- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gwalior Barauni Special Train Extended | NER Railway News Update
यात्रियों की सुविधा के लिए NER का बड़ा निर्णय:ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन 21 चक्कर और चलेगीगोरखपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे (NER) प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। गोरखपुर के रास्ते बरौली से ग्वालियर के बीच चलने वाली 04137/04138 विशेष गाड़ी को 21 और चक्करों के लिए बढ़ा दिया गया है। ग्वालियर से चलकर बरौनी जाने वाली 04137 स्पेशल ट्रेन
.
एक और चक्कर चलेगी गोरखपुर के रास्ते गुजरने वाली यह ट्रेन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि श्री गंगानगर से समस्तीपुर के बीच वाया गोरखपुर चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को एक और चक्कर के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि 04731 श्री गंगानगर-समस्तीपुर विशेष गाड़ी 26 जुलाई रविवार को तथा 04732 समस्तीपुर-श्री गंगानगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 28 जुलाई, मंगलवार को चलाई जाएगी। इस गाड़ी का मार्ग, समय एवं रुकने के स्टेशन पहले जैसे रहेंगे।
गोरखपुर के रास्ते चलने वाली इन गाड़ियों का भी हुआ संचालन विस्तार
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर के रास्ते सप्ताह में दो दिन चलने वाली पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोट स्पेशल ट्रेन एवं सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का भी संचालन विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 05579 पूर्णिया कोर्ट-अनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 24 व 31 जुलाई को प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को तथा 05580 आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई व 2 अगस्त, प्रत्येक रविवार व मंगलवार को 3 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
इसी तरह 05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई, दिन मंगलवार को तथा 05576 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई, दिन गुरुवार को एक फेरे के लिए चलाई जाएगी। इन ट्रेनों में 22 कोच होंगे।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




