जैस्मीन सैंडलस से छेड़छाड़ के दावे का VIDEO वायरल:देहरादून शो में सिंगर ने नहीं दर्ज कराई शिकायत; खुद फैंस को बुलाया था स्टेज पर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttarakhand
  • Jasmine Sandlas Dehradun Show Controversy | Viral Video Fact Check

जैस्मीन सैंडलस से छेड़छाड़ के दावे का VIDEO वायरल:देहरादून शो में सिंगर ने नहीं दर्ज कराई शिकायत; खुद फैंस को बुलाया था स्टेज परदेहरादून3 घंटे पहलेलेखक: कपिल तिवारी

  • कॉपी लिंक

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस का 17 जुलाई को देहरादून में हुआ था LIVE शो। - Dainik Bhaskarपंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस का 17 जुलाई को देहरादून में हुआ था LIVE शो।

देहरादून में 17 जुलाई को हुए पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के शो की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। इन पोस्ट में कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि शो के दौरान जैस्मिन के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान या

.

जैस्मिन शाम करीब 8 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंची थीं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम की ओर से आयोजित लोकपर्व कार्यक्रम में उन्हें प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था।

शो के दौरान जैस्मिन ने खुद कुछ लड़कियों को स्टेज के पास बुलाया था। इस दौरान कई लड़कियों ने उनसे गले मिलकर फोटो और वीडियो बनवाए। इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जैस्मिन ने महिलाओं की सुरक्षा और ग्राउंड में मौजूद लड़कियों की सेफ्टी का मुद्दा भी उठाया था। पूरे शो के दौरान उन्होंने और उनकी टीम ने किसी भी तरह की कोई शिकायत या आपत्ति नहीं जताई। कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के करीब डेढ़ घंटे तक चला।

मौके पर पुलिस अधिकारी तैनात थे और जैस्मिन की सुरक्षा के लिए उनके निजी सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे। शो करने के बाद जैस्मिन वहां से रवाना हो गईं।

जैस्मीन सैंडलस के शो की PHOTOS…

देहरादून में 17 जुलाई को जैस्मीन सैंडलस ने खुद फैंस को अपने पास बुलाया था।देहरादून में 17 जुलाई को जैस्मीन सैंडलस ने खुद फैंस को अपने पास बुलाया था।फैंस ने जैस्मीन सैंडलस को दिए लाल गुलाब।फैंस ने जैस्मीन सैंडलस को दिए लाल गुलाब।फैंस की बढ़ती भीड़ को देख जैस्मिन ने वापस भेजा।फैंस की बढ़ती भीड़ को देख जैस्मिन ने वापस भेजा।चढ़ गई शराब तेरी गाने पर डांस करती जैस्मिन।चढ़ गई शराब तेरी गाने पर डांस करती जैस्मिन।जैस्मिन ने देहरादून में गाना धुरंधर फिल्म का गाना गया।जैस्मिन ने देहरादून में गाना धुरंधर फिल्म का गाना गया।

अब पढ़िए जैस्मिन का सिंगर बनने का पूरा सफर…

1985 में पंजाब के जालंधर में जन्म: जालंधर में 1985 में जन्मी जैस्मिन को स्कूल की पढ़ाई से ज्यादा संगीत की क्लास पसंद थी। आज ग्लोबल पंजाबी पॉप स्टार बन चुकीं जैस्मिन को फैंस ने गुलाबी क्वीन का टैग दिया है। उनके जीवन की कहानी सिर्फ हिट गानों की नहीं है, बल्कि यह कहानी दूसरे देश में किए संघर्ष की है। फिल्म धुरंधर की हालिया ब्लॉकबस्टर सफलता और जैस्मिन के गीत ने फिर साबित कर दिया है कि उनका जादू बरकरार है।

6 साल की उम्र में शुरू कर दिया था गाना: जैस्मीन सैंडलस बताती हैं कि स्कूल में उन्हें मैथ या साइंस की क्लास बोरिंग लगती थी। उनका मन हमेशा म्यूजिक क्लास में रमता था। 6 साल की उम्र में उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। उनकी मां ने हमेशा उनके इस जुनून को समझा और उन्हें प्रोत्साहित किया।

13 साल की उम्र में परिवार जालंधर से कैलिफोर्निया गया: जब जैस्मिन 13 साल की थी तब उनके जीवन में एक बड़ा मोड़ आया। उनका परिवार स्टॉकटन, कैलिफोर्निया (अमेरिका) शिफ्ट हो गया। एक नए देश में बिना किसी दोस्त और बिना किसी जान-पहचान के जैस्मिन ने अपनी पहचान बनाई। इस मुश्किल दौर में संगीत ही उनका एकमात्र सहारा बना। उन्होंने कविताएं लिखने शुरू कीं और धीरे-धीरे उन्हें धुनों में ढालने लगीं। यहीं पर उन्होंने अपनी पंजाबी जड़ों के संगीत को वेस्ट कोस्ट हिप-हॉप के साथ मिलाकर अलग स्टाइल बनाया।

20 रुपए की सीडी बेचने के लिए क्लबों के बाहर खड़ी रहीं: एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने बताया कि सक्सेस रातों-रात नहीं मिली। इसके लिए अपने गीतों की सीडी बनाकर और उसे 20 रुपए में बेचने के लिए घर से निकलती थीं। वह अमेरिका के क्लबों के बाहर घंटों खड़ी रहती थीं। आने-जाने वाले लोगों को अपनी सीडी थमाती थीं। इस उम्मीद में कि कोई एक बार उनका संगीत सुन ले। उनके पास कोई गॉडफादर नहीं था।

जैस्मिन ने देहरादून में ज्यादातर पंजाबी गाने गए।जैस्मिन ने देहरादून में ज्यादातर पंजाबी गाने गए।

गुलाबी एल्बम से मिली पहचान, बॉलीवुड तक पहुंचीं

जैस्मिन का 2008 में पहला गाना मुस्कान हिट हुआ। लेकिन असली पहचान उन्हें 2012 में एल्बम गुलाबी से मिली, जिसमें उन्होंने रैपर बोहेमिया के साथ काम किया। 2014 में बॉलीवुड ने उनकी आवाज को पहचाना। सलमान खान की फिल्म किक के लिए यो यो हनी सिंह के साथ गाए गाने यार ना मिले को लोगों ने खूब पसंद किया। इस एक गाने ने जैस्मिन को रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद गैरी संधू के साथ इलीगल वेपन जैसे गानों ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया।

सबसे मोटी फीस और करोड़ों की नेटवर्थ

संघर्ष के दिनों से लेकर आज तक जैस्मिन की फीस में जमीन-आसमान का अंतर आया है। अब जैस्मिन बॉलीवुड या फिल्म के गानों के लिए 30 लाख से 35 लाख प्रति गाना चार्ज करती हैं। उनके एक लाइव कॉन्सर्ट की फीस भी लगभग 10 लाख से 25 लाख के बीच बताई जाती है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग 60 करोड़ रुपए है।

इंडिया टूर का शानदार आगाज

आपको बता दें कि ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ 11 जुलाई को दिल्ली से शुरू हुआ है। इसके बाद यह कारवां 17 जुलाई को देहरादून, 18 जुलाई को मुंबई, 25 जुलाई को बेंगलुरु और 29 अगस्त को चंडीगढ़ पहुंचेगा।

—————————————————————

ये खबर भी पढ़ें…

उत्तराखंड कूच करने वाले निहंग की पिटाई का VIDEO:आपत्तिजनक PHOTOS हुई थी लीक; डंडे पड़े तो जसदीप बोला- हाय बाबा जी

उत्तराखंड कूच के दौरान निहंगों में शामिल रहे निहंग जसदीप सिंह की एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में कई तस्वीरें सामने आने के बाद अब उन पर कार्रवाई की गई है। पंजाब में निहंग जसदीप सिंह को धार्मिक सजा दी गई है। इसके तहत जसदीप सिंह को जंजीरों से बांधा गया और डंडों से पैरों के तलवों पर मार भी लगाई गई। (पढ़ें पूरी खबर)

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे, दारू पीके लोगों को बेवकूफ बना रहे हो

Hindi News Local Uttarakhand Tehri garhwal tehri Daler Mehndi Controversy | Minister Subodh Uniyal Slams Singer In Tehri टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा…

मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए थे 3 साल, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

Hindi News Local Uttar pradesh Mainpuri Mainpuri Road Accident | Truck Hits Bike, Youth Killed In Road Mishap मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए…

You Missed

Apple’s $1,999 iPhone Duo puts the company’s status-symbol power to the test

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 2 views
Apple’s ,999 iPhone Duo puts the company’s status-symbol power to the test

टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे, दारू पीके लोगों को बेवकूफ बना रहे हो

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 2 views
टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे, दारू पीके लोगों को बेवकूफ बना रहे हो

No charges filed against driver who killed 2, injured 10 at Stryker Sports Complex, police say

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
No charges filed against driver who killed 2, injured 10 at Stryker Sports Complex, police say

मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए थे 3 साल, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए थे 3 साल, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

Social Security Announces 3.6 Percent Benefit Increase for 2027

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
Social Security Announces 3.6 Percent Benefit Increase for 2027

यूपी की बड़ी खबरें:आजमगढ़ में मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर बरामद; 19 से अधिक मुकदमे दर्ज

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
यूपी की बड़ी खबरें:आजमगढ़ में मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर बरामद; 19 से अधिक मुकदमे दर्ज