कंगना ने किस कर काटे वीर दास के होंठ:दावे पर भड़कीं कंगना, कहा- नाम इस्तेमाल कर गंदी कल्पनाएं पूरी कर रही हैं, वीर दास ने दी सफाई

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kangana Ranaut React To A Claim That She Cut Co Star Vir Das Lips In Kissing Scene

कंगना ने किस कर काटे वीर दास के होंठ:दावे पर भड़कीं कंगना, कहा- नाम इस्तेमाल कर गंदी कल्पनाएं पूरी कर रही हैं, वीर दास ने दी सफाई52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने दावा किया है कि फिल्म रिवॉल्वर रानी की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन में कंगना ने को-एक्टर वीर दास के होंठ काट लिए। महिला ने दावा किया है कि वीर दास आज भी इस सदमे को भूल नहीं सके हैं। पॉडकास्ट का वीडियो वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि वीर दास हर मुद्दे पर बोलते हैं, तो इस महिला के बयान पर चुप क्यों हैं, क्या महिला सच कह रही है।

वीर दास ने इस दावे को खारिज करते हुए कंगना रनोट का बचाव किया। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, “बिल्कुल। बस साफ कर दूं कि यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है। कंगना पूरी तरह प्रोफेशनल थीं और आज भी मैं मानता हूं कि वह बेहद टैलेंटड आर्टिस्ट हैं। उनके बारे में इस तरह की झूठी बातें फैलाना गलत है। हालांकि, कुछ साल बाद उन्होंने मेरी कॉमेडी को लेकर मुझे ‘आतंकवादी’ तक कह दिया था। लेकिन फिल्म के सेट पर हमारे बीच कभी कोई दिक्कत या विवाद नहीं हुआ।”

जर्नलिस्ट के बयान पर कंगना रनोट भी भड़क गई हैं। उन्होंने वीर दास की पोस्ट के जवाब में लिखा है-

QuoteImage

थैंक्स वीर, लेकिन ये महिला है कौन? छी… लगता है कोई अजीब इंसान है, जो हम दोनों का नाम इस्तेमाल करके अपनी डरावनी और गंदी कल्पनाओं को पूरा कर रही है। कभी लिखती है कि मैं तुम्हारा खून पी रही हूं, तो कभी कहती है कि 10 साल बाद भी तुम उस घटना से सदमे में हो और रोते हो। कितनी अजीब और बेवजह की बातें हैं।

QuoteImage

क्या है महिला का पूरा दावा?

सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने कहा, कंगना को क्यों भूल रहे हैं आप। जब वो रिवॉल्वर रानी शूट कर रही थी, पूछिए बेचारे वीर दास से। आप उसे आज भी पॉडकास्ट में बुलाएंगे तो वो अपने साथ हुए उस ट्रॉमा को याद कर रो पड़ेगा। रिवॉल्वर रानी के लिए उसे वीर दास को किस करना था। वो भूल गई। सीन खत्म हो गया, लेकिन वो तब भी किस करती रहीं। बेचारे (वीर दास) का लिप काटकर खूनाखून कर दिया उसको।

कभी कंगना ने वीर दास को कहा था आतंकवादी

बता दें कि एक समय कंगना रनोट और वीर दास के बीच बड़ा विवाद हुआ था। दरअसल, कुछ सालों पहले वीर ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘आई कम फ्रॉम टू इंडिया’ टाइटल से एक वीडियो अपलोड किया था, जो वाशिंगटन डीसी के ‘जॉन एफ कैनेडी सेंटर’ में उनके परफार्मेंस का एक हिस्सा था। शो में उन्होंने कहा था कि मैं एक ऐसे देश से आता हूं, जहां दिन में महिलाओं को पूजा जाता है और रात को उनके साथ सामूहिक बलात्कार होता है।

उनके इस बयान से विवाद हो गया और उनके खिलाफ देश भर में कई शिकायतें भी दर्ज हुईं। इसी बीच कंगना रनोट ने वीर दास के बयान की आलोचना करते हुए आतंकवादी कहा था।

कंगना ने लिखा था, “जब आप सभी भारतीय पुरुषों को सामूहिक बलात्कारी के रूप में सामान्यीकृत करते हैं, तो यह दुनिया भर में भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद को बढ़ावा देता है… बंगाल में पड़े अकाल के बाद चर्चिल कहा था, ‘ये भारतीय खरगोश की तरह हैं, और इसी तरह मरने के लिए बाध्य हैं…चर्चिल ने भूख के कारण लाखों लोगों की मौत के लिए भारतीयों की प्रजनन क्षमता(सेक्स ड्राइव) को दोषी ठहराया… पूरी जाति को टारगेट करने वाला ऐसा क्रिएटिव काम एक सॉफ्ट टेरेरिज्म(आतंकवाद) है… वीर दास जैसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

वीर दास ने भी उस विवाद पर सफाई दी थी।वीर दास ने भी उस विवाद पर सफाई दी थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Ambedkarnagar Ambedkarnagar Power Outage | Electricity Supply Restoration Update अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य;…

    रणबीर कपूर@44, जूते पहनकर मंदिर में जाने पर पिटाई हुई:बचपन में शेविंग लोशन पिया, डॉक्टर ने कहा- पिता नहीं बचेंगे, तो आया पैनिक अटैक

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Birthday Special | Career Journey From Star Kid To Superstar रणबीर कपूर@44, जूते पहनकर मंदिर में जाने पर पिटाई हुई:बचपन में शेविंग लोशन पिया,…

    You Missed

    Sombr Goes Full-on Rockstar in Custom ERL Faux-fur Jacket & Cheeky Slogan Belt at the MTV VMAs

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 2 views
    Sombr Goes Full-on Rockstar in Custom ERL Faux-fur Jacket & Cheeky Slogan Belt at the MTV VMAs

    अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 2 views
    अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी

    Renck: It’s Broncos’ Sean Payton vs. Rams’ Sean McVay with Walton family bragging rights on line

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    Renck: It’s Broncos’ Sean Payton vs. Rams’ Sean McVay with Walton family bragging rights on line

    रणबीर कपूर@44, जूते पहनकर मंदिर में जाने पर पिटाई हुई:बचपन में शेविंग लोशन पिया, डॉक्टर ने कहा- पिता नहीं बचेंगे, तो आया पैनिक अटैक

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    रणबीर कपूर@44, जूते पहनकर मंदिर में जाने पर पिटाई हुई:बचपन में शेविंग लोशन पिया, डॉक्टर ने कहा- पिता नहीं बचेंगे, तो आया पैनिक अटैक

    Sunday Night Football: Marvin Mims, Puka Nacua inactive for Broncos-Rams

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 3 views
    Sunday Night Football: Marvin Mims, Puka Nacua inactive for Broncos-Rams

    मंत्रीजी का भी फोन नहीं उठातीं IAS मेधा रूपम:एंबुलेंस से सप्लाई हो रहा प्याज, मंत्रियों के सामने फटा 'संकल्प का झोला'

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 3 views
    मंत्रीजी का भी फोन नहीं उठातीं IAS मेधा रूपम:एंबुलेंस से सप्लाई हो रहा प्याज, मंत्रियों के सामने फटा 'संकल्प का झोला'