हाईकोर्ट ने कहा- आरोपी स्वस्थ मस्तिष्क का व्यक्ति नहीं:अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल के आरोपी की मानसिक जांच के आदेश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Allahabad High Court Orders Mental Health Check For Blackmail Accused

हाईकोर्ट ने कहा- आरोपी स्वस्थ मस्तिष्क का व्यक्ति नहीं:अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल के आरोपी की मानसिक जांच के आदेशप्रयागराजकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अश्लील तस्वीरों के जरिए एक युवती को कथित रूप से ब्लैकमेल करने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसकी मानसिक जांच कराने का निर्देश दिया। कोर्ट ने आरोपी द्वारा भेजे गए आपत्तिजनक मैसेज और सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट का अवलोकन

.

जानिये सुनवाई में कोर्ट ने क्या कहा

कोर्ट ने कहा, “आरोपी द्वारा भेजे गए मैसेज और सोशल मीडिया पोस्ट का अवलोकन करने पर यह न्यायालय पाता है कि वह स्वस्थ मस्तिष्क का व्यक्ति प्रतीत नहीं होता। इसलिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कौशांबी उसकी मानसिक जांच कराकर रिपोर्ट संबंधित जिला अदालत के अभिलेख पर प्रस्तुत करें।” मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 74, 351(2), 352 और 333, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) की धारा 3 और 4 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी) की धारा 66 ई के तहत दर्ज है।

मोबाइल हैक कर अश्लील तस्वीरें हासिल कीं

अभियोजन के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने किसी तरह उसका मोबाइल हैक कर उसकी अश्लील तस्वीरें हासिल की। इसके बाद वह उन तस्वीरों के आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा और सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियां भी देता रहा। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद उसने फिर से पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि पहले दोनों के बीच संबंध थे लेकिन बाद में आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल किया। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजकर और प्राइवेट मैसेज के माध्यम से उससे पांच लाख रुपये की मांग की।

आरोपी बोला प्रेम संबंध था

जमानत की सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से कहा गया कि उसका पीड़िता के साथ प्रेम संबंध था और विवाह से इनकार करने पर उसे झूठे मामले में फंसाया गया। वहीं, राज्य सरकार और शिकायतकर्ता की ओर से अदालत में आरोपी द्वारा पीड़िता और उसके परिजनों को भेजे गए मैसेज तथा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरें प्रस्तुत की गईं। रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद हाईकोर्ट ने पाया कि आरोपी अश्लील तस्वीरों और वीडियो के आधार पर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। उसने न केवल पीड़िता को अत्यंत अश्लील और अभद्र मैसेज भेजे, बल्कि सोशल मीडिया पर उसकी कई तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए।

जमानत का आधार नहीं

इन परिस्थितियों को देखते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि संदेशों की भाषा, उनकी प्रकृति तथा सोशल मीडिया पर साझा की गई सामग्री को ध्यान में रखते हुए आरोपी राहुल कुमार सरोज को जमानत देने का कोई आधार नहीं बनता। इसके साथ ही कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर मानसिक जांच कराने का आदेश दिया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मैं किसी स्टार के पीछे नहीं भागता:निखिल आडवाणी बोले- 25 साल बाद मनोज बाजपेयी संग काम किया तो उन्होंने कहा- अब आए हो

Hindi News Entertainment Bollywood Nikkhil Advani On Manoj Bajpayee | The Revolutionaries Web Series Update भास्कर इंटरव्यूमैं किसी स्टार के पीछे नहीं भागता:निखिल आडवाणी बोले- 25 साल बाद मनोज बाजपेयी…

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली कार, VIDEO:उन्नाव में चालक ने कूदकर बचाई जान, थोड़ी देर रुका ट्रैफिक

Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Agra Lucknow Expressway Car Fire | Driver Escapes Safely | VIDEO आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली कार, VIDEO:उन्नाव में चालक ने कूदकर बचाई…

You Missed

Shilo Sanders’ $12 million creditor collapses at bankruptcy trial

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 1 views
Shilo Sanders’  million creditor collapses at bankruptcy trial

मैं किसी स्टार के पीछे नहीं भागता:निखिल आडवाणी बोले- 25 साल बाद मनोज बाजपेयी संग काम किया तो उन्होंने कहा- अब आए हो

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 1 views
मैं किसी स्टार के पीछे नहीं भागता:निखिल आडवाणी बोले- 25 साल बाद मनोज बाजपेयी संग काम किया तो उन्होंने कहा- अब आए हो

Smithsonian showdown intensifies as Trump administration issues a stark new warning

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 3 views
Smithsonian showdown intensifies as Trump administration issues a stark new warning

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली कार, VIDEO:उन्नाव में चालक ने कूदकर बचाई जान, थोड़ी देर रुका ट्रैफिक

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 3 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली कार, VIDEO:उन्नाव में चालक ने कूदकर बचाई जान, थोड़ी देर रुका ट्रैफिक

Sluggish Dodgers open homestand with lopsided loss to Cardinals

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 3 views
Sluggish Dodgers open homestand with lopsided loss to Cardinals

यूपी की बड़ी खबरें:IAS दुर्गा शक्ति नागपाल केस की सुनवाई से जज हटे, सिविल जज ने कहा था- अफसर ने धमकाया

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 3 views
यूपी की बड़ी खबरें:IAS दुर्गा शक्ति नागपाल केस की सुनवाई से जज हटे, सिविल जज ने कहा था- अफसर ने धमकाया