पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Punjabi Actress Isha Rekhhi Shares Photo With Badshah, Fuels Marriage Rumours

पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर बादशाह के साथ एक तस्वीर शेयर की है और बादशाह को पति देव बताया है। जिसके बाद उनकी शादी को लेकर चल रही चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं और इसे दोनों के रिश्ते की सार्वजनिक पुष्टि मान जा रहा है।

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक यूजर ने ईशा से सवाल पूछा, “मैम, आपकी और बादशाह भाई की शादी हो गई है, फिर आप दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं करते?”

इस पर ईशा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मुझे लगता है कि अब इन सवालों की बाढ़ आ गई है। ‘क्या आपकी शादी हो गई है?’, ‘क्या आपकी शादी बादशाह से हुई है?’, ‘आप दोनों एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?’, ‘आप साथ में तस्वीरें क्यों नहीं पोस्ट करते?’ जैसे सवाल लगातार पूछे जा रहे हैं।”

इसके बाद उन्होंने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा, “हां, मेरी शादी हो चुकी है। अब सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल पर आते हैं- ‘आप दोनों एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?’ सच कहूं तो इसका जवाब मेरे पति को देना चाहिए। पति देव (बादशाह), जनता के मन में कई सवाल हैं। कृपया जल्द से जल्द उनका जवाब दें।”

बादशाह संग तस्वीर भी की शेयर

फिर एक अन्य यूजर ने पूछा कि अगर वह बादशाह की पत्नी हैं, तो उन्होंने अब तक उनके साथ एक भी फोटो क्यों पोस्ट नहीं की।

सबको हैरान करते हुए ईशा ने बादशाह के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में ईशा बादशाह की गोद में बैठी नजर आ रही हैं, जबकि बादशाह उन्हें गले लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं।

मार्च में दोनों की तस्वीरें वायरल हुई थीं

24 मार्च में दोनों की कथित शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। ये तस्वीरें ईशा की मां द्वारा शेयर की गई थीं, जिनमें दोनों पारंपरिक पंजाबी शादी की ड्रेस में नजर आए थे। जिसमें में परिवार के करीबी लोगों की मौजूदगी भी दिखाई दी थी।

उस समय बादशाह और ईशा रिखी ने इन खबरों पर कोई पब्लिक रिएक्शन नहीं दिया थी। हालांकि, ईशा की मां ने तस्वीरों के साथ “गॉड ब्लेस यू” लिखकर बादशाह और ईशा को टैग किया था, जिसके बाद शादी की अटकलों तेज हो गई थी।

बता दें कि ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे, हैप्पी गो लकी और अरदास जैसी कई पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और बॉलीवुड फिल्म नवाबजादे में भी नजर आ चुकी हैं।

बादशाह की पहली शादी जैस्मिन मसीह से शादी हुई थी और दोनों की एक बेटी भी है। साल 2020 में दोनों अलग हो गए थे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • भास्कर एक्सक्लूसिव‘फिल्म काला हिरण में सलमान की इमेज बिगाड़ने की कोशिश’: सोनू मिश्रा बोले- कहा गया सलमान भी आ जाएं, तब भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे

    सोनू मिश्रा बोले- कहा गया सलमान भी आ जाएं, तब भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar4:01Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग पर हरिद्वार में बवाल: सेट पर लगाया बार का बोर्ड; हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, हटाना पड़ा नाम

    सेट पर लगाया बार का बोर्ड; हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, हटाना पड़ा नाम|हरिद्वार,Haridwar - Dainik Bhaskar1:15Play videoPlay videoहरिद्वार

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सपना चौधरी-वीर साहू के विवाद की वजह आई सामने: शादी के 8 महीने बाद ही मतभेद, इंस्टाग्राम पर भी दूरियां; अब कोर्ट ने लगाई करीब जाने पर रोक

    शादी के 8 महीने बाद ही मतभेद, इंस्टाग्राम पर भी दूरियां; अब कोर्ट ने लगाई करीब जाने पर रोक|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:40Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अब हरियाणवी डांसर का आपत्तिजनक VIDEO सामने आया: युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया

    0:35Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Hanuman Ansh Film Team At CSJMU Kanpur | Shobhinav Satya Statement शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का…

यूपी के नेताओं पर 80s फोटो ट्रेंड का खुमार चढ़ा:अपर्णा बिष्ट से नंदी तक हुए रेट्रो, डिप्टी CM ने लिखा- 1980 का दशक और हम

Hindi News Local Uttar pradesh UP Leaders 80s Retro AI Photo Trend | Brijesh Pathak Aditi Singh यूपी के नेताओं पर 80s फोटो ट्रेंड का खुमार चढ़ा:अपर्णा बिष्ट से नंदी…

You Missed

Stuttgart vs Viking: UEFA Champions League stats & head-to-head

  • By dp
  • September 9, 2026
  • 2 views
Stuttgart vs Viking: UEFA Champions League stats & head-to-head

शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

  • By dp
  • September 9, 2026
  • 2 views
शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

Zheng Qinwen is ascending tennis again at the U.S. Open. She may have needed the dip

  • By dp
  • September 9, 2026
  • 3 views
Zheng Qinwen is ascending tennis again at the U.S. Open. She may have needed the dip

यूपी के नेताओं पर 80s फोटो ट्रेंड का खुमार चढ़ा:अपर्णा बिष्ट से नंदी तक हुए रेट्रो, डिप्टी CM ने लिखा- 1980 का दशक और हम

  • By dp
  • September 9, 2026
  • 3 views
यूपी के नेताओं पर 80s फोटो ट्रेंड का खुमार चढ़ा:अपर्णा बिष्ट से नंदी तक हुए रेट्रो, डिप्टी CM ने लिखा- 1980 का दशक और हम

Giorgos Mazonakis dies of cardiac arrest, passes away at “Elpis” hospital – ProtoThema English

  • By dp
  • September 9, 2026
  • 3 views
Giorgos Mazonakis dies of cardiac arrest, passes away at “Elpis” hospital – ProtoThema English

PM मोदी से कहा- ‘डू योर जॉब':Gen-Z की आवाज बनीं रिया अहीर; बिग बॉस-20 में 2 मिनट बाद बाहर हुईं, जनता ने नहीं चुना

  • By dp
  • September 9, 2026
  • 3 views
PM मोदी से कहा- ‘डू योर जॉब':Gen-Z की आवाज बनीं रिया अहीर; बिग बॉस-20 में 2 मिनट बाद बाहर हुईं, जनता ने नहीं चुना