‘पेड्डी’ विवाद पर कंगना रनोट बोलीं:कई बार डायरेक्टर को भी नहीं पता होता कि वे महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई कर रहे हैं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kangana Ranaut On Peddi Controversy: Women Objectification

‘पेड्डी’ विवाद पर कंगना रनोट बोलीं:कई बार डायरेक्टर को भी नहीं पता होता कि वे महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई कर रहे हैं3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ पर छिड़ी बहस के बीच कंगना रनोट ने अपनी राय रखी। - Dainik Bhaskarजाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ पर छिड़ी बहस के बीच कंगना रनोट ने अपनी राय रखी।

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ इन दिनों विवादों में घिरी है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार और उनकी प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है। कई लोगों का आरोप है कि फिल्म में महिला किरदार को जरूरत से ज्यादा ग्लैमराइज और ऑब्जेक्टिफाई किया गया है। अब इस विवाद पर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने प्रतिक्रिया दी है।

कंगना रनोट का कहना है कि कलाकारों को असहज महसूस होने पर खुलकर विरोध करना चाहिए।कंगना रनोट का कहना है कि कलाकारों को असहज महसूस होने पर खुलकर विरोध करना चाहिए।

पीटीआई से बातचीत में कंगना ने कहा कि कई बार फिल्म निर्माता और निर्देशक यह नहीं समझ पाते कि वे महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर किसी कलाकार को लगता है कि उसके साथ ऐसा हो रहा है, तो उसे अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए।

कंगना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान पीटीआई से बातचीत में उनसे ‘पेड्डी’ विवाद पर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, “कई बार डायरेक्टर को भी एहसास नहीं होता कि वे किसी महिला को ऑब्जेक्टिफाई कर रहे हैं। लेकिन अगर किसी अभिनेता या अभिनेत्री को ऐसा महसूस होता है, तो उसे अपनी बात रखनी चाहिए और विरोध जताना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि कलाकारों को अपनी सीमाएं तय करने का पूरा अधिकार है। यदि कोई सीन, कॉस्ट्यूम या प्रस्तुति उन्हें असहज लगती है तो वे उस पर अपनी राय रख सकते हैं। कंगना के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में संवाद और सहमति बहुत जरूरी है।

फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून 2026 को रिलीज हुई है।फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून 2026 को रिलीज हुई है।

क्या है ‘पेड्डी’ विवाद?

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पेड्डी’ में जाह्नवी कपूर के किरदार अचियम्मा को जिस तरह पेश किया गया है, उस पर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म के कुछ दृश्यों में कैमरा एंगल्स और प्रस्तुति महिला किरदार को ऑब्जेक्टिफाई करती नजर आती है। इसके अलावा एक रोमांटिक सीन को लेकर बहस छिड़ गई, जिसमें सहमति और रोमांस के चित्रण पर सवाल उठाए गए।

विवाद बढ़ने के बाद फिल्म के निर्देशक बुच्ची बाबू सना को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी महिला का अपमान करना नहीं था। उन्होंने दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए माफी मांगी और विवादित दृश्यों में बदलाव का आश्वासन दिया।

कई सितारों ने रखी राय

‘पेड्डी’ विवाद पर सिर्फ कंगना ही नहीं, कई अन्य कलाकार भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अभिनेत्री नित्या मेनन ने कहा कि महिलाओं का ऑब्जेक्टिफिकेशन सिर्फ किसी एक इंडस्ट्री की समस्या नहीं है, बल्कि यह दुनिया भर के सिनेमा में देखने को मिलता है। उन्होंने कलाकारों से जरूरत पड़ने पर अपनी बात मजबूती से रखने की अपील की।

वहीं करीना कपूर खान ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि स्क्रीन पर आकर्षक या संवेदनशील दिखने के लिए महिलाओं का ऑब्जेक्टिफिकेशन जरूरी नहीं है। एक कलाकार बिना भड़काऊ प्रस्तुति के भी दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ सकता है।

फिलहाल ‘पेड्डी’ को लेकर बहस जारी है। सोशल मीडिया पर एक बड़ा वर्ग फिल्म में महिलाओं की प्रस्तुति पर सवाल उठा रहा है, जबकि दूसरी ओर फिल्म की टीम विवाद को शांत करने की कोशिश में जुटी है। ऐसे कंगना रनोट का बयान इस चर्चा को और तेज कर सकता है कि फिल्मों में महिला किरदारों को किस नजरिए से दिखाया जाना चाहिए और कलाकारों की सहमति को कितना महत्व दिया जाना चाहिए।

____________________________

ये खबर भी पढ़ें

जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में आईं साउथ एक्ट्रेस:बोलीं- ‘पेड्डी’ विवाद में एक्ट्रेस को नहीं, मेकर्स को जिम्मेदार ठहराएं; मेकअप आर्टिस्ट ने भी किया बचाव

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ में उनके किरदार के जरूरत से ज्यादा बोल्ड बताने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हालांकि अब जाह्नवी के समर्थन में उनकी मेकअप आर्टिस्ट सवलिन कौर मनचंदा और साउथ एक्ट्रेस डिंपल हयाती आ गई हैं। मेकअप आर्टिस्ट ने दावा किया है कि जाह्नवी ने पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने की मांग की थी, जिसे डायरेक्टर ने नजरअंदाज कर दिया।पूरी खबर पढ़ें..

जाह्नवी कपूर ने क्या विवादित शॉट्स पर जताई थी आपत्ति:एक्ट्रेस की कथित पर्सनल चैट लीक; दावा- पेड्डी में राम चरण ने डायरेक्टर को डांटा था

फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की एक कथित पर्सनल चैट सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। जाह्नवी के फैन क्लब्स की तरफ से शेयर किए गए इन स्क्रीनशॉट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ आपत्तिजनक कैमरा एंगल पर चिंता जताई थी। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

    You Missed

    La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 3 views
    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

    McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 6 views
    Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 6 views
    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे