देवरिया में स्कूल प्रबंधक पर रेप का आरोप:टीचर बोली- शादी का झांसा देकर 4 साल तक संबंध बनाए, बाद में मुकरा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Deoria
  • Devoria School Manager Rape Allegation | 4 Years Promise Marriage

देवरिया में स्कूल प्रबंधक पर रेप का आरोप:टीचर बोली- शादी का झांसा देकर 4 साल तक संबंध बनाए, बाद में मुकराअनुग्रह नारायण शाही | देवरिया9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया जिले में एक निजी स्कूल प्रबंधक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने यह आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार रात पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी है और खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थी। इसी दौरान उसकी पहचान विद्यालय का प्रबंधन देख रहे सौरभ कुमार गुप्ता, निवासी मठिया पठान से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया।

युवती का आरोप है कि सौरभ गुप्ता ने उससे शादी का वादा किया था। इसी भरोसे पर पिछले चार वर्षों से वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस अवधि में युवती के परिवार वाले उसकी शादी के लिए रिश्ते तलाशते रहे, लेकिन आरोपी के आश्वासन के कारण उसने अन्य सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया।

पीड़िता के मुताबिक, जब युवती ने शादी करने की बात कही, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। आरोप है कि विरोध करने पर सौरभ गुप्ता ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सौरभ कुमार गुप्ता पुत्र बसंत कुमार गुप्ता, निवासी मठिया पठान, थाना खुखुन्दू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पर केस दर्ज किया गया।

मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक दीपक पटेल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'मौत के बाद मुझसे मिलने आया सुशांत':बहन बोलीं- मुझे गले लगाया; सुशांत के निधन के बाद धोनी ने परिवार से संपर्क नहीं किया

    Hindi News Entertainment Bollywood Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Statement | Patna News ‘मौत के बाद मुझसे मिलने आया सुशांत’:बहन बोलीं- मुझे गले लगाया; सुशांत के निधन के…

    You Missed

    USS Abraham Lincoln sailors tried to jump overboard amid extended deployment – reports

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 0 views

    • 3 views
    'मौत के बाद मुझसे मिलने आया सुशांत':बहन बोलीं- मुझे गले लगाया; सुशांत के निधन के बाद धोनी ने परिवार से संपर्क नहीं किया

    Sex Talk Devolves Into Dad Rambling About Bo Jackson

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 4 views
    Sex Talk Devolves Into Dad Rambling About Bo Jackson

    'मौत के बाद मुझसे मिलने आया सुशांत':बहन बोलीं- मुझे गले लगाया; सुशांत के निधन के बाद धोनी ने परिवार से संपर्क नहीं किया

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 5 views
    'मौत के बाद मुझसे मिलने आया सुशांत':बहन बोलीं- मुझे गले लगाया; सुशांत के निधन के बाद धोनी ने परिवार से संपर्क नहीं किया

    August monsoon storms strike parts of east, northern Las Vegas

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 5 views
    August monsoon storms strike parts of east, northern Las Vegas

    अमिताभ ठाकुर की याचिका पर पुलिस ने दाखिल की केसडायरी:चौक में 8 दिसंबर को दर्ज केस पर उठाए सवाल, कोर्ट ने रद् की EX.IPS की अर्जी

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 5 views
    अमिताभ ठाकुर की याचिका पर पुलिस ने दाखिल की केसडायरी:चौक में 8 दिसंबर को दर्ज केस पर उठाए सवाल, कोर्ट ने रद् की EX.IPS की अर्जी