामला शांत हो सका। शूटिंग कर रही टीम की ओर से यह नहीं बताया गया कि किस फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

मामले को लेकर एक्टर की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, इमरान हाशमी पिछले दो से तीन दिनों से हरिद्वार में अलग-अलग जगहों पर शूटिंग कर रहे हैं। घटना के दौरान के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें लोग फिल्म निर्माताओं से बहस और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं।

तस्वीरें देखिए-

हरिद्वार में सेट पर लिखा था- ‘बार & रेस्टोरेंट’।हरिद्वार में सेट पर लिखा था- ‘बार & रेस्टोरेंट’।फिल्म के सेट पर मेकर्स से बहस करते स्थानीय लोग।फिल्म के सेट पर मेकर्स से बहस करते स्थानीय लोग।लोगों के हंगामा करने पर बार का बोर्ड हटाते हुए मेकर्स।लोगों के हंगामा करने पर बार का बोर्ड हटाते हुए मेकर्स।

वीडियो में क्या दिख रहा 4 पॉइंट में…

1. मेकर्स शूटिंग के लिए सेट तैयार कर रहे थे– घटना से जुड़ा हुआ 2 मिनट 28 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखता है कि मेकर्स शूटिंग के लिए सेट तैयार कर रहे थे, जिसके लिए बार एंड रेस्टोरेंट के बोर्ड को बाहर से चमकाया जा रहा था।

2. अचानक पहुंचे हिंदूवादी लोग– घटना की जानकारी जैसे ही हिंदूवादी लोगों को मिली, तो करीब 10 से 12 लोग वहां पहुंच जाते हैं और फिर बोर्ड उतारने की मांग करते हुए मेकर्स से बहस करने लगते हैं। वे कहते हुए सुनाई देते हैं कि यह मां गंगा का स्थान है, यहां यह सब नहीं चलेगा।

3. वीडियो बनाकर की बहस– इसके बाद लोग मेकर्स और क्रू की वीडियो बनाने लग जाते है और कहते हैं— “ये देखो, हरिद्वार में… अपने हरिद्वार में! अगर आपने नहीं देखा हो तो आपको दिखाते हैं, ये देखो यहां पे भटिया भवन में। हरिद्वार में ‘बार’ और ‘कैफे’!”

4. लोगों ने पूछा परमिशन किसने दी– भीड़ में से लोग बेहद गुस्से में फिल्म यूनिट से सवाल करते हैं- “आप बॉम्बे से आए हैं ना? तो आपको यहां ‘बार’ और ‘कैफे’ का बोर्ड लगाने की परमिशन किसने दी? हरिद्वार में इस तरह का कोई बोर्ड नहीं लगेगा!” इस पर फिल्म क्रू वाले हाथ जोड़कर सफाई देते हैं- “सर, हम तो बस शूटिंग कर रहे हैं… हमारे पास परमिशन है।”

5. अल्टीमेटम देकर हटाया बोर्ड– इसके बाद हिंदूवादी लोग साफ लहजे में अल्टीमेटम देते हैं- “चाहे आपके पास जो भी परमिशन हो, लेकिन धर्मनगरी की मर्यादा के खिलाफ यहां कुछ नहीं होगा। इस बोर्ड को तुरंत हटाओ! इसके बाद वीडियो के आखिरी हिस्से में लोग कहते हैं- “हाँ, इसे हटाओ… इसे पूरा नीचे उतारो।

कैसे शुरू हुआ विवाद…

हरिद्वार के श्रवणनाथ नगर स्थित भटिया भवन का है, जहां पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग चल रही थी। बुधवार देर रात फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग के लिए मकान के बाहर “बार एंड रेस्टोरेंट” का बोर्ड लगाया गया।

इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि हरिद्वार विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी है, जहां करोड़ों श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर आते हैं।

ऐसे में शहर के अंदर बार का बोर्ड लगाना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कदम है। लोगों ने आरोप लगाया कि फिल्मों की शूटिंग के नाम पर हरिद्वार की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

देर रात तक चली बहस

विरोध बढ़ने पर व्यापारियों, समाजसेवियों, भवन संचालकों और फिल्म यूनिट के सदस्यों के बीच देर रात तक बहस होती रही। लोगों ने स्पष्ट कहा कि धर्मनगरी की गरिमा और मर्यादा के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। आखिरकार विरोध के दबाव में बोर्ड से “बार” शब्द हटा दिया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

मां गंगा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कशिश भाटिया ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि भवन के बाहर “बार एंड रेस्टोरेंट” का बोर्ड लगाया गया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार एक पवित्र तीर्थस्थल है, जहां मांस और मदिरा प्रतिबंधित हैं। ऐसे में शूटिंग के लिए भी इस तरह का बोर्ड लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए बोर्ड से “बार” शब्द हटा दिया गया।

समाजसेवी करण पंडित ने कहा कि जिस स्थान पर बोर्ड लगाया गया था, वहां से कुछ ही दूरी पर मां गंगा का पावन तट स्थित है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की धार्मिक पहचान और आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे कोई फिल्म निर्माता हो या किसी बड़े उद्योग से जुड़ा व्यक्ति, धर्मनगरी की मर्यादा सर्वोपरि है।

तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने कहा- हमारे एक मैसेज पर शूटिंग को रोका।तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने कहा- हमारे एक मैसेज पर शूटिंग को रोका।

तीर्थ पुरोहितों बोले- हरिद्वार की पवित्रता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी

तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने कहा कि हरिद्वार की पवित्रता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों के विरोध के कारण ही बोर्ड हटाया गया और यह शहरवासियों की जागरूकता का परिणाम है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि कोई हरिद्वार की धार्मिक पहचान को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा।

पूरे विवाद के दौरान यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। फिल्म यूनिट से जुड़े लोगों ने केवल इतना कहा कि उनके पास शूटिंग की अनुमति है, लेकिन फिल्म का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि शूटिंग के लिए मुंबई से कलाकार और तकनीकी टीम हरिद्वार पहुंची हुई है।

—————————————

ये खबर भी पढ़ें…

हरिद्वार में अब नहीं खा पाएंगे वेज बिरयानी:ऑर्डर करने पर मिलेगा पुलाव, संतों की मुहिम को मिला मुस्लिमों का साथ

हरिद्वार में अब ‘वेज बिरयानी’ नहीं मिलेगी, उसकी जगह ‘वेज पुलाव’ मिलेगा। वेज बिरयानी बनाम वेज पुलाव विवाद के बीच रविवार को संत समाज, ब्राह्मण समाज और मुस्लिम समुदाय एक साथ सड़कों पर उतरे। अखंड परशुराम अखाड़े के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत हरिद्वार और कनखल क्षेत्र में दुकानों, ठेलियों और रेहड़ी-पटरियों से “वेज बिरयानी” के पोस्टर हटाकर “वेज पुलाव” के स्टिकर लगाए गए। (पढ़ें पूरी खबर)

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

You Missed

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे