रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट ने किया आभार सभा का आयोजन:वर्षभर की समाजसेवा के लिए सदस्यों को किया सम्मानित

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Moradabad
  • Rotary Club Moradabad Great Honors Members For Year Long Social Service

रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट ने किया आभार सभा का आयोजन:वर्षभर की समाजसेवा के लिए सदस्यों को किया सम्मानितशिवी शर्मा | मुरादाबाद8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट ने मंगलवार को बुद्धि विहार स्थित लवीना डिलाइट में आभार अभिव्यक्ति सभा का आयोजन किया। यह सभा वर्ष 2025-26 के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित की गई, जहाँ क्लब के सेवा कार्यों की समीक्षा की गई और वर्षभर सहयोग करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम देर रात 9 बजे तक उत्साहपूर्ण माहौल में चला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष राजीव रस्तोगी और अन्य रोटेरियनों ने दीप प्रज्वलन तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। इसके बाद परी रस्तोगी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।

सभा में राकेश कुमार रस्तोगी और नीरू रस्तोगी ने हाउजी का आयोजन किया। मोनिका रस्तोगी और वरिष्ठ सदस्य विजय अरोरा ने नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि डॉ. मनोज रस्तोगी ने मधुर गीत गाए।

रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट ने मंगलवार को बुद्धि विहार स्थित लवीना डिलाइट में आभार अभिव्यक्ति सभा का आयोजन किया।रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट ने मंगलवार को बुद्धि विहार स्थित लवीना डिलाइट में आभार अभिव्यक्ति सभा का आयोजन किया।

क्लब सचिव अमित रस्तोगी ने वर्षभर की सेवा परियोजनाओं और सामाजिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और सदस्यों के सहयोग की सराहना की। क्लब अध्यक्ष अनिल शर्मा ने समर्पित रोटेरियन सदस्यों, एनीज और बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति-उपहार भेंट किए।

असिस्टेंट गवर्नर दीपक अग्रवाल ने क्लब की सामाजिक सेवाओं की प्रशंसा की और सदस्यों को भविष्य में भी उत्साहपूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने रोटरी के सेवा, समर्पण और दान के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही रोटरी की पहचान है और क्लब के वर्षभर के सेवा कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोविंद नौन्याल ने किया। इस अवसर पर रामचंद्र सोती, सुनील पथिक, रविंद्र अग्रवाल, रविंद्र रस्तोगी, देवदीप रस्तोगी, भारत भूषण सिक्का, संदीप रस्तोगी, रोहित रस्तोगी, देवेंद्र कत्याल, मुकेश अग्रवाल, विवेक रस्तोगी, नीरू रस्तोगी, पूर्णिमा शर्मा, नीलम रस्तोगी, सुरभि अग्रवाल, सुदेश आर्या, रीतु रस्तोगी, भावना रस्तोगी, अंजु सोती, रेखा पथिक, नीलम नौन्याल, पूनम रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन और उनके परिवार उपस्थित थे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा की

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur DDU Gorakhpur University News | Prof Gopal Prasad Appointed Chief Proctor प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की…

    गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Power Cut | Raptinagar Substation Maintenance & Repair Update गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन…

    You Missed

    Trader Joe’s Halloween mini tote bags are back. How to get yours

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 1 views
    Trader Joe’s Halloween mini tote bags are back. How to get yours

    प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा की

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 1 views
    प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा की

    Hurricane Polo’s moisture will trigger flooding in Southwest

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    Hurricane Polo’s moisture will trigger flooding in Southwest

    गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे

    WATCH LIVE | Jurors reach verdict in Caleb Flynn trial

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    WATCH LIVE | Jurors reach verdict in Caleb Flynn trial

    CEC आवास प्रदर्शन मामला,कोर्ट में पेशी के दौरान कांग्रेसी पहुंचे:जेल चले भाई जेल चले' के नारे लगाए, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 2 views
    CEC आवास प्रदर्शन मामला,कोर्ट में पेशी के दौरान कांग्रेसी पहुंचे:जेल चले भाई जेल चले' के नारे लगाए, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज