- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Deoria
- Deoria Polytechnic Clash | Students Fight During Party, Student Hospitalized
पॉलिटेक्निक में पार्टी के दौरान छात्रों के दो गुट भिड़े:5 घायल, गंभीर चोट लगने पर छात्रा मेडिकल कॉलेज में भर्तीअनुग्रह नारायण शाही | देवरिया2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देवरिया शहर के पुरवा मोहल्ले स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में बुधवार रात करीब 10 बजे पार्टी के दौरान छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें करीब पांच छात्र घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक छात्रा को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया ग
.
कहासुनी के बाद शुरू हुई मारपीट
जानकारी के अनुसार, राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में बुधवार रात कुछ छात्र पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में करीब पांच छात्र घायल हो गए। इनमें एक छात्रा को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
दोनों पक्षों के छात्रों के नाम सामने आए
मारपीट में शामिल बताए जा रहे छात्रों में एक पक्ष के जयवर्धन सिंह (18) पुत्र सत्येंद्र सिंह, निवासी सैथवार, थाना बांसडीह रोड, बलिया और दूसरे पक्ष के आदर्श (25) पुत्र गिरिजेश, निवासी सिरिसिया नंबर एक, रामपुर का नाम सामने आया है।
घटना के बाद पॉलिटेक्निक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और घायलों की स्थिति के संबंध में जानकारी सामने आने का इंतजार है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



