- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Maa Kushmanda Devi Temple Deepdan | Ghatampur Light Festival Update
घाटमपुर में दीपदान का आयोजन:सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मां कूष्मांडा देवी परिसर, विधायक-जिपं अध्यक्ष ने अभिवादन कियाहिमांशु तिवारी | कानपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घाटमपुर में नवरात्रि के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा देवी मंदिर में बुधवार शाम दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पर सूरज ढलते ही एक साथ हजारों की संख्या में दीप जगमगा उठे। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा।
नगर के अलावा दूर-दराज के गांवों से आए भक्तों ने मां के दरबार में भोग प्रसाद चढ़ाया। दीप दान देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। जिसके चलते मंदिर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
सवा लाख दीप प्रज्ज्वलित होते मंदिर दीपो की रोशनी से जगमगा उठा
घाटमपुर नगर निवासी पूतु, सत्यम सिंह, गुड्डू पंडित, योगेश, विवेक शुक्ला आदि भक्तों ने बताया कि नवरात्र पर्व की चतुर्थी तिथि को यह आयोजन बीते कई वर्षों से लगातार जारी है। बुधवार की शाम जहां एक ओर सूरज ढल रहा था। दूसरी ओर मंदिर परिसर में भक्त माता की अगवानी में दीप जला रहे है।
देखते ही देखते एक साथ रोशन हुए सवा लाख दीपों की झिलमिल रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमग हो उठा। मंदिर परिसर में स्थित तालाब, परिक्रमा मार्ग, यज्ञशाला और मुख्यद्वार पर की गई बिजली की झालरों की विशेष सजावट यहां पर आए हुए भक्तो के मन को मोहती रही। यहां पर लगभग सात लाख झालरों से मंदिर परिसर की सजावट की गई।
तस्वीरों में देखिए आयोजन…
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




