DDU में आगे बढ़ रहा टेक्निकल एजुकेशन:बड़ी कंपनियों- स्टार्टअप्स में मिला मौका, 45% से ज्यादा छात्रों को मिली नौकरी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • DDU Students Bag Jobs In Top Companies & Startups

DDU में आगे बढ़ रहा टेक्निकल एजुकेशन:बड़ी कंपनियों- स्टार्टअप्स में मिला मौका, 45% से ज्यादा छात्रों को मिली नौकरीअभिजीत सिंह | गोरखपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी (DDU) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। IET के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) डिपार्टमेंट के 45 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट्स ने बड़ी कंपनियों और तेजी से आगे बढ़ रहे स्टार्टअप्स में प्लेसमेंट हासिल कर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है।

IT डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में अपनी टेक्निकल स्किल्स और बेहतर परफॉर्मेंस के दम पर शानदार सफलता पाई। टैकल बॉक्स में सबसे ज्यादा 9 छात्रों का सिलेक्शन हुआ है। वहीं मेडियंस में 6 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर मिला। इसके अलावा प्रॉप शॉप, इन्वेस्ट्रोश्योर, इंटेलिपैथ और इन्फोडाट जैसी कंपनियों में 5-5 स्टूडेंट्स का सिलेक्शन हुआ है।

इंडस्ट्री रेडी स्किल्स पर IET का फोकस IET लगातार स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री रेडी बनाने के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी, प्रैक्टिकल लर्निंग, स्किल डेवलपमेंट और इनोवेशन पर जोर दे रहा है। बेहतर एकेडमिक माहौल और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार दी जा रही ट्रेनिंग का असर प्लेसमेंट रिजल्ट में साफ दिखाई दे रहा है।

इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने चयनित स्टूडेंट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि IT डिपार्टमेंट की यह सफलता यूनिवर्सिटी की क्वालिटी बेस्ड टेक्निकल एजुकेशन और मजबूत इनोवेशन कल्चर को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य छात्रों को ऐसे अवसर देना है, जिससे वे नेशनल और ग्लोबल लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई पहचान बनाएंगे DDU के छात्र प्रो. पूनम टंडन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में DDU के स्टूडेंट्स टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और अपनी स्किल्स से यूनिवर्सिटी को नई पहचान दिलाएंगे।

IET प्रशासन के मुताबिक इंडस्ट्री कनेक्ट, एडवांस ट्रेनिंग और प्लेसमेंट एक्टिविटीज को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि भविष्य में स्टूडेंट्स को और बेहतर करियर ऑपर्च्युनिटी मिल सके। IT डिपार्टमेंट की यह सफलता DDU गोरखपुर यूनिवर्सिटी के बढ़ते टेक्निकल एजुकेशन इकोसिस्टम की बड़ी उपलब्धि है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    खेल सामग्री का पैसा प्रधान शिक्षिका के खाते में पहुंचा:उन्नाव में BSA के निरीक्षण में नहीं मिला सामान, बोले कार्यवाही करेंगे

    Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Unnao BSA Inspection | School Principal Financial Irregularity Probe खेल सामग्री का पैसा प्रधान शिक्षिका के खाते में पहुंचा:उन्नाव में BSA के निरीक्षण में…

    वाराणसी में डायरेक्ट सेलिंग बैठक आयोजित:उत्क्रांति पथ ने किया मंथन, बीमारी बेरोजगारी पर मिला आयुर्वेदिक समाधान

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Utkranti Path Meeting In Varanasi | Ayurvedic Solution For Employment वाराणसी में डायरेक्ट सेलिंग बैठक आयोजित:उत्क्रांति पथ ने किया मंथन, बीमारी बेरोजगारी पर मिला…

    You Missed

    The power of conversation: New David Brooks podcast considers how to find purpose and meaning in life

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 2 views
    The power of conversation: New David Brooks podcast considers how to find purpose and meaning in life

    खेल सामग्री का पैसा प्रधान शिक्षिका के खाते में पहुंचा:उन्नाव में BSA के निरीक्षण में नहीं मिला सामान, बोले कार्यवाही करेंगे

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 2 views
    खेल सामग्री का पैसा प्रधान शिक्षिका के खाते में पहुंचा:उन्नाव में BSA के निरीक्षण में नहीं मिला सामान, बोले कार्यवाही करेंगे

    Skyrocketing fuel prices spark protests around the globe | CNN

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 4 views
    Skyrocketing fuel prices spark protests around the globe | CNN

    वाराणसी में डायरेक्ट सेलिंग बैठक आयोजित:उत्क्रांति पथ ने किया मंथन, बीमारी बेरोजगारी पर मिला आयुर्वेदिक समाधान

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 4 views
    वाराणसी में डायरेक्ट सेलिंग बैठक आयोजित:उत्क्रांति पथ ने किया मंथन, बीमारी बेरोजगारी पर मिला आयुर्वेदिक समाधान

    Olu Jacobs dead: Veteran Nigerian actor don die at age 84 – BBC News Pidgin

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 4 views
    Olu Jacobs dead: Veteran Nigerian actor don die at age 84 – BBC News Pidgin

    बांदा में 5 साल की बच्ची का पैर काटना पड़ा:पिता ने मेडिकल कॉलेज पर लगाए लापरवाही का आरोप

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 4 views
    बांदा में 5 साल की बच्ची का पैर काटना पड़ा:पिता ने मेडिकल कॉलेज पर लगाए लापरवाही का आरोप