गाजियाबाद के जयपुरिया मॉल में युवती को पीटा:फूड आउटलेट के किचन में घुसकर चाकू उठाया, आरोपी गिरफ्तार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ghaziabad
  • Ghaziabad Jaipuria Mall Assault Case | Viral Video Accused Arrested

गाजियाबाद के जयपुरिया मॉल में युवती को पीटा:फूड आउटलेट के किचन में घुसकर चाकू उठाया, आरोपी गिरफ्तारप्रथम चौधरी | गाजियाबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया मॉल के एक फूड आउटलेट में काम करने वाली युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक आउटलेट के किचन में घुस गया, वहां रखा चाकू उठा लिया और युवती के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना जयपुरिया मॉल स्थित कैलिफोर्निया बुरिटो आउटलेट की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी युवक सीधे किचन में पहुंचा और वहां रखा चाकू उठा लिया। इसके बाद उसने युवती के साथ मारपीट की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया मॉल के एक फूड आउटलेट में काम करने वाली युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया मॉल के एक फूड आउटलेट में काम करने वाली युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

पहले से थी दोनों की पहचान

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती पहले से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद घटना हुई। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के आधार पर थाना इंदिरापुरम में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सभी पहलुओं की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों और दोनों के बीच संबंधों समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ‘बिग बॉस’ फेम आसिफ खान हुए भावुक:घर के अंदर थे, तब दोस्त की हार्ट अटैक से हुई मौत; बोले- पिता को भी ऐसे खोया था

    Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss 20 Asif Khan Emotional Statement On Friend Death | Interview भास्कर इंटरव्यू‘बिग बॉस’ फेम आसिफ खान हुए भावुक:घर के अंदर थे, तब दोस्त की…

    गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक बिक्री, अवैध भंडारण पर होगी गिरफ्तारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Ghaziabad Ghaziabad Green Crackers Sale Rules | License Mandatory & Illegal Storage Arrest गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक…

    You Missed

    Prediction: This Will Be SpaceX’s Stock Price by the End of 2027 | The Motley Fool

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 0 views
    Prediction: This Will Be SpaceX’s Stock Price by the End of 2027 | The Motley Fool

    ‘बिग बॉस’ फेम आसिफ खान हुए भावुक:घर के अंदर थे, तब दोस्त की हार्ट अटैक से हुई मौत; बोले- पिता को भी ऐसे खोया था

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 1 views
    ‘बिग बॉस’ फेम आसिफ खान हुए भावुक:घर के अंदर थे, तब दोस्त की हार्ट अटैक से हुई मौत; बोले- पिता को भी ऐसे खोया था

    Sadie Sink Chooses Perfect Follow-Up Movie to ‘Spider-Man: Brand New Day’

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 3 views
    Sadie Sink Chooses Perfect Follow-Up Movie to ‘Spider-Man: Brand New Day’

    गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक बिक्री, अवैध भंडारण पर होगी गिरफ्तारी

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 4 views
    गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक बिक्री, अवैध भंडारण पर होगी गिरफ्तारी

    Your last-minute guide to L.A. County Charter Amendment A

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views
    Your last-minute guide to L.A. County Charter Amendment A

    'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश