रणवीर सिंह का फोन चेक करना चाहेंगी एलनाज नोरौजी:लियाम नीसन से गॉसिप और शाहरुख खान के साथ डांस करना चाहती हैं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Elnaz Norouzi Interview | Wants Gossip With Liam Neeson & Dance With SRK

भास्कर इंटरव्यूरणवीर सिंह का फोन चेक करना चाहेंगी एलनाज नोरौजी:लियाम नीसन से गॉसिप और शाहरुख खान के साथ डांस करना चाहती हैं16 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

एलनाज नोरौजी ने भारतीय मनोरंजन जगत में काम करते हुए कई बड़े सितारों के साथ वक्त बिताया है। हर कलाकार की अपनी खासियत होती है और एलनाज़ के मुताबिक, उन्होंने भी अपने सह कलाकारों से कुछ न कुछ सीखा है।

शाहरुख खान का क्रू के प्रति सम्मान, सलमान खान की मेहनत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का काम पर फोकस उन्हें खास तौर पर प्रभावित करता है। दैनिक भास्कर से बातचीत में एलनाज ने इन अनुभवों के साथ मजेदार रैपिड फायर में भी हिस्सा लिया।

एलनाज नोरौजी ने सलमान से मेहनत, शाहरुख से सम्मान सीखी।एलनाज नोरौजी ने सलमान से मेहनत, शाहरुख से सम्मान सीखी।

सवाल: शाहरुख खान से आपने क्या सीखा?

जवाब: शाहरुख खान जिस तरह अपनी टीम और क्रू के लोगों को सम्मान देते हैं, वह बहुत खास है। वह हर किसी के साथ इज्जत से पेश आते हैं। यह बात मैंने उनसे सीखी।

सवाल: सलमान खान से क्या सीखने को मिला?

जवाब: सलमान खान से मैंने मेहनत और लगातार काम करते रहने की सीख ली है। उनका अपने काम के प्रति समर्पण प्रेरित करता है।

सवाल: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और हॉलीवुड के कलाकारों से क्या सीखा?

जवाब: नवाजुद्दीन सिद्दीकी सेट पर अपने काम पर बहुत फोकस करते हैं और फोन से दूर रहते हैं। सैफ अली खान रिहर्सल को अहमियत देते हैं। जैक क्वैड काफी स्पष्टवादी हैं, लियाम नीसन बहुत सहज हैं और जेरार्ड बटलर का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। हर कलाकार से कुछ अलग सीखने को मिलता है।

सवाल: लियाम नीसन या शाहरुख खान, किसके साथ गॉसिप करना चाहेंगी?

जवाब: लियाम नीसन के साथ।

सवाल: और डांस किसके साथ करना चाहेंगी?

जवाब: शाहरुख खान के साथ।

रणवीर का फोन चेक करना चाहेंगी एलनाज। खुद को बताया द रिलेंटलेस।रणवीर का फोन चेक करना चाहेंगी एलनाज। खुद को बताया द रिलेंटलेस।

सवाल: बॉलीवुड के किस स्टार का फोन चेक करने का मौका मिले तो किसका करेंगी?

जवाब: रणवीर सिंह का।

सवाल: खुद को तीन शब्दों में कैसे बताएंगी?

जवाब: ‘द रिलेंटलेस’। मैं आसानी से हार नहीं मानती।

सवाल: किसी इंसान की कौन सी बात आपको सबसे ज्यादा आकर्षित करती है?

जवाब: जब कोई इंसान समझदार हो, दुनिया और राजनीति की समझ रखता हो, दूसरों के प्रति दयालु हो और एक जेंटलमैन की तरह पेश आए। थोड़ी मर्दाना ऊर्जा भी मुझे आकर्षित करती है।

सवाल: आगे कौन से प्रोजेक्ट में नजर आएंगी?

जवाब: मेरी एक नई फिल्म अगले साल आएगी। फिलहाल मैं उसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकती।

___________

एलनाज नोरौजी से जुड़ा यह इंटरव्यू भी पढ़ें

‘द फिक्स’ में लियाम नीसन के साथ नजर आएंगी एलनाज:बोलीं- हॉलीवुड के सितारे सहज, भारत में बदल सकता है फिल्ममेकिंग का तरीका

हॉलीवुड फिल्म ‘द फिक्स’ में लियाम नीसन और जैक क्वैड जैसे कलाकारों के साथ काम कर रहीं एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी इन दिनों अपने करियर के एक नए पड़ाव पर हैं। ईरान में जन्मीं, जर्मनी में पली बढ़ीं और भारत में अपनी पहचान बनाने के बाद अब लॉस एंजिलिस में मौके तलाश रहीं एलनाज का सफर आसान नहीं रहा। पूरा इंटरव्यू पढ़ें..

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आसिफ खान ने खोले ‘बिग बॉस’ के घर के राज:काजी को बताया ड्रामेबाज, आम्रपाली को सबसे फेक; सलमान को लेकर भी की बात

    Hindi News Entertainment Bollywood Asif Khan Bigg Boss Interview | Amrapali Dubey Qazi Touqee Salman Khan भास्कर इंटरव्यूआसिफ खान ने खोले ‘बिग बॉस’ के घर के राज:काजी को बताया ड्रामेबाज,…

    रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे सलमान:पैपराजी के नाम पुकारने पर दिखाया थम्ब्स अप; कार्यक्रम में रवीना-शिल्पा भी नजर आईं

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan New Fit Look At Ramesh Taurani Diwali Party In Mumbai रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे सलमान:पैपराजी के नाम पुकारने पर दिखाया थम्ब्स…

    You Missed

    Micron, Nvidia, and AMD lead chip stocks’ rebound

    • By dp
    • November 4, 2026
    • 4 views
    Micron, Nvidia, and AMD lead chip stocks’ rebound

    रणवीर सिंह का फोन चेक करना चाहेंगी एलनाज नोरौजी:लियाम नीसन से गॉसिप और शाहरुख खान के साथ डांस करना चाहती हैं

    • By dp
    • November 4, 2026
    • 5 views
    रणवीर सिंह का फोन चेक करना चाहेंगी एलनाज नोरौजी:लियाम नीसन से गॉसिप और शाहरुख खान के साथ डांस करना चाहती हैं

    Fantasy football Week 9 waiver wire: Mike Washington Jr. leads the charge as backfields face major shakeups

    • By dp
    • November 4, 2026
    • 6 views
    Fantasy football Week 9 waiver wire: Mike Washington Jr. leads the charge as backfields face major shakeups

    आसिफ खान ने खोले ‘बिग बॉस’ के घर के राज:काजी को बताया ड्रामेबाज, आम्रपाली को सबसे फेक; सलमान को लेकर भी की बात

    • By dp
    • November 4, 2026
    • 7 views
    आसिफ खान ने खोले ‘बिग बॉस’ के घर के राज:काजी को बताया ड्रामेबाज, आम्रपाली को सबसे फेक; सलमान को लेकर भी की बात

    Datadog Earnings Top Views. Shares Plunge On Weak Sales Outlook.