हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि, अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में गई जान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gonda
  • Ayodhya Hanumangarhi Priest Mukesh Pandey Death | Gonda Road Accident Report

हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि, अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में गई जानगोंडा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा-अयोध्या हाईवे पर कल रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में अयोध्या हनुमानगढ़ी के पुजारी आचार्य मुकेश दास शास्त्री उर्फ मुकेश पांडे की मौत हो गई थी। आज सोमवार सुबह 9.30 बजे आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। यह हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत वजीरगंज ब्लॉक के सामने फॉर्च्यूनर और बाइक की टक्कर से हुआ था। आचार्य मुकेश पांडे का अंतिम संस्कार रविवार देर रात करीब 11 बजे अयोध्या में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। इस दौरान गोंडा और आसपास के जिलों से हजारों लोग तथा अयोध्या के कई संत मौजूद रहे। अयोध्या के संतों ने गोंडा पुलिस से फॉर्च्यूनर मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मुकेश पांडे मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोठिया गांव के निवासी थे और दो भाई थे। उन्हें पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का सहयोगी आचार्य माना जाता था और वे अक्सर उनके कार्यक्रमों में दिखाई देते थे। हादसे में मुकेश पांडे के साथ आ रहे उनके दोस्त आचार्य आदित्य सिंह को भी चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज से छुट्टी दे दी गई है और वे अपनी पढ़ाई के लिए अयोध्या स्थित गुरुकुल चले गए हैं। सीओ तरबगंज डॉ.यूपी सिंह ने बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी प्राप्त हो गई है।

पुजारी आचार्य मुकेश दास को सांसद बृजभूषण शरण सिंह का सहयोगी माना जाता था।पुजारी आचार्य मुकेश दास को सांसद बृजभूषण शरण सिंह का सहयोगी माना जाता था।

परिजनों से तहरीर लेकर मामले में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फॉर्च्यूनर गाड़ी नवाबगंज क्षेत्र के रहने वाले ठेकेदार समरजीत सिंह की बताई जा रही है यह गोंडा से नवाबगंज की तरफ जा रहे थे जहां रास्ते में यह कल हादसा हुआ था। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया ने इस पूरी घटना को लेकर शोक संवेदना व्यक्त किये वहीं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी मुकेश पांडे के परिजनों से बात करके पूरी घटना को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की है साथ ही साथ पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अनुपम खेर बोले- पीएम मोदी को गाली देना ठीक नहीं:CJP प्रदर्शन पर कहा- विरोध का हक सबको, पर वोट चोरी के सबूत दें

    Hindi News Entertainment Bollywood Anupam Kher Statement On CJP Protest & PM Modi | Viral Video अनुपम खेर बोले- पीएम मोदी को गाली देना ठीक नहीं:CJP प्रदर्शन पर कहा- विरोध…

    हाथरस में पुलिस ने अवैध आतिशबाजी पकड़ी:गोदाम से 12 लाख के पटाखे बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Police Raid: Illegal Fireworks Godown Seized, 2 Arrested हाथरस में पुलिस ने अवैध आतिशबाजी पकड़ी:गोदाम से 12 लाख के पटाखे बरामद, 2 लोग…

    You Missed

    Michele Tafoya reacts after getting Trump’s endorsement

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 2 views
    Michele Tafoya reacts after getting Trump’s endorsement

    अनुपम खेर बोले- पीएम मोदी को गाली देना ठीक नहीं:CJP प्रदर्शन पर कहा- विरोध का हक सबको, पर वोट चोरी के सबूत दें

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    अनुपम खेर बोले- पीएम मोदी को गाली देना ठीक नहीं:CJP प्रदर्शन पर कहा- विरोध का हक सबको, पर वोट चोरी के सबूत दें

    Why Chuck Lorre Felt Vindicated After Anna Faris Left Mom

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    Why Chuck Lorre Felt Vindicated After Anna Faris Left Mom

    हाथरस में पुलिस ने अवैध आतिशबाजी पकड़ी:गोदाम से 12 लाख के पटाखे बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    हाथरस में पुलिस ने अवैध आतिशबाजी पकड़ी:गोदाम से 12 लाख के पटाखे बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

    Advancing subseasonal forecasting with machine learning – Nature

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    Advancing subseasonal forecasting with machine learning – Nature

    लौहरी-ड्रिंक की पेटियों के नीचे मिली 65 लाख की शराब:हिमाचल के 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब में करना था सप्लाई

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 8 views
    लौहरी-ड्रिंक की पेटियों के नीचे मिली 65 लाख की शराब:हिमाचल के 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब में करना था सप्लाई