गाजियाबाद में ड्रग्स अड्डे पर पुलिस का छापा:1.42 करोड़ के ड्रग्स और 5 लाख की ड्रग मनी जब्त

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ghaziabad
  • Ghaziabad Drugs Raid | Crores Ke Drugs, Lakhs Ki Drug Money Zapt | Smuggler Arrested

गाजियाबाद में ड्रग्स अड्डे पर पुलिस का छापा:1.42 करोड़ के ड्रग्स और 5 लाख की ड्रग मनी जब्तप्रथम चौधरी | गाजियाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजियाबाद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मेरठ ने मंगलवार दोपहर एक संयुक्त अभियान में करोड़ों रुपये के ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1.42 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, 5 लाख रुपये की ड्रग मनी, एक कार और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट के ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत थाना नंदग्राम क्षेत्र में की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर आने वाला है। इस सूचना के आधार पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे आशियाना चौक के पास संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां से 32 वर्षीय नितिन यादव को गिरफ्तार किया गया।

नितिन मूल रूप से इटावा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में राजनगर एक्सटेंशन में किराये पर रहता था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम इंदिरापुरम के शक्ति खंड स्थित एक फ्लैट पर पहुंची। तलाशी के दौरान फ्लैट से भारी मात्रा में ड्रग्स और तस्करी से संबंधित अन्य सामान बरामद किया गया।

पूछताछ में नितिन यादव ने बताया कि वह लंबे समय से ड्रग्स तस्करी में शामिल था। वह दिल्ली के जल विहार इलाके से ड्रग्स खरीदकर गाजियाबाद लाता था। यहां फ्लैट में ड्रग्स की पैकिंग कर उन्हें अलग-अलग ग्राहकों तक पहुंचाया जाता था। बिक्री से मिलने वाली रकम भी इसी फ्लैट में रखी जाती थी।

आरोपी ने यह भी बताया कि उसका एक साथी सुबह और शाम फ्लैट पर आकर माल ले जाता था। दिनभर की बिक्री का हिसाब भी वहीं होता था। पुलिस अब फरार साथी की तलाश कर रही है।

बरामद मादक पदार्थों में एमडीएमए, ओजी, विभिन्न प्रकार के ड्रग्स और चरस शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने एक मारुति ब्रेजा कार, छह मोबाइल फोन, चार इलेक्ट्रॉनिक कांटे, एक पैकिंग मशीन, पैकिंग सामग्री, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, 10 बैंक कार्ड और 5 लाख रुपये नकद ड्रग मनी भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी नितिन यादव के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बसों के खिलाफ चला अभियान:बस बॉडी कोड का उल्लंघन और सुरक्षा में कमी मिलने पर 16 के चालान, 12 बसें सीज

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Agra Expressway Bus Action | Transport Department Seized Vehicles लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बसों के खिलाफ चला अभियान:बस बॉडी कोड का उल्लंघन और सुरक्षा…

    प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा की

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur DDU Gorakhpur University News | Prof Gopal Prasad Appointed Chief Proctor प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की…

    You Missed

    49ers make a change to the practice squad; try out Dante Pettis and Jerry Rice’s son

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 0 views
    49ers make a change to the practice squad; try out Dante Pettis and Jerry Rice’s son

    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बसों के खिलाफ चला अभियान:बस बॉडी कोड का उल्लंघन और सुरक्षा में कमी मिलने पर 16 के चालान, 12 बसें सीज

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 0 views
    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बसों के खिलाफ चला अभियान:बस बॉडी कोड का उल्लंघन और सुरक्षा में कमी मिलने पर 16 के चालान, 12 बसें सीज

    Trader Joe’s Halloween mini tote bags are back. How to get yours

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    Trader Joe’s Halloween mini tote bags are back. How to get yours

    प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा की

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा की

    Hurricane Polo’s moisture will trigger flooding in Southwest

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    Hurricane Polo’s moisture will trigger flooding in Southwest

    गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे