नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी श्रद्धांजलि; महाराष्ट्र सरकार ने किया आयोजन

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Nana Patekar Prayer Meet Mumbai | Shivaji Satam Tukaram Mundhe Visit

नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी श्रद्धांजलि; महाराष्ट्र सरकार ने किया आयोजन4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

8 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से नाना पाटेकर का निधन हो गया था। - Dainik Bhaskar8 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से नाना पाटेकर का निधन हो गया था।

मुंबई में दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर की प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘सीआईडी’ फेम अभिनेता शिवाजी साटम, मराठी अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर, अली खान, डायरेक्टर मेहुल कुमार और कमिश्नर तुकाराम मुंढे समेत मनोरंजन जगत के कई चेहरे शामिल हुए।

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को प्रभादेवी स्थित पी.एल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नाम ‘आठवणीतले नाना’ रखा गया था। प्रार्थना सभा के बाद नाना पाटेकर की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई।

8 अक्टूबर को गोवा में 75 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से नाना पाटेकर का निधन हो गया था।

नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देने 'सीआईडी' फेम अभिनेता शिवाजी साटम पहुंचे।नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देने ‘सीआईडी’ फेम अभिनेता शिवाजी साटम पहुंचे।प्रेयर मीट में डायरेक्टर मेहुल कुमार शामिल हुए।प्रेयर मीट में डायरेक्टर मेहुल कुमार शामिल हुए।प्रेयर मीट में पहुंची अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर।प्रेयर मीट में पहुंची अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर।कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी।कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी।

8 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन

75 वर्षीय अभिनेता नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर की सुबह 5:20 बजे गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। नाना पाटेकर को करीब 45 मिनट तक CPR दिया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

डॉक्टर के मुताबिक, नाना पाटेकर की हार्ट की मुख्य नस (लेफ्ट मेन कोरोनरी आर्टरी) में खून का थक्का जमने से यह स्थिति बनी। यह नस दिल के एक बड़े हिस्से तक खून पहुंचाती है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह एथेरोस्क्लेरोटिक कोरोनरी आर्टरी डिजीज के कारण दिल की मुख्य नस में खून का थक्का जमने से हुआ गंभीर हार्ट अटैक बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।

प्रेयर मीट में अभिनेता नाना पाटेकर की रंगों से तस्वीर बनाई गई।प्रेयर मीट में अभिनेता नाना पाटेकर की रंगों से तस्वीर बनाई गई।

पुणे फार्महाउस पर हुआ था अंतिम संस्कार

निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को कुछ समय गोवा में रखा गया और फिर अंतिम संस्कार के लिए पुणे स्थित उनके फार्महाउस ले जाया गया था। वहां आयोजित अंतिम दर्शन में राजनीति और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई बड़े नेताओं ने पुणे फार्महाउस पहुंचकर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी थी।

पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया था

नाना पाटेकर की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए 8 अक्टूबर को बांबोली स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम किया गया।

नाना पाटेकर के निधन की सूचना मिलने के बाद पणजी पुलिस ने पुलिस स्टेशन में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था।

गोवा से नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे लाया गया था। यहां देर रात डोंजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ था।

अंतिम संस्कार से जुड़ी तस्वीरें देखें-

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने पुणे एयरपोर्ट पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी थी।महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने पुणे एयरपोर्ट पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी थी।फडणवीस ने नाना पाटेकर के बेटे और पत्नी से मुलाकात की थी।फडणवीस ने नाना पाटेकर के बेटे और पत्नी से मुलाकात की थी।उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नाना पाटेकर को पुष्पांजलि अर्पित की थी।उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नाना पाटेकर को पुष्पांजलि अर्पित की थी।

‘परिंदा’ से लेकर ‘वेलकम’ तक का शानदार करियर

नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन गिने-चुने अभिनेताओं में शामिल थे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से हिंदी और मराठी सिनेमा में खास पहचान बनाई। उन्होंने ‘परिंदा’, ‘प्रहार: द फाइनल एक्ट’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनकी संवाद शैली और गंभीर किरदारों को दर्शकों ने हमेशा सराहा।

…………..

यह खबर भी पढ़ें…

रेपिस्ट के रोल पर नाना ने डायरेक्टर को गालियां दीं:’परिंदा’ के क्लाईमैक्स में आग से झुलसे, आर्मी जॉइन करने के लिए रक्षामंत्री को फोन किया

नाना पाटेकर ने अपने करीब पांच दशक के करियर में कई यादगार किरदार निभाए थे। नाना अपने बेबाक और गुस्सैल अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। एक बार डायरेक्टर रवि चोपड़ा ने उन्हें फिल्म में रेपिस्ट का रोल ऑफर किया तो नाना भड़क गए और उन्हें गालियां तक दे दीं। बाद में स्मिता पाटिल के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और नाना को फिल्म में अहम विलेन का किरदार मिला। परिंदा की शूटिंग के दौरान भी उनका डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा से विवाद हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

    Hindi News Entertainment Bollywood Honey Singh Controversy | Cyber Cell Summons Over Obscene Statement हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:‘गाड़ी में शारीरिक संबंध’ वाले बयान पर विवाद; पेश…

    बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

    Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss 20 Controversy | Mahi Vij Screams After Fight With Nakul बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं…

    You Missed

    Fernandez defeats Alexandrova for first time since 2022 in Wuhan opener

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 1 views
    Fernandez defeats Alexandrova for first time since 2022 in Wuhan opener

    नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी श्रद्धांजलि; महाराष्ट्र सरकार ने किया आयोजन

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 2 views
    नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी श्रद्धांजलि; महाराष्ट्र सरकार ने किया आयोजन

    Another batting paradise greets India and West Indies in Hyderabad

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    Another batting paradise greets India and West Indies in Hyderabad

    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

    Feds investigate Huntington Bank fraud complaints after News 5 reports

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 7 views
    Feds investigate Huntington Bank fraud complaints after News 5 reports

    बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 7 views
    बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं