देवरिया-कसया फोरलेन पर निर्माणाधीन पिलर धंसा:छोटी गंडक नदी पर चल रहा निर्माण, 115 करोड़ की लागत से बन रहा है नया पुल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Deoria
  • Deoria Kasya Fourlane Bridge Pillar Collapses | Choti Gandak Construction

देवरिया-कसया फोरलेन पर निर्माणाधीन पिलर धंसा:छोटी गंडक नदी पर चल रहा निर्माण, 115 करोड़ की लागत से बन रहा है नया पुलअनुग्रह नारायण शाही | देवरिया3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया-कसया फोरलेन मार्ग पर पटनवा के पास छोटी गंडक नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का एक पिलर धंस गया। घटना के बाद पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की।

पटनवा के पास छोटी गंडक नदी पर पहले से दो पुल हैं। इनमें 1904 में अंग्रेजों द्वारा बनाया गया लोहे का पुल आज भी पैदल, साइकिल और दोपहिया वाहनों के लिए उपयोग में है। इसके समानांतर करीब 20 वर्ष पहले सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक और पुल बनाया गया था। अब फोरलेन परियोजना के तहत यहां 105 मीटर लंबे नए पुल का निर्माण लगभग 115 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है।

तेज बहाव के पास बना तीसरा पिलर धंसा

कार्यदायी संस्था पुल के तीन पिलर तैयार कर चुकी थी। शनिवार देर रात नदी के तेज बहाव वाले हिस्से के पास बना तीसरा पिलर अचानक धंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिलर धंसते समय तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

सोमवार को आसपास के गांवों के लोग धंसे हुए पिलर को देखने पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के शुरुआती चरण में ही पिलर का धंसना गंभीर लापरवाही का संकेत है। उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संबंधित विभाग का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। तकनीकी परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शाहजहांपुर में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, VIDEO:रिश्तेदार महिला से बात कर रहा था, ग्रामीणों ने अफेयर समझकर बनाया बंधक

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur Youth Tied To Tree And Beaten By Villagers | Viral Video शाहजहांपुर में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, VIDEO:रिश्तेदार महिला से बात…

    सीतापुर में बाघिन पकड़ने को तीसरी बार बांधा पड़वा:ग्रामीणों में आक्रोश, किसानों की खेती प्रभावित, बच्चों को स्कूल भेजने में डर

    Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur Man Eater Tigress Terror | Forest Department Search Operation सीतापुर में बाघिन पकड़ने को तीसरी बार बांधा पड़वा:ग्रामीणों में आक्रोश, किसानों की खेती…

    You Missed

    BetMGM Sportsbook Alberta Now Live! Sign Up With Registration Code ROTOBET

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 0 views
    BetMGM Sportsbook Alberta Now Live! Sign Up With Registration Code ROTOBET

    शाहजहांपुर में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, VIDEO:रिश्तेदार महिला से बात कर रहा था, ग्रामीणों ने अफेयर समझकर बनाया बंधक

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 0 views
    शाहजहांपुर में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, VIDEO:रिश्तेदार महिला से बात कर रहा था, ग्रामीणों ने अफेयर समझकर बनाया बंधक

    DraftKings Promo Code: Get $200 in Bonus Bets for College Football Week 0

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 4 views
    DraftKings Promo Code: Get 0 in Bonus Bets for College Football Week 0

    सीतापुर में बाघिन पकड़ने को तीसरी बार बांधा पड़वा:ग्रामीणों में आक्रोश, किसानों की खेती प्रभावित, बच्चों को स्कूल भेजने में डर

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 3 views
    सीतापुर में बाघिन पकड़ने को तीसरी बार बांधा पड़वा:ग्रामीणों में आक्रोश, किसानों की खेती प्रभावित, बच्चों को स्कूल भेजने में डर

    Jamie Dornan Joins Megan Park Apple Movie (EXCLUSIVE)

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 3 views
    Jamie Dornan Joins Megan Park Apple Movie (EXCLUSIVE)

    बदायूं में गंगा कटान जारी, पंचायतघर भी नदी में समाया:जलस्तर घटने के बावजूद कछला क्षेत्र में तेज हुआ भू-कटाव

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 3 views
    बदायूं में गंगा कटान जारी, पंचायतघर भी नदी में समाया:जलस्तर घटने के बावजूद कछला क्षेत्र में तेज हुआ भू-कटाव