हरियाणवी डांसर पर हमला:बाइक सवार युवकों ने गाड़ी पर डंडे बरसाए-शीशे तोड़े, रोते हुए बोलीं- बेशर्मी की हद होती है

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Haryanvi Dancer Car Attacked In Noida; Cries Shamelessness Has Limits

हरियाणवी डांसर पर हमला:बाइक सवार युवकों ने गाड़ी पर डंडे बरसाए-शीशे तोड़े, रोते हुए बोलीं- बेशर्मी की हद होती हैसोनीपत9 घंटे पहलेलेखक: राम सिंहमार

  • कॉपी लिंक

डिंपल चौधरी पर हमले के बाद उनका रोते हुए एक वीडियो सामने आया है। - Dainik Bhaskarडिंपल चौधरी पर हमले के बाद उनका रोते हुए एक वीडियो सामने आया है।

हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी पर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हमला हुआ। उनका दावा है कि दो युवकों ने डंडा मारकर गाड़ी का फ्रंट शीशा तोड़ दिया। पहले भी उन्हें फोन पर धमकियां मिल चुकी हैं। डांसर का कहना है कि वह इस मामले में पुलिस को शिकायत देंगी।

डिंपल चौधरी का एक रोते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रही हैं, “बेशर्मी की भी एक हद होती है। मैं मेरी बहन के घर जा रही थी। मेरी गाड़ी का ये हाल कर दिया।”

डिंपल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- हमले के बाद मैं काफी घबरा गई थी। मैं बेसुध हो गई, जिसके चलते अस्पताल ले जाना पड़ा। पहले भी मुझे धमकी मिली थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है।

डिंपल चौधरी ने वीडियो में गाड़ी का टूटा हुआ शीशा भी दिखाया।डिंपल चौधरी ने वीडियो में गाड़ी का टूटा हुआ शीशा भी दिखाया।

अब जानिए डिंपल चौधरी ने क्या बताया…

बहन के घर जा रही थी

डिंपल चौधरी ने बताया- सोमवार को मैं अपनी छोटी बहन के पास जा रही थी। रास्ते में सिकंदराबाद में ही एक सीएनजी पंप पर रुकी थी। जहां मेरे भाई ने कोल्ड ड्रिंक और चिप्स खरीदे थे। इसके बाद मैं सिकंदराबाद में ही अपनी बहन के घर के लिए रवाना हुई। इस दौरान मेरी एक फ्रेंड का भी फोन आ रहा था तो उससे बात हो रही थी।

हमले के बाद बेसुध हुई, अस्पताल ले गए

डिंपल ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने ब्रेजा गाड़ी को निशाना बनाया। उसके बाद बाइक सवार दोनों मौके से भाग गए। घटना के बाद मैं काफी घबरा गई थी, जिसकी वजह से मैं बेसुध हो गई। मेरा छोटा भाई और ड्राइवर डर की स्थिति में मुझे वहां से लेकर नवीन अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मैं अपनी बहन के घर नहीं गई और अपने घर लौट आई।

पिछली शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई

डांसर ने आगे कहा कि पिछली बार जब मुझे फोन पर धमकी मिली थी तो मैंने चौकी में जाकर शिकायत भी दी थी। वहां पुलिसकर्मी से फोन पर बातचीत हुई थी, लेकिन करीब दो घंटे तक थाने में बैठाए रखा। जब संबंधित व्यक्ति वापस नहीं आया तो वह घर लौट आई। अभी तक उस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और अब जानलेवा हमला हुआ।

पुलिस बड़े हादसे का इंतजार कर रही

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है और उनकी जान को लगातार खतरा बना हुआ है। गाड़ी पर हमले के दौरान मेरे पास न तो कोई बॉडीगार्ड था और न ही गाड़ी में किसी प्रकार का कोई हथियार था। ऐसे में हमला करने वाले लोग उन्हें जान से भी मार सकते थे। सबसे पहले आज थाने में शिकायत दी जाएगी और उसके बाद कल SP से मिलेंगे।

डिंपल चौधरी हरियाणा, राजस्थान और यूपी में स्टेज शो करती हैं।-फाइलडिंपल चौधरी हरियाणा, राजस्थान और यूपी में स्टेज शो करती हैं।-फाइल

18 जून को कॉल कर धमकी दी थी

18 जून को भी डिंपल चौधरी को एक धमकी भरा फोन आया था। उन्होंने बताया था कि कॉल करने वाले ने खुद को चंबल का डॉन बताया था। धमकी देने वाले ने कहा था, “घर से उठाऊंगा। घर से एके-47 निकलेगी।” उन्होंने इस कॉल से जुड़ी 2 ऑडियो-वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।

पहली रिकॉर्डिंग

कॉलर: मैडम, मैंने आपकी रील देखी थी। डांसर: रील तो पूरी दुनिया देखती है, इसका मतलब यह थोड़ी ना है कि मुझे कॉल करेगा।

कॉलर: मुझे आपसे प्यार हो गया है। डांसर: मैं बहुत एक गंदी गालियां दे दूंगी। आप बदतमीजी करते हो। ऐसे शब्द क्यों यूज करते हो, जिससे मैं गाली या गलत बोलने के लिए मजबूर हो जाऊं। तुझे बुढ़ापे में प्यार हो गया है क्या? मेरा नंबर कहां से मिला।

कॉलर: AK- 47 तेरे घर से निकाल दूंगा। डांसर: दोबारा से बोलना क्या बोल रहे थे?

कॉलर – रिकॉर्डिंग करनी है तो कर ले, कोई दिक्कत ना है, ठीक है। डांसर: क्या मतलब है AK- 47 घर से निकल जाएगी।

दूसरी रिकॉर्डिंग

डांसर: आप मुझे क्यों परेशान कर रहे हो? कॉलर: तेरे को घर से जबरदस्ती उठा लाऊंगा।

डांसर: ऐसे कैसे घर से जबरदस्ती उठा सकते हो। कॉलर: मैं तोप हूं और चंबल का डाकू हूं?

डांसर: आप चंबल के हो तो मुझे जबरदस्ती कैसे उठा सकते हो? कॉलर: उठाने के बाद बता दूंगा कैसे उठा सकता हूं… गाली देते हुए- रिकॉर्डिंग की तो ***दूं हूं मैं।

डांसर: मैंने तो आपको कहा नहीं। ना ही मैं आपकी रिकॉर्डिंग कर रही हूं। आईफोन में कोई रिकॉर्डिंग भी नहीं होती। कॉलर: आईफोन मेरे पास भी है, यह सोच रहे हो कि तुम्हारे पास ही आईफोन है।

डांसर: मैंने आपको कभी नहीं देखा, ना ही कभी मैं आपसे मिली और फिर मेरे से आपको कैसे प्यार हो गया। कॉलर: आप रिकॉर्डिंग करके पुलिस वालों को सुनाना चाहते हो क्या? बता देना यह चंबल का डॉन है।

डांसर: मैं अपने भाई की कसम खाकर कह रही हूं मैंने कोई रिकॉर्डिंग नहीं की है?

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • सोनीपत में 17 गांवों के किसानों की बैठक सफल: हाईटेंशन लाइनों का मामला, मुआवजा और मार्केट रेट तय; किसानों ने बांटी मिठाई

    हाईटेंशन लाइनों का मामला, मुआवजा और मार्केट रेट तय; किसानों ने बांटी मिठाई|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskarसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘मम्मी बचा ले’ आखिरी सांस तक चिल्लाया भविष्य: VIDEO कॉल पर बेटे की चीखें सुन रोई मां, लखनऊ अग्निकांड में गई जान; पिता ने बेची थी लाइब्रेरी

    VIDEO कॉल पर बेटे की चीखें सुन रोई मां, लखनऊ अग्निकांड में गई जान; पिता ने बेची थी लाइब्रेरी|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:54Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में 7 माह के बच्चे की मौत: परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया आरोप; पिता बोला- गलत दवा से बिगड़ी थी तबीयत

    परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया आरोप; पिता बोला- गलत दवा से बिगड़ी थी तबीयत|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar1:07Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • निखिल मदान ने जल संरक्षण को बताया जरूरी: बोले-‘अविरल गंगा निर्मल गंगा’ मुहिम सराहनीय पहल; नदियों को बचाने के लिए आगे आएं लोग

    बोले-'अविरल गंगा निर्मल गंगा' मुहिम सराहनीय पहल; नदियों को बचाने के लिए आगे आएं लोग|गोहाना,Gohana - Dainik Bhaskarगोहाना

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

'द वन'- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

Hindi News Entertainment Bollywood The Vvaan Movie Review | Bihar Forest Mystery Chhathi Maiya Belief ‘द वन’- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी…

गोविंदा बोले-भले अफेयर हो, पर्सनल लाइफ पर बात मत करो:कोमल के साथ फिल्म प्रमोशन के लिए लालबागचा राजा गया; मेरे खिलाफ सोची-समझी साजिश

Hindi News Entertainment Bollywood Govinda Controversy | Lalbaugcha Raja Visit Statement & Personal Life गोविंदा बोले-भले अफेयर हो, पर्सनल लाइफ पर बात मत करो:कोमल के साथ फिल्म प्रमोशन के लिए…

You Missed

ICE wasted millions of taxpayer dollars in rapid push to expand detention capacity, government watchdog finds

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 0 views
ICE wasted millions of taxpayer dollars in rapid push to expand detention capacity, government watchdog finds

'द वन'- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 0 views
'द वन'- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

Iran offers to reopen Strait of Hormuz within 7 days and restart nuclear talks

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 7 views
Iran offers to reopen Strait of Hormuz within 7 days and restart nuclear talks

गोविंदा बोले-भले अफेयर हो, पर्सनल लाइफ पर बात मत करो:कोमल के साथ फिल्म प्रमोशन के लिए लालबागचा राजा गया; मेरे खिलाफ सोची-समझी साजिश

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 7 views
गोविंदा बोले-भले अफेयर हो, पर्सनल लाइफ पर बात मत करो:कोमल के साथ फिल्म प्रमोशन के लिए लालबागचा राजा गया; मेरे खिलाफ सोची-समझी साजिश

Behind Project Suncatcher, our moonshot to put AI in space

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 8 views
Behind Project Suncatcher, our moonshot to put AI in space

जयपुर- फिल्म 'करण अर्जुन’ के गाने पर नाचीं ममता कुलकर्णी:कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ किया डांस, बोलीं- डांस और एक्टिंग मनोरंजन नहीं साधना है

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 8 views
जयपुर- फिल्म 'करण अर्जुन’ के गाने पर नाचीं ममता कुलकर्णी:कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ किया डांस, बोलीं- डांस और एक्टिंग मनोरंजन नहीं साधना है